Yash On Toxic Movie: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ने अच्छी खासी सुर्खियां बनाई हुई है, टॉक्सिक का टीजर जब से सामने आया है, उसके बाद से तो फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है, वैसे अब तक तो ये फिल्म रिलीज हो गई होती, लेकिन धुरंधर 2 की वजह से मेकर्स ने फिल्म को जून में रिलीज करने का फैसला किया है, जहां फिल्म की रिलीज में अभी महीने है, वहीं अब यश ने अपनी इस फिल्म से जुड़ा ऐसा हिंट दिया है, जिसे सुन उनके फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, आइए जानते हैं यश ने फिल्म के बारे में क्या कुछ कहा।
Yash On Toxic Movie: यश ने टॉक्सिक की कहानी पर दिया हिंट
यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक के बारे में बात करते हुए कहा, “टॉक्सिक एक बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म है, हमने इसे इंग्लिश में भी शूट किया है। (Yash On Toxic Movie) फिल्म के कॉन्सेप्ट की बात करें तो इसमें बहुत से लेयर हैं। ये एक टिपिकल गैंगस्टर पर आधारित फिल्म नहीं है, हालांकि इसे देख लगता है कि ये गैंगस्टर पर आधारित फिल्म है, क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन है, लेकिन ये आमनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी गहराई से छूती है। (Yash On Toxic Movie) मुझे लगता है कि एक डार्क किरदार को प्रेजेंट करने का ये बेहतरीन तरीका है, वाकई! यह बहुत एक्साइटिंग है। फिल्म की निर्देशिका गीतू मोहनदास ने गैंगस्टर फिल्म में एक नई दिशा लेकर आईं हैं, दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है, ये फिल्म उनके लिए विजुअल ट्रीट होने वाली है, साथ ही फिल्म दर्शकों के मनोविज्ञान पर गहरा असर डालेगी।” यहां देखें वीडियो –
Also Read –IPL 2026 News: SRH ने RR को हराकर टॉप-4 में बनाई जगह, ऑरेंज और पर्पल कैप में बड़ा बदलाव
- Advertisement -
क्या फिर से बदल गई टॉक्सिक की रिलीज डेट
टॉक्सिक मूवी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है, दरअसल कहा जा रहा है कि टॉक्सिक मूवी की रिलीज डेट फिर से बदल सकती है, जी हां! (Yash On Toxic Movie) बता दें कि टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म प्री-पॉन हो सकती है, मेकर्स इसे अब मई में ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहें हैं, हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है, उन्होंने कहा है कि फिल्म जून में ही रिलीज होगी।
टॉक्सिक स्टार कास्ट
यश की टॉक्सिक से बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया गया है, जी हां! टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, संजीदा शेख, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जो 4 जून को रिलीज हो रही है।
