By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: China Zhao Zongqi: गलवान के गुनहगार पर चला चाबुक! चीनी जनरल से छिनी सभी बड़ी पोस्ट, की थी ‘भारत को सबक सिखाने’ की बात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > China Zhao Zongqi: गलवान के गुनहगार पर चला चाबुक! चीनी जनरल से छिनी सभी बड़ी पोस