By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Vijayadashami 2024: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Vijayadashami 2024: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि
ताज़ा खबरें

Vijayadashami 2024: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजा विधि

News Desk
Last updated: 2024/10/12 at 10:45 पूर्वाह्न
News Desk
Share
7 Min Read
image 89
SHARE

Vijayadashami 2024: आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। (Vijayadashami 2024) इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है। आइए जानते हैं दशहरा पर्व की तिथि, पूजा विधि, रावण दहन का मुहूर्त

Contents
Vijayadashami 2024: दशहरा तिथि 2024दशहरा रावण दहन शुभ मुहूर्तदशहरा शुभ योग 2024दशहरा एक अबूझ मुहूर्तविजयादशमी 2024 उपाय और मान्यताएंदशहरा पूजा विधिक्यों मनाया जाता है दशहरा

Vijayadashami 2024: दशहरा तिथि 2024

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के बाद दशमी तिथि को दशहरे पर पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 13 अक्तूबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में दशहरा पर्व 12 अक्तूबर को है।

image 89

दशहरा रावण दहन शुभ मुहूर्त

दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। वैदिक परंपरा के अनुसार विजयादशमी पर रावण दहन प्रदोष काल ( सूर्यास्त के बाद का समय) में करना बहुत ही शुभ माना जाता है। (Vijayadashami 2024) ऐसे में 12 अक्तूबर को रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त का समय शाम 5 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 26 तक रहेगा।

दशहरा शुभ योग 2024

दशहरे पर रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाता है। इस बार पंचांग के अनुसार दशहरा पर बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। 12 अक्तूबर को दशहरा पर सर्वार्थसिद्धि, रवियोग और श्रवण नक्षत्र बन रहा है। दशहरा पर इन तीन शुभ योग बनने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। (Vijayadashami 2024) सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 13 अक्तूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 13 अक्तूबर को सुबह 06 बजकर 21 तक रहेगा।

- Advertisement -
image 90

दशहरा एक अबूझ मुहूर्त

सनातन धर्म ग्रंथों के अनुसार अक्षय तृतीया, बसंत पंचमी, और विजयदशमी सार्वभौमिक रूप से वर्ष के श्रेष्ठतम मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तो में किए गए किसी भी तरह के शुभ-अशुभ कार्य का फल निष्फल नहीं होता। दशहरा का पर्व एक अबूझ मुहूर्त है। अबूझ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखें किया जा सकता है। (Vijayadashami 2024) अबूझ मुहूर्त में खरीदारी, भूमिपूजन, व्यापार आरम्भ करना, गृहप्रवेश आदि जैसे सभी तरह के मांगलिक कार्य किएजा सकते हैं। ज्योतिष में विजयादशमी को कोई भी शुभ कार्य करने के लिए श्रेष्ठ और सर्वसिद्धिदायक मुहूर्त माना जाता है।

विजयादशमी 2024 उपाय और मान्यताएं

दशहरे पर कुछ उपाय बहुत ही कारगर माने जाते है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दशहरे पर अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो यह काफी लाभकारी और कल्याणकारी सिद्ध होता है। (Vijayadashami 2024) दशहरे पर भगवान श्रीराम, देवी भगवती, मां लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की विशेष रूप से आराधना करके सभी के लिए शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। दशहरे पर देवी अपराजिता की पूजा करना बहुत ही अच्छा माना गया है। इस दिन देवी अपराजिता को अपराजिता के फूलों से बनी माला जरूर अर्पित करना चाहिए। (Vijayadashami 2024) दशहरा के दिन श्रीयंत्र की पूजा करें, इससे जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। दशहरा पर जब रावण के पुतले का दहन हो तो उसके बाद पुतले की जली हुई लकड़ी को अपने घर लाना शुभ माना गया है। दशहरे के दिन नीलकंठ के दर्शन को शुभ संकेत माना जाता है। नीलकंठ के दर्शन से यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति की सभी परेशानियाँ दूर होंगी और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

image 91

दशहरा पूजा विधि

विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरे की पूजा दोपहर के समय करना उत्तम रहता है। रावण का दहन प्रदोष काल में करना बहुत ही शुभ माना जाता है। (Vijayadashami 2024) दशहरा पर बही-खाते की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। (Vijayadashami 2024) इससे अलावा दशहरे पर शमी के वृक्ष का भी पूजन करना शुभ और विशेष लाभकारी माना गया है। इस दिन गाय के गोबर से षट्कोणीय आकृति बनाकर 9 गोले व 2 कटोरियां बनाई जाती हैं। इन कटोरियों में से एक में चांदी का सिक्का और दूसरी में रोली, चावल, जौ व फल रख दें। इसके बाद रोली,चावल, पुष्प और जौ के ज्वारे से भगवान राम का स्मरण करते हुए पूजा करें। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती का पाठ व हवन करने का विशेष महत्व है।

Dussehra 2024: बुराई पर होगी अच्छाई की जीत, लगंगे जय श्रीराम के नारे, इन दो  शुभ योग में होगा रावण दहन, वीडियो में जानें पूजा विधि

क्यों मनाया जाता है दशहरा

दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस वजह से इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है।

You Might Also Like

Salman Khan Security: सलमान खान पर फिर होने वाला था हमला, घर में घुसा शख्स, बाल-बाल बचे अभिनेता

white house: व्हाइट हाउस में कटा जमकर बवाल! जेलेंस्की के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का ट्रंप ने किया अपमान

S Jaishankar on ceasefire: ट्रंप की नहीं, भारत की ताकत से थमा युद्ध, जयशंकर का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन सिंदू से कांपी पाक सेना

इंडिया 24×7 लाइव टीवी के संस्थापक: सुनील कुमार वर्मा पत्रकारिता का एक प्रेरणादायक चेहरा

Turkish Apples Rejected: ठुकराए जा रहे तुर्की के सेब, अब कश्मीरियों की उम्मीदें जगीं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 87 Vijaya Dashami: PM मोदी ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं; नागपुर में संघ प्रमुख ने किया शस्त्र पूजन
Next Article image 92 Israel-Lebanon War: यहूदियों के पवित्र दिन पर इजरायल ने कर दिया ड्रोन अटैक, आवासीय बिल्डिंग को बनाया निशाना
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

image 61
Salman Khan Security: सलमान खान पर फिर होने वाला था हमला, घर में घुसा शख्स, बाल-बाल बचे अभिनेता
ताज़ा खबरें मनोरंजन 1 घंटा ago
image 60
white house: व्हाइट हाउस में कटा जमकर बवाल! जेलेंस्की के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का ट्रंप ने किया अपमान
ताज़ा खबरें विदेश 6 घंटे ago
image 59
S Jaishankar on ceasefire: ट्रंप की नहीं, भारत की ताकत से थमा युद्ध, जयशंकर का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन सिंदू से कांपी पाक सेना
ताज़ा खबरें 7 घंटे ago
Sunil Kumar Verma Patrakar
इंडिया 24×7 लाइव टीवी के संस्थापक: सुनील कुमार वर्मा पत्रकारिता का एक प्रेरणादायक चेहरा
ताज़ा खबरें 1 दिन ago
image 57
Turkish Apples Rejected: ठुकराए जा रहे तुर्की के सेब, अब कश्मीरियों की उम्मीदें जगीं
ताज़ा खबरें विदेश 2 दिन ago
image 55
Ranbir-Alia: का होने वाला है तलाक, दोनों के बीच हुआ झगड़ा
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?