By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Varanasi Election Result 2024: पीएम मोदी ने अजय राय को हराकर वाराणसी सीट पर लगाई हैट्रिक, इस बार सबसे छोटी मार्जिन वाली जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Varanasi Election Result 2024: पीएम मोदी ने अजय राय को हराकर वाराणसी सीट पर लगाई हैट्रिक, इस बार सबसे छोटी मार्जिन वाली जीत
ताज़ा खबरेंराजनीति

Varanasi Election Result 2024: पीएम मोदी ने अजय राय को हराकर वाराणसी सीट पर लगाई हैट्रिक, इस बार सबसे छोटी मार्जिन वाली जीत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/04 at 5:53 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Varanasi Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को हराकर इस बार हैट्रिक लगाई है। वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह जीत उनकी तीनों जीतों में सबसे छोटी मार्जिन वाली जीता है। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 1,52,355 मतों से हराया है जबकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने इससे बड़ी जीत हासिल की थी। मतगणना की शुरुआत होने पर सुबह एक समय ऐसा भी आया था जब प्रधानमंत्री मोदी अजय राय से पिछड़ गए थे और इस पर काफी हैरानी भी जताई जा रही थी।

Contents
Varanasi Election Result 2024: 2014 के चुनाव में केजरीवाल को हराया था2019 में पीएम मोदी ने हासिल की थी बड़ी जीतइस बार सबसे कम मार्जिन वाली जीत

Varanasi Election Result 2024: 2014 के चुनाव में केजरीवाल को हराया था

2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद चुनावी अखाड़े में कूद गए थे। (Varanasi Election Result 2024) उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ धुआंधार प्रचार किया था। दूसरी ओर कांग्रेस के टिकट पर अजय राय भी मोदी को चुनौती दे रहे थे।

image 51

2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने बड़ी जीत हासिल की थी जबकि अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर रहे थे। इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को 5,81,022 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आप नेता अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 वोट मिले थे। पीएम मोदी ने इस चुनाव में 3,71,784 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अजय राय को 75,614 मत मिले थे।

2019 में पीएम मोदी ने हासिल की थी बड़ी जीत

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार वाराणसी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे। समाजवादी पार्टी ने 2019 में नया प्रयोग करते हुए महिला प्रत्याशी के रूप में शालिनी यादव को चुनावी अखाड़े में उतारा था। कांग्रेस की ओर से एक बार फिर अजय राय ही प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरे थे। (Varanasi Election Result 2024) 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को बुरी तरह हराया था। इस चुनाव में पीएम मोदी की जीत का मार्जिन काफी बढ़ गया था।

- Advertisement -
image 52

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं का भारी समर्थन मिला और वे 6,74,664 वोट पाने में कामयाब हुए थे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रही थी और उन्हें 1,95,159 वोट मिले थे। शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। (Varanasi Election Result 2024) 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। पीएम मोदी ने इस चुनाव में 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी।

इस बार सबसे कम मार्जिन वाली जीत

इस बार भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का जीत का मार्जिन बढ़ाने के लिए खूब मेहनत की गई थी मगर प्रधानमंत्री मोदी के जीत का मार्जिन इस बार काफी घट गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव से कम वोट मिले हैं। (Varanasi Election Result 2024) 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को 6,74,664 वोट मिले थे मगर इस बार प्रधानमंत्री मोदी को 6,11,439 वोट ही मिल सके हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे मगर इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 4,59,084 वोट पाने में कामयाब रहे हैं। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 1,52,355 वोटों से जीत हासिल की है जो उनकी पिछले तीन चुनावों में सबसे छोटी जीत है।

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttar Pradesh: यूपी में बीजेपी के बुरे प्रदर्शन के बाद अब बैठकों का दौर, सीएम योगी ने बुलाई मीटिंग, ये नेता मौजूद
Next Article Bihar News: जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे नीतीश कुमार उसमें तेजस्वी यादव भी रहेंगे, बढ़ी सियासी हलचल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 10 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?