By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ukraine Snowstorm: तूफान ने यूक्रेन में तबाही मचाई, हजारों लोगों की जान खतरे में
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ukraine Snowstorm: तूफान ने यूक्रेन में तबाही मचाई, हजारों लोगों की जान खतरे में
ताज़ा खबरेंविदेश

Ukraine Snowstorm: तूफान ने यूक्रेन में तबाही मचाई, हजारों लोगों की जान खतरे में

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2023/11/28 at 10:24 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
Ukraine Snowstorm: तूफान ने यूक्रेन में तबाही मचाई, हजारों लोगों की जान खतरे में
Ukraine Snowstorm: तूफान ने यूक्रेन में तबाही मचाई, हजारों लोगों की जान खतरे में
SHARE

Ukraine Snowstorm: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन का दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा बर्फीले तूफान और बारिश की चपेट में है. तूफान के कारण सड़कों पर पानी भरने, पेड़ उखड़ने और बिजली की लाइनें गिरने के बाद लाखों लोग बिना बिजली के रह रहे हैं. बर्फीले तूफान की तबाही से अब तक 2,500 लोगों को बचाया गया.

Contents
Ukraine Snowstorm: यूक्रेन में पांच लोगों की मौतज़ेलेंस्की ने बताया- तूफान कितना खतरनाक

स्थानीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा है कि खराब मौसम के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. (Ukraine Snowstorm) यहां तूफान ने पेड़ों को तोड़ दिया है और बिजली की लाइनें गिरा दी हैं. किपर ने कहा कि तूफ़ान में अब भी सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं. उन्होंने बताया कि फ़िलहाल व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. अभी तक 849 वाहनों को तूफ़ान से बाहर निकाला गया है, जिनमें 24 बसें और 17 एम्बुलेंस शामिल हैं.

Ukraine Snowstorm: यूक्रेन में पांच लोगों की मौत

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तूफ़ान के कारण यूक्रेन में कम से कम पांच लोगों की और पड़ोसी मोल्दोवा में तीन लोगों की मौत हो गई है. बर्फबारी और तेज़ हवाओं के कारण सैकड़ों कस्बों और गांवों में बिजली गुल हो गई और राजमार्ग बंद हैं. (Ukraine Snowstorm) रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में कम से कम 19 लोग और मोल्दोवा में 10 लोग घायल हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम और भी खराब होने की संभावना है.

ज़ेलेंस्की ने बताया- तूफान कितना खतरनाक

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बर्फीले तूफान को लेकर कहा कि दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में पांच लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही उन्होंने संभावना जाहिर की कि मृतकों की संख्या इससे कही अधिक हो सकती है. इससे पहले यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि पेड़ उखड़ने और बिजली की लाइनें टूटने के चलते बिजली के सबस्टेशन फेल हो गए, जिससे क्षेत्र में लगभग 150,000 घरों में बिजली नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के खतरनाक प्रभाव को देखते हुए सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है. इसके साथ ही अभी भी ओडेसा में राहत और बचाव कार्य जारी है.

- Advertisement -

You Might Also Like

Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल

Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा

Prince Harry Meghan Return UK: 6 साल बाद बच्चों संग ब्रिटेन लौटेंगे, क्या बदलेगा?

China viral video: आज मेरे पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, लेकिन दुल्हा नहीं! चीन की दुल्हन बाजार में फफक-फफक कर रो पड़ी महिला । VIDEO

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Hate Speech In US: 'इजरायली सेना की महिलाएं हमास के लिए 72 हूर डेटिंग सर्विस', अमेरिकी टीचर के बयान पर सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा Hate Speech In US: ‘इजरायली सेना की महिलाएं हमास के लिए 72 हूर डेटिंग सर्विस’, अमेरिकी टीचर के बयान पर सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा
Next Article नौ दुनिया e1696323044333 Earthquake: सुबह-सुबह 3 देशों में भूकंप, पाकिस्तान, चीन और पापुआ न्यू गिनी में सहमे लोग, जानें कहां-कितनी तीव्रता
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 3
Mamata Banerjee Retirement: सियासत को अलविदा कहेंगी ममता दीदी? संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी…BJP को लिया आड़े हाथों
राष्ट्रीय समाचार 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 2
Kriti Sanon Rakshabandhan Controversy: कृति सेनन के सपोर्ट में आए नेटिजन्स, महिलाओं की पसंद और आजादी
मनोरंजन 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 1
Rahul Gandhi Student Connect: अब नागपुर में राहुल गांधी का ‘छात्र कनेक्ट’, कांग्रेस ने मांगी तारीख
राष्ट्रीय समाचार 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1
Gunmaster G9 Teaser: एक्शन और रोमांस से भरपूर गनमास्टर जी9 का टीजर जारी, जाने कैसा है
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 1
Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?