By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: 9/11 Attack: 9/11 हमले का सऊदी अरब से संबंध, FBI की ढील… 25 साल बाद क्या सामने आया?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > 9/11 Attack: 9/11 हमले का सऊदी अरब से संबंध, FBI की ढील… 25 साल बाद क्या सामने आया?
विदेश

9/11 Attack: 9/11 हमले का सऊदी अरब से संबंध, FBI की ढील… 25 साल बाद क्या सामने आया?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/08 at 10:52 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM
SHARE

9/11 Attack: 9/11 हमले की 25वीं बरसी नजदीक है. 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर पर प्लेन घुसाकर आतंकियों ने जो हमला किया, उसे याद कर आज भी रूह कांप जाती है. (9/11 Attack) इस कायरतापूर्ण हमले के 25 सालों के बाद बोतल से जिन्न फिर बाहर निकला है. (9/11 Attack) सऊदी अरब का शख्स उमर-अल-बयौमी पर 9/11 हमले में संदिग्ध था. पकड़ा भी गया, लेकिन अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) की कथित ढील से आज आजाद घूम रहा है.

Contents
9/11 Attack: अल कायदा नेता से नजदीकीसऊदी अधिकारियों से लिंक?9/11 हाईजैकर्स से संबंध?सबसे बड़ा सबूत क्या मिला?FBI पर सवालसैन डिएगो में जांच की लीड करने वाले रिक लैम्बर्ट ने कहा,

9/11 हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों ने अमेरिकी अदालत में 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 94.49 लाख करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है. इसमें अटैक में सऊदी अरब के अधिकारियों का हाथ होने का आरोप लगाया गया है. इन हमलों में 2,976 लोगों की मौत हुई थी.

9/11 Attack: अल कायदा नेता से नजदीकी

मुकदमे के कागजात में उमर-अल-बयौमी को लेकर परिवारों की तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उसका अल कायदा के फ्यूचर लीडर अनवर अल-अवलाकी से कथित कनेक्शन निकला. सऊदी अधिकारियों के साथ भी उसे देखा गया.

Also Read –Govinda Special Story: Govinda के बर्बादी की दुआ मांगती थी ये औरत, पैदल जाती थी सिद्धीविनायक से दरगाह

- Advertisement -

अदालत के दस्तावेजों में उमर अल-बयौमी के बारे में गंभीर आरोप हैं. पता चला है कि उसके अल-कायदा के भावी नेता अनवर अल-अवलाकी से कथित संबंध थे और उसे सऊदी अधिकारियों के साथ भी देखा गया था.

9/11 हमले की जांच हुई, तो FBI ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की. प्लेन हाईजैकर्स के साथ संबंधों का आरोप उमर-अल-बयौमी. बयौमी 1994 में सऊदी अरब से अमेरिका के सैन डिएगो आया था. (9/11 Attack) उसने इन आरोपों से इनकार किया. सफाई दी कि वो तो अमेरिका इंग्लिश पढ़ने आया था.

सऊदी अधिकारियों से लिंक?

रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट रिकॉर्ड से पता चला कि उमर-अल-बयौमी तो ज्यादातर पढ़ाई से दूर ही रहा. उसकी इन्वॉल्वमेंट धार्मिक कामकाज में ज्यादा रही, जैसे मजहबी प्रोग्राम कराना. BBC ने 1997 और 1998 के कुछ फुटेज हासिल किए. इसमें बयौमी मिलिट्री स्टाइल में अनवर अल-अवलाकी के साथ पेंटबॉल खेलता दिखा.

पेंटबॉल एक एंटरटेनिंग गेम है, जिसमें एक-दूसरे को नकली बुलेट से शूट किया जाता है. (9/11 Attack) अनवर अल-अवलाकी उस समय अल कायदा का बड़ा नेता नहीं था, लेकिन बाद में उसका कद बड़ा होता गया. 9/11 हमले की जांच करने वाले FBI एजेंट्स ने बताया गया कि इसमें हिस्सा लेने वाले कुछ लोग जिहाद की ट्रेनिंग लेते थे.

एक दूसरी क्लिप में उमर-अल-बयौमी 1998 में अनवर अल-अवलाकी को आदर के साथ मिलता दिखा. उसकी सऊदी अधिकारियों के साथ मीटिंग के भी फुटेज मिले. ये अधिकारी सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय से जुड़े थे.

Also Read –Singapore Racist Comments: सिंगापुर में भारतीयों को लेकर ये क्या लिख रहे थे लोग? सरकार ने पुलिस को दिए जांच के आदेश

9/11 हाईजैकर्स से संबंध?

उमर-अल-बयौमी पर शक तब बढ़ा जब उसका नाम एक रेंटल एग्रीमेंट में नजर आया. पेंटागन पर हमले में शामिल हाईजैकर्स में से दो हाईजैकर्स को बयौमी ने कथित तौर पर किराए पर घर दिलाया था. (9/11 Attack) इन दो हाईजैकर्स के नाम नवाफ अल हाजमी और खालिद अल मिहधर हैं.

उमर-अल-बयौमी बाद में ब्रिटेन के बर्मिंघम चला गया. लेकिन उसका 9/11 हमले से पीछा नहीं छूटा. 21 दिसंबर 2001 को ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. (9/11 Attack) जहां वो रह रहा था, पुलिस को वहां से कई सबूत मिले. इनमें हजारों डॉक्यूमेंट्स, फोटोग्राफ्स और कम से कम 80 वीडियोटेप शामिल थे.

सबसे बड़ा सबूत क्या मिला?

बयौमी के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत जो हाथ लगा वो एक नोटबुक है. इसमें एक डायग्राम बना था, जिसमें प्लेन की ऊंचाई और टारगेट से दूरी की मैथमेटिकल कैलकुलेशन थी. इतना बड़ा सबूत मिलने के बाद बयौमी का कुछ नहीं बिगड़ा.

