By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Taliban-Pakistan Conflict: तालिबान और पाकिस्तान क्यों बने एक-दूसरे के दुश्मन? एक मस्जिद से हुई थी तकरार की शुरुआत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Taliban-Pakistan Conflict: तालिबान और पाकिस्तान क्यों बने एक-दूसरे के दुश्मन? एक मस्जिद से हुई थी तकरार की शुरुआत
विदेशताज़ा खबरें

Taliban-Pakistan Conflict: तालिबान और पाकिस्तान क्यों बने एक-दूसरे के दुश्मन? एक मस्जिद से हुई थी तकरार की शुरुआत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/01/03 at 1:43 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 3
SHARE

Taliban-Pakistan Conflict: अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबान (Taliban) सरकार और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच दुश्मनी बढ़ती ही जा रही है। 2021 में अफगानिस्तान में तख्तापलट के बाद तालिबान की सत्ता में वापसी हुई थी, लेकिन उसके बाद से ही पाकिस्तान के प्रति उसका रवैया बिल्कुल बदला हुआ था। तालिबान की वापसी के बाद से पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामलों में इजाफा देखने को मिला। जवाब में पाकिस्तान ने भी अफगान शरणार्शियों को देश से निकालने की प्रोसेस शुरू कर दी, जिससे दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। (Taliban-Pakistan Conflict) कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर दी थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। जवाब में तालिबानी लड़ाके अब पाकिस्तान में घुसकर गदर काट रहे हैं। तालिबान और पाकिस्तान एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों हुआ? आइए जानते हैं।

Contents
Taliban-Pakistan Conflict: कभी एक-दूसरे के दोस्त थे तालिबान-पाकिस्तानक्यों बने तालिबान और पाकिस्तान एक-दूसरे के दुश्मन?
image 3

Taliban-Pakistan Conflict: कभी एक-दूसरे के दोस्त थे तालिबान-पाकिस्तान

तालिबान की स्थापना 1994 में हुई थी। शुरू से ही तालिबान को पाकिस्तान की तरह से काफी मदद मिली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लंबे समय तक तालिबान की जमकर मदद की, जिससे तालिबान की ताकत बढ़ती गई। आईएसआई की तरफ से तालिबान को आर्थिक और सैन्य सहायता दोनों ही दी गई। 1996 में पाकिस्तान ने तालिबान सरकार को मान्यता भी दी थी और ऐसा करने वाले तीन देशों में से एक देश बन गया। (Taliban-Pakistan Conflict) अफगानिस्तान में पहली बार सत्ता में आने के बाद तालिबान ने देश में कड़े कानून लागू कर दिए, जिससे आतंकी संगठन की सच्चाई दुनिया के सामने आई। तालिबान ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में राज किया और इस दौरान तालिबान और पाकिस्तान के बीच अच्छी दोस्ती रही।

क्यों बने तालिबान और पाकिस्तान एक-दूसरे के दुश्मन?

आज के दौर में तालिबान और पाकिस्तान एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के बीच दुश्मनी की शुरुआत कब और क्यों हुई थी? दरअसल 2007 में लाल मस्जिद की वजह से दोनों पक्षों के बीच तकरार की शुरुआत हुई थी।

image 4

2007 में लाल मस्जिद के कुछ छात्रों (आतंकियों) ने इस्लामाबाद के एक मसाज सेंटर पर हमला कर वहाँ काम करने वाले 9 लोगों को अगवा कर लिया था। (Taliban-Pakistan Conflict) इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने लाल मस्जिद को चारों ओर से घेरते हुए 3 जुलाई, 2007 को लाल मस्जिद के आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन साइलेंस’ शुरू किया था।

- Advertisement -

इस ऑपरेशन के खिलाफ लाल मस्जिद के अंदर से आतंकियों ने गोलीबारी करने के साथ ही कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी थी। 7 जुलाई तक स्थिति और बिगड़ गई, जब लाल मस्जिद के अंदर से एक आतंकी ने पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हारून इस्लाम को गोली मार दी थी। (Taliban-Pakistan Conflict) इसके बाद जंग और बढ़ गई और दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी की गई। लाल मस्जिद के आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन साइलेंस में पाकिस्तानी सैनिकों और मस्जिद के आतंकियों को मिलाकर करीब 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को जीत मिली थी, लेकिन पाकिस्तान में इस्लामिक कट्टरपंथी तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ हो गए।

image 5

इस खिलाफत की वजह से ही पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का जन्म हुआ जिसे तालिबान ने भी समर्थन दिया। टीटीपी की स्थापना के बाद पाकिस्तान में 88 बम धमाके हुए, जिनमें 1,100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और 3,200 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस वजह से पाकिस्तान को तालिबान से चिढ़ हो गई और धीरे-धीरे दोनों पक्षों में तकरार बढ़ती चली गई और दुश्मनी में तब्दील हो गई।

You Might Also Like

Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत

Iran-Oman Hormuz deal: ईरान और ओमान की डील! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर रहेगा तेहरान का दबदबा, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Taslima Nasrin Statement: तसलीमा के बयान से छिड़ी बहस, बांग्लादेश का जिक्र कर भारत को दी चेतावनी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या की साजिश? गोल्फ कोर्स के पास हथियारबंद शख्स गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Sheikh Hasina Virtual Address: ‘भारत अपना स्टैंड साफ करे’, शेख हसीना के कार्यक्रम पर ढाका की दो टूक

TAGGED: #Pakistan, Taliban

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 2 Delhi Election 2025: ‘अरविंद केजरीवाल को अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए,’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा क्यों कहा
Next Article image 6 US News: अमेरिकी संसद में बढ़ी भारतवंशियों की धाक, भारतीय मूल के छह सांसदों ने ली अमेरिकी सदन की शपथ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 2
Bhool Bhulaiyaa 4 Update: भूल भुलैया 4 पर अनीस बज़्मी ने दिया अपडेट कहा,” भूल भुलैया 4 को लेकर मेरी एक ही समस्या है
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21 1
Ramayana Movie: सलमान खान की अधूरी रामायण का अनसुना किस्सा, 40% शूटिंग के बाद क्यों डिब्बाबंद हुई फिल्म?
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 4
Patna City violence: पटना में युवक की मौत के बाद भड़का बवाल! कई गाड़ियां फूंकी, शहर में फूटा जनाक्रोश
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 07 at 11.35.21
Europe Heatwave: यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी से सूखी नदियां, डेन्यूब में दिखे हिटलर के डूबे युद्धपोत
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 3
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में जानिए कौन-से एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर, नया प्रोमों जारी
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 03 at 9.59.52 AM 1 2
Arshi Khan On Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी की हार पर इस एक्ट्रेस ने ली चुटकी, कहा – मां भी हर गई थी, बेटी भी हार गई…
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?