By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत
विदेश

US-Iran Conflict: इस्लामिक बम बनाने वाले को बनाया अपना मैसेंजर…ट्रंप की सोशल मीडिया पर शुरू हुई फजीहत

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/19 at 1:24 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
1995194 befunky collage ok 32 1
SHARE

US-Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल ने जब ईरान पर हमला किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इसके परिणाम इतने गंभीर होंगे। हालात अब इस कदर बिगड़ चुके हैं कि पूरी दुनिया पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग की आग में झुलस रही है। ईरान के साथ टकराव ने सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर असर डाल दिया है, जिसका सबसे बड़ा असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर देखने को मिल रहा है।

Contents
US-Iran Conflict: ब्रह्मा चेलानी ने उठाए अमेरिका पर सवालइस्लामिक बम और पाकिस्तान का विवादित इतिहासए क्यू खान नेटवर्क से बढ़ी वैश्विक चिंताअमेरिका की रणनीति पर उठे बड़े सवाल

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान को अपना मैसेंजर बनाया है, जिसकी मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच हालात सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं। (US-Iran Conflict) लेकिन कथित तौर पर सबसे पहले इस्लामिक बम की अवधारणा देने वाले पाकिस्तान को अपना संदेशवाहक बनाने के बाद अब ट्रंप को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Also Read –Ghaziabad News: लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में ‘अग्निकांड’! इंदिरापुरम में 100 झुग्गियों में भयंकर आग, ताबड़तोड़ फट रहे सीलेंडर

US-Iran Conflict: ब्रह्मा चेलानी ने उठाए अमेरिका पर सवाल

यहां रणनीतिक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका की नीति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए अमेरिका और पाकिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक रणनीति को विस्तार से समझाया है।

- Advertisement -

चेलानी ने लिखा कि अमेरिका की पश्चिम एशिया नीति में एक विरोधाभासी स्थिति देखने को मिल रही है। (US-Iran Conflict) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो ईरान पर दबाव बनाने के लिए लंबे समय से आक्रामक रुख अपनाते रहे हैं, अब उसी मकसद को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की मदद लेने को मजबूर नजर आ रहे हैं।

Also Read –Atal Vajpayee delimitation 2001: अटल जी ने जो 25 साल पहले टाला, क्या मोदी उसे 2029 में कर पाएंगे? 2001 का वो ‘मास्टरस्ट्रोक’ जिससे टल गया था परिसीमन

उन्होंने बताया कि करीब 40 दिनों तक चले हवाई हमलों और दबाव के बावजूद अमेरिका, ईरान को उसके शुरुआती परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए राजी नहीं कर सका। ऐसे में अब ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को तेहरान के साथ संवाद का माध्यम बनाने की रणनीति अपनाई है।

इस्लामिक बम और पाकिस्तान का विवादित इतिहास

दरअसल ब्रह्मा चेलानी ने अपने विश्लेषण में पाकिस्तान के परमाणु इतिहास की भी चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि 1970 के दशक में ‘इस्लामिक बम’ की अवधारणा सबसे पहले पाकिस्तान ने ही दी थी और बाद में उसने गुप्त रूप से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। (US-Iran Conflict) इस कार्यक्रम को तेल संपन्न देशों जैसे सऊदी अरब और लीबिया से वित्तीय समर्थन मिलने की बात भी सामने आई थी, जिससे यह मुद्दा और विवादास्पद बन गया।

ए क्यू खान नेटवर्क से बढ़ी वैश्विक चिंता

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब 2000 के दशक की शुरुआत में अब्दुल कदीर खान के नेतृत्व में चल रहे अंतरराष्ट्रीय परमाणु तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ। (US-Iran Conflict) इस नेटवर्क ने कई देशों को संवेदनशील परमाणु तकनीक उपलब्ध कराई, जिससे पश्चिमी देशों की चिंताएं काफी बढ़ गई थीं। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान को वैश्विक दबाव का सामना करना पड़ा और उसे ‘इस्लामिक बम’ जैसी अवधारणाओं से दूरी बनानी पड़ी।

अमेरिका की रणनीति पर उठे बड़े सवाल

वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी तथ्यों को देखते हुए ऐसे देश को मध्यस्थ बनाना, जिसका खुद का परमाणु अतीत विवादों से घिरा रहा हो, अमेरिका की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। (US-Iran Conflict) यह कदम न केवल कूटनीतिक चुनौती को दर्शाता है बल्कि अमेरिका की नीति के दोहरेपन और उसकी सीमाओं को भी उजागर करता है।

इस पूरे घटनाक्रम का असर सिर्फ अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय संतुलन और वैश्विक परमाणु सुरक्षा पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकता है।

You Might Also Like

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक! कुनार में घर पर बरसे बम, कई नागरिकों के घायल होने की खबर

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

TAGGED: #US-Iran Conflict

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 9 US Nepal Relations: ट्रंप का ‘नेपाल प्लान’…बालेन शाह के PM बनते ही काठमांडू की ओर मुड़ा अमेरिका, दुनिया हैरान
Next Article 1995194 befunky collage ok 32 Mahavatar Parshuram Poster: इंतज़ार हुआ खत्म! ‘Mahavatar Parshuram Movie’ का दमदार पोस्टर रिलीज़
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?