Sonam Wangchuk On Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने जुलाई महीने में एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिससे देश भर में बवाल मच गया था, दरअसल जुलाई महीने में सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए अनशन पर बैठे हुए थे, उसी दौरान जब आमिर खान एक इवेंट में गए थे तो उनसे सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया गया था, जिस दौरान उन्होंने सोनम वांगचुक को जानने से इनकार कर दिया था और यह भी कहा था कि उनकी फिल्म ‘3 इडियट्स’ का ‘रैंचो’ (फुंसुख वांगडू) किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था, वहीं अब आमिर खान के इस बयान पर सोनम वांगचुक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
Sonam Wangchuk On Aamir Khan: आमिर खान पर सोनम वांगचुक का तंज
आमिर खान ने जिस दौरान सोनम वांगचुक को लेकर ऐसा बयान दिया था, उस दौरान खूब हंगामा मचा था, लोगों ने आमिर खान को बुरी तरह ट्रोल किया था, वहीं अब जाकर सोनम वांगचुक ने भी आमिर खान के बयान पर तंज कसा।
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आमिर अपनी फिल्म ‘गजनी’ के उस किरदार की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिसे ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस’ यानी कुछ समय के लिए चीजें भूलने की बीमारी थी। (Sonam Wangchuk On Aamir Khan) सुना है आमिर अपने रोल में काफी गहराई तक उतर जाते हैं, शायद वे गजनी के किरदार में इतने डूब गए थे कि जिस अवॉर्ड फंक्शन में वे खुद मौजूद थे और जहां मुझे अवॉर्ड मिल रहा था, उसे भी वो भूल गए होंगे। सोनम वांगचुक ने आगे कहा कि वे यह दावा नहीं कर रहे कि फिल्म उनकी सीधी बायोग्राफी थी, लेकिन इसे ही इंफ्लुएंस या प्रभाव कहते हैं। (Sonam Wangchuk On Aamir Khan) सोनम ने कहा कि आमिर ने उनसे मुलाकात के वक्त कई आइडिया लिए होंगे और बाद में अपने ग्रुप में बताते वक्त वो शायद ये बताना भूल गए होंगे कि वो आइडिया कहां से लाए हैं। इसी वजह से ‘3 इडियट्स’ के डायरेक्टर या को-राइटर को यह नहीं पता चल सका कि आमिर ने जो सुझाव दिए थे, वे उनके साथ हुई बातचीत से आए थे। सोनम वांगचुक द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में आ गया है।
- Advertisement -
कहां से शुरू हुआ था पूरा विवाद
आमिर खान और सोनम वांगचुक के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब एक इवेंट में आमिर खान से सोनम वांगचुक और 3 इडियट्स को लेकर सवाल हुआ था। (Sonam Wangchuk On Aamir Khan) सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा था कि लोगों को ये गलतफहमी है कि 3 इडियट्स सोनम वांगचुक की लाइफ पर बनी है। इतना ही नहीं, आमिर ने ये भी कहा था कि 3 इडियट्स बनाने के वक्त वो सोनम को जानते तक नहीं थे।
