By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Tariffs War: भारत समेत कई देशों पर डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ अब प्रभावी, चीन पर संयुक्त 104% शुल्क भी लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Tariffs War: भारत समेत कई देशों पर डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ अब प्रभावी, चीन पर संयुक्त 104% शुल्क भी लागू
ताज़ा खबरेंविदेश

Tariffs War: भारत समेत कई देशों पर डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ अब प्रभावी, चीन पर संयुक्त 104% शुल्क भी लागू

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/09 at 11:13 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Tariffs War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ बुधवार आधी रात के बाद पूरी तरह से लागू हो गए। ट्रंप ने 2 अप्रैल को जवाबी टैरिफ का एलान किया था। उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका अब अपने लगभग सभी व्यापारिक साझेदारों पर न्यूनतम 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा। वह उन देशों पर अधिक शुल्क लगाएगा, जो उससे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते हैं। 10 फीसदी बेसलाइन शनिवार को पहले ही लागू हो गई थी। (Tariffs War) इसके बाद दर्जनों देशों पर ट्रंप की उच्च आयात कर दरें आधी रात को लागू हो गईं। इसके तहत भारत पर अब 26 फीसदी टैरिफ प्रभावी हो गया है।

Contents
Tariffs War: इससे जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानिएटैरिफ होता क्या है?जवाबी टैरिफ क्या है?भारत पर कितना शुल्क?अमेरिका की मंशा क्या है?भारत के लिए यह कितनी बड़ी चुनौती?अमेरिका से व्यापार समझौता कितना फायदेमंद होगा?अन्य देशों पर कितना शुल्क?अमेरिका-भारत सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार

ट्रंप में सबसे ज्यादा टैरिफ 50 फीसदी तक लगाने का एलान किया है। सबसे ज्यादा टैरिफ उन छोटी अर्थव्यवस्थाओं पर लगाया गया है, जो अमेरिका के साथ बहुत कम व्यापार करती हैं, जैसे- अफ्रीकी देश लेसोथो। (Tariffs War) इसके अलावा मेडागास्कर से आयात पर 47%, वियतनाम पर 46%, ताइवान पर 32%, दक्षिण कोरिया पर 25%, जापान पर 24% और यूरोपीय संघ पर 20% टैरिफ लगाया गया है।

इस बीच पिछले सप्ताह ट्रंप ने चीन पर 34% टैरिफ की घोषणा की थी। यह इस साल की शुरुआत में लगाए गए 20% शुल्क के अतिरिक्त था। ट्रंप ने तब से बीजिंग की ओर से हाल ही में किए गए जवाबी पलटवार के बाद चीनी वस्तुओं पर 50% शुल्क जोड़ने की धमकी दी थी। इससे चीन पर कुल मिलाकर 104 फीसदी टैरिफ अमेरिका की ओर से लगाया जाएगा।

Tariffs War: इससे जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानिए

टैरिफ होता क्या है?

यह वस्तुओं के आयात पर लगाए जाने वाला सीमा शुल्क या आयात शुल्क है, जिसे आयातक की तरफ से सरकार को देना होता है। आम तौर पर कंपनियां इनका बोझ उपयोगकर्ताओं पर डालती हैं। (Tariffs War) दूसरे शब्दों में इसका असर आम लोगों की जेब पर ही पड़ता है।

- Advertisement -

जवाबी टैरिफ क्या है?

यह शुल्क व्यापारिक साझेदारों की तरफ से लगाए जा रहे शुल्क में वृद्धि या उच्च शुल्क के जवाब में लगाया जाता है। यानी एक तरह से जैसे को तैसा वाला जवाबी कदम होता है।

भारत पर कितना शुल्क?

इस्पात, एल्युमीनियम और वाहनों तथा कलपुर्जों पर पहले से ही 25% शुल्क लागू है। (Tariffs War) शेष उत्पादों पर 5 से 8 अप्रैल के बीच 10% का मूल (बेसलाइन) शुल्क लगेगा और 9 अप्रैल से बढ़कर 26% हो गया।

अमेरिका की मंशा क्या है?

इससे अमेरिका में घरेलू विनिर्माण बढ़ेगा। अमेरिका का कुछ देशों खासकर चीन के साथ भारी व्यापार असंतुलन है। 2023-24 में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 35.31 अरब अमेरिकी डॉलर था।

किन क्षेत्रों को छूट?
एक विश्लेषण के मुताबिक, दवा, सेमीकंडक्टर, तांबे के अलावा तेल, गैस, कोयला, एलएनजी जैसे ऊर्जा उत्पाद इसके दायरे से बाहर रखे गए हैं।

भारत के लिए यह कितनी बड़ी चुनौती?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की स्थिति अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में बेहतर है। भारत को वैश्विक आपूर्ति शृंखला में अपनी भूमिका बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। (Tariffs War) लेकिन इसके लिए उसे व्यापार को आसान बनाना होगा, लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे में निवेश करना होगा।

अमेरिका से व्यापार समझौता कितना फायदेमंद होगा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने फरवरी में अमेरिका यात्रा के दौरान 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। (Tariffs War) ऐसे समझौताें में व्यापारिक साझेदार या तो सीमा शुल्क काफी कम कर देते हैं या अधिकतर वस्तुओं पर उन्हें समाप्त कर देते हैं। सेवाओं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाया जाता है।

अन्य देशों पर कितना शुल्क?

चीन पर 104%, वियतनाम पर 46%, बांग्लादेश पर 37% और थाइलैंड पर 36% शुल्क लगाया।

ये शुल्क स्पष्ट तौर पर विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन करते हैं। यह एमएफएन (तरजीही राष्ट्र) दायित्वों तथा बाध्य दर प्रतिबद्धताओं के भी खिलाफ हैं। सदस्य देशों को इनके खिलाफ डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान तंत्र का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है।

अमेरिका-भारत सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार

वित्त वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। अमेरिका की भारत के कुल माल निर्यात में हिस्सेदारी करीब 18%, आयात में 6.22% और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73% है।

अमेरिका के साथ 2023-24 में भारत का व्यापार अधिशेष (आयात व निर्यात में अंतर) 35.32 अरब अमेरिकी डॉलर था।
यह 2022-23 में 27.7 अरब, 2021-22 में 32.85 अरब, 2020-21 में 22.73 अरब और 2019-20 में 17.26 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

You Might Also Like

Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी

US Midterm Elections 2026: ईरान से जंग पड़ गया भारी! अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मानी हार की वजह, ट्रंप फैसलों से छिटके रिपब्लिकन वोटर्स

US Midterm Elections 2026: भारतीय मूल के 5 डेमोक्रेटिक नेताओं ने दर्ज की शानदार जीत

US Midterm Elections: मिडटर्म चुनाव में हारे ट्रंप तो चली जाएगी कुर्सी? एलन मस्क से लेकर ईरान युद्ध तक, US में बढ़ेंगी मुश्किलें!

US Midterm Election 2026: अमेरिका चुनाव में बजा भारतीय मूल के नेताओं का डंका! सुहास से पिया तक, इन चेहरों ने मारी बाजी

TAGGED: Donald Trump

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 37 Tahira Kashyap Breast Cancer: आयुष्मान खुराना की पत्नी Tahira Kashyap को 7 साल बाद दोबारा हुआ ब्रेस्ट कैंसर, लिखा- मेरे लिए राउंड 2
Next Article image 38 Ram Rahim Parole News: जेल से फिर बाहर आया राम रहीम, सरकार ने दी 21 दिन की फरलो
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 4
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 3
Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 1
Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM
Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?