आरोप है कि लंदन में मौजूद FBI एजेंट्स ने मांगने पर भी ये डायग्राम सैन डिएगो में जांच कर रहे FBI अधिकारियों और 9/11 कमीशन को नहीं दिए गए. (9/11 Attack) 9/11 कमीशन पर ही 9/11 हमले की पूरी जांच की जिम्मेदारी थी. यहां तक कि बयौमी से पूछताछ करने वाले ब्रिटिश जासूसों को भी इस डायग्राम के बारे में नहीं बताया गया.

9/11 पीड़ितों के परिवारों की कानूनी टीम की सदस्य जोडी वेस्टब्रुक फ्लावर्स ने BBC को बताया,

“यह क्रैश का मैथमेटिकल हिसाब-किताब है. जब हमें पता चला कि यह क्या था, तो हमें समझ आ गया कि यही वो पक्का सबूत था जिसकी हमें तलाश थी.”

बाद में एक फेडरल जज ने पाया कि दस्तावेज पहली नजर में ‘बयौमी को 9/11 हमलों की जानकारी से जोड़ता है.’

FBI पर सवाल

सैन डिएगो के FBI एजेंट्स ने ब्रिटेन से मिले सबूतों को बार-बार मांगा, लेकिन उन्हें बहुत कम सबूत दिए गए. जबकि ज्यादातर सबूत कुछ मीटर दूर लंदन के पुलिस स्टेशन में थे, जहां बयौमी को पकड़कर रखा गया था. (9/11 Attack) ब्रिटिश कानून के मुताबिक, 7 दिन से ज्यादा बिना आरोप दर्ज किए किसी को हिरासत में नहीं रख सकते. इसलिए उमर-अल-बयौमी को छोड़ दिया गया.

जेफरी ब्रेनहोल्ट उस समय डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर थे. वे 9/11 के बाद आतंकवाद के आरोपों पर काम करने वाले प्रॉसिक्यूटर की देखरेख करते थे. उन्होंने BBC को बताया कि बयौमी का नाम, उस पर आरोप तय किए जाने की बड़ी संभावना के तौर पर सामने आया.

लेकिन, न्यूयॉर्क अटॉर्नी ऑफिस ने कभी भी आरोप लगाने की मंजूरी उन्हें या उनके साथियों को नहीं भेजी. जेफरी ब्रेनहोल्ट ने कहा कि अगर ऐसा किया गया होता, तो प्लेन का डायग्राम बयौमी के खिलाफ एक अहम सबूत साबित होता. उन्होंने कहा,

“हमने इससे कमजोर सबूतों के आधार पर भी लोगों को दोषी ठहराया है.”

सैन डिएगो में जांच की लीड करने वाले रिक लैम्बर्ट ने कहा,

“मुझे लगता है कि अगर हमें वो सबूत मिल जाता और हमने उसका एनालिसिस किया होता, तो हम पहेली के टुकड़ों को बहुत तेजी से जोड़ पाते.”

एजेंट्स ने उन सऊदी अधिकारियों से भी पूछताछ करनी चाही जिनका बयौमी से संबंध था. लैम्बर्ट के अनुसार, इसकी इजाजत नहीं दी गई.

9/11 हमलों के पीड़ितों के परिवार इन हमलों में सऊदी अरब की भूमिका साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. सऊदी अरब का हमेशा से यही कहना रहा है कि ना तो देश और ना ही उसके अधिकारी इसमें शामिल थे. वहीं, उमर अल-बयौमी ने भी 9/11 हमलों में किसी भी तरह की भूमिका या हाईजैकर्स से किसी भी संबंध से इनकार किया है.

You Might Also Like

Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर कांपी धरती! 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, पहले आए 7.0 के झटकों में 16 की मौत

Gangster Himanshu Bhau Arrest: कौन है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ? जिसे अमेरिका में FBI ने उठाया, भारत को जल्द मिल सकती है कस्टडी

France Protest: फ्रांस में बवाल के बीच भारत ने बजाया अलर्ट सायरन! भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, क्या है खतरा?

France-India Protest Connection: फ्रांस के दंगों और भारत के SIR विरोध के बीच क्या है कनेक्शन? सामने आया 9 देशों का बड़ा नेटवर्क!

TAGGED: #9/11 Attack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 1 Singapore Racist Comments: सिंगापुर में भारतीयों को लेकर ये क्या लिख रहे थे लोग? सरकार ने पुलिस को दिए जांच के आदेश
Next Article WhatsApp Image 2026 09 04 at 1.02.53 PM 8 Delhi Satya Niketan building: ‘दिमागी नक्सल’ पर पहली बार राहुल गांधी का पलटवार, PM मोदी की ‘नीयत’ पर सवाल उठाए
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM 1
Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM
Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM 1
Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर कांपी धरती! 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, पहले आए 7.0 के झटकों में 16 की मौत
विदेश 7 घंटे ago
2057833 raihan vadra exhibition bikaner house bjp claim rahul priyanka gandhi controversy 1
Gangster Himanshu Bhau Arrest: कौन है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ? जिसे अमेरिका में FBI ने उठाया, भारत को जल्द मिल सकती है कस्टडी
विदेश 7 घंटे ago
2057833 raihan vadra exhibition bikaner house bjp claim rahul priyanka gandhi controversy
Priyanka Gandhi VS Rahul Gandhi: रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद, BJP ने प्रियंका-राहुल गांधी के रिश्तों पर उठाए सवाल !
राजनीति 1 दिन ago
2057721 befunky2026 9 511 0 45
Fauzi Movie Poster: प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर आउट, नए अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार !
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?