By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?
विदेश

Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/10 at 4:50 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 3
SHARE

Xi Jinping India Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने जा रहे हैं। शी जिनपिंग की भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों (India China Economic Relations) के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Contents
Xi Jinping India Visit 2026: 7 साल बाद भारत में दस्तक देंगे शी जिनपिंगभारत-चीन के द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धिचीन ने मजबूत आर्थिक सहयोग पर दिया जोरBRICS Summit से संबंधों को मिलेगी नई दिशाभारत की BRICS अध्यक्षता का आर्थिक एजेंडा

इस दौरान व्यापार, निवेश और बिजनेस सहयोग बढ़ाने पर जोर रहने की पूरी उम्मीद है। भारत और चीन बीते कुछ सालों में संबंधों में आई नरमी को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक और व्यावहारिक रूप से सहयोग के नए रास्ते तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।

Also Read –Kanpur News: बाढ़ राहत कैंप में एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन, CMO ने जांच के बाद किया खबर का खंडन

Xi Jinping India Visit 2026: 7 साल बाद भारत में दस्तक देंगे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग का यह भारत दौरा लगभग 7 साल में उनका पहला दौरा होगा। उनका यह दौरा ऐसे वक़्त में हो रहा है जब नई दिल्ली और बीजिंग हाई लेवल जुड़ाव को मजबूत करने और व्यावहारिक सहयोग के क्षेत्रों को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ब्रिक्स प्लेटफॉर्म (BRICS Platform) भारत और चीन को व्यापार, निवेश, तकनीक और ग्लोबल सप्लाई चेन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने का एक और अवसर दे सकता है।

- Advertisement -

Also Read –Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म

इस समिट के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक मदद को आगे बढ़ाने के साथ कारोबार से जुड़े नए अवसरों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और चीन अपने द्विपक्षीय रिश्तों में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

भारत-चीन के द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार (India China Bilateral Trade) बढ़कर 151.10 अरब डॉलर पहुंच गया। यह बीते साल के मुकाबले 18.31% अधिक है।

इस दौरान चीन को भारत का निर्यात 36.62% बढ़कर 19.47 अरब डॉलर हो गया। वहीं, चीन से भारत का आयात 16.03% बढ़कर 131.63 अरब डॉलर पहुंच गया। व्यापार में हुई इस तेज वृद्धि से दोनों देशों के बीच आगे और कारोबारी अवसर तलाशने की गुंजाइश बढ़ी है।

चीन ने मजबूत आर्थिक सहयोग पर दिया जोर

चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने जुलाई में कहा था कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था और व्यापार जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग की अपील की थी। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि दोनों देश आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।

BRICS Summit से संबंधों को मिलेगी नई दिशा

पीएम नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की पिछली बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने के साथ व्यापार घाटे को कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया था। दोनों नेताओं ने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में भारत और चीन की भूमिका को भी अहम माना था।

चीन की तरफ से संबंधों को रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि शी जिनपिंग और पीएम नरेंद्र मोदी भारत और चीन को प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि साझेदार के तौर पर देखते हैं।

भारत की BRICS अध्यक्षता का आर्थिक एजेंडा

भारत की BRICS अध्यक्षता (India BRICS Chairmanship) का आर्थिक एजेंडा व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, ग्लोबल वैल्यू चेन को और मजबूती प्रदान करने और सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार के अवसर बेहतर बनाने पर केंद्रित है। जयपुर में हुई ब्रिक्स ट्रेड मिनिस्टर्स की बैठक में सदस्यों ने ब्रिक्स इकोनॉमिक पार्टनरशिप साल 2030 की रणनीति की दिशा में काम आगे बढ़ाया।

बता दे, बैठक में सर्विसेज में अधिक व्यापार और मजबूत तथा विविध ग्लोबल वैल्यू चेन का समर्थन किया गया। ऐसे में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला BRICS समिट भारत और चीन के बीच आर्थिक और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।

You Might Also Like

France Protest: फ्रांस में बवाल के बीच भारत ने बजाया अलर्ट सायरन! भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, क्या है खतरा?

France-India Protest Connection: फ्रांस के दंगों और भारत के SIR विरोध के बीच क्या है कनेक्शन? सामने आया 9 देशों का बड़ा नेटवर्क!

Kim Jong Un News: किम जोंग उन की मौत की अफवाह, कौन बनेगा उत्तर कोरिया का अगला शासक? बेटी किम जू ए या बहन किम यो जोंग?

Italy Protest Law: अब प्रदर्शन के नाम पर तोड़फोड़ पड़ेगी भारी…नाबालिगों के मां-बाप भरेंगे जुर्माना! इटली में नए नियम

US Hindu Temple Attack: यूरोपीय यूनियन के प्रोग्राम में ‘अदृश्य पदोड़ा’ कौन? बदबू से परेशान पत्रकार कांफ्रेंस छोड़ भागे

TAGGED: #Xi Jinping India Visit 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2kce5r5g panther attack 625x300 25 January 26 1 2 Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म
Next Article 2042495 brics india power game BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 21 at 13.02.58 1 3
Sonia Gandhi Book Controversy: इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, पहली किताब को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 21 at 13.02.58 1 2
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए बेताब है IPL की ये 3 फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस जल्द करेगी ऐलान
स्पोर्ट्स 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 21 at 13.02.58 1 1
Ranbir Kapoor News: रणबीर कपूर की जान को भी खतरा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, उनके घर की भी रेकी
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 21 at 13.02.58 1 1
France Protest: फ्रांस में बवाल के बीच भारत ने बजाया अलर्ट सायरन! भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, क्या है खतरा?
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 21 at 13.02.58 1
France-India Protest Connection: फ्रांस के दंगों और भारत के SIR विरोध के बीच क्या है कनेक्शन? सामने आया 9 देशों का बड़ा नेटवर्क!
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 19 at 16.25.48 1
Kim Jong Un News: किम जोंग उन की मौत की अफवाह, कौन बनेगा उत्तर कोरिया का अगला शासक? बेटी किम जू ए या बहन किम यो जोंग?
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?