By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India Canada News: ‘कनाडा में खालिस्तानी मौजूद’, जस्टिन ट्रूडो का कबूलनामा; लीपापोती की कोशिश में यह भी बोले
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > India Canada News: ‘कनाडा में खालिस्तानी मौजूद’, जस्टिन ट्रूडो का कबूलनामा; लीपापोती की कोशिश में यह भी बोले
ताज़ा खबरेंविदेश

India Canada News: ‘कनाडा में खालिस्तानी मौजूद’, जस्टिन ट्रूडो का कबूलनामा; लीपापोती की कोशिश में यह भी बोले

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/09 at 12:41 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 46
SHARE

India Canada News: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है। खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देने के आरोपों को लेकर लगातार उन पर और उनकी सरकार पर सवाल उठते रहे हैं। (India Canada News) वे हमेशा से ऐसे अलगाववादियों को आतंकी मानने से इनकार करते रहे हैं और भारत पर ऐसे लोगों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने खुद कबूल किया है कि कनाडा में खालिस्तानी मौजूद हैं। दरअसल, ट्रूडो ने यह भी कहा कि खालिस्तान समर्थक अलगाववादी कनाडा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। (India Canada News) खालिस्तानी अलगावादियों की मौजूदगी के बारे में ट्रूडो का कबूलनामा भारत के इस रुख को साफ करता है कि कनाडा सरकार खालिस्तानी तत्वों को पनाह दे रही है।

Contents
India Canada News: भारत ने कड़े शब्दों में किया था खंडनमंदिर के बाहर हमले के बाद और बिगड़े रिश्ते

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो ने पिछले सप्ताह ओटावा के पार्लियामेंट हिल में दिवाली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित भी किया था। उन्होंने कहा था कि कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं, लेकिन वे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। (India Canada News) यहां हिंसा, असहिष्णुता या धमकी के लिए कोई जगह नहीं है। हम ऐसे नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदू समर्थक हैं, लेकिन वे भी कनाडा में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

image 46

ट्रूडो की यह टिप्पणी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच बढ़ते कूटनीतिक विवाद के बीच आई है। सितंबर 2023 में दोनों देशों के बीच संबंधों में उस वक्त तनाव आ गया था, जब ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की भूमिका का आरोप लगाया था। (India Canada News) भारत सरकार की ओर से वांछित आतंकी निज्जर को 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई। पिछले महीने संबंधों में और तनाव तब आया, जब कनाडा ने निज्जर की हत्या की जांच में भारतीय उच्चायुक्त पर संदेह बताया।

India Canada News: भारत ने कड़े शब्दों में किया था खंडन

भारत ने नए आरोप को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया और ओटावा में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत ने देश से छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित भी कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि कनाडा सरकार ने बार-बार कहे जाने के बाद भी निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के सबूत साझा नहीं किए। मंत्रालय ने ट्रूडो पर वोट बैंक की राजनीति करने और कनाडा की धरती पर अलगाववादी तत्वों से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया था।

- Advertisement -
image 47

मंदिर के बाहर हमले के बाद और बिगड़े रिश्ते

इससे पहले 6 नवंबर को ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि हिंसा भड़काने वाले लोग किसी भी तरह से कनाडा में सिखों या हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। दरअसल, ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में एक वाणिज्य दूतावास शिविर पर खालिस्तान समर्थक उपद्रवियों ने हमला बोला था। इसमें पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इसके बाद से ही ट्रूडो अपने देश और भारत समेत कई देशों के निशाने पर हैं।

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

Russia Pneumonic Plague Latest Update: रूस में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, ट्रंप प्रशासन ने पुतिन से मांगी जानकारी

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!

Super Intelligence Force: अमेरिका का ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ क्या है, जिसका ट्रंप ने किया ऐलान? दुनिया में मच गई खलबली

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 44 Putin: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को बताया ‘महान देश’, बोले- इसे वैश्विक महाशक्ति कहा जाना चाहिए
Next Article image 49 Shocking: खाने में ऑर्डर की सेव-टमाटर की सब्जी, पैकेट में से निकली हड्डी; महाकाल की नगरी के होटल का कारनामा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2052183 befunky2026 9 413 45 21
Anupam Kher On Nana Patekar Death: अनुपम खेर ने गाना गाते हुए Nana Patekar को दी अंतिम विदाई, कहा- मुझे भरोसा नहीं हो रहा
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 5
CEC Gyanesh Kumar: राहुल मांग रहे इस्तीफा, लेकिन मोदी भी नहीं हटा सकते ज्ञानेश कुमार को! CEC को हटाने का क्या है तरीका
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 4
Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
राष्ट्रीय समाचार 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 3
Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान
ताज़ा खबरें 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 2
Nana Patekar Life Story: कभी पोस्टर रंगे, कभी थिएटर में अभिनय किया, फिर बने हिंदी सिनेमा की आवाज; ऐसी है नाना पाटेकर की कहानी
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 1
Russia Pneumonic Plague Latest Update: रूस में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, ट्रंप प्रशासन ने पुतिन से मांगी जानकारी
विदेश 23 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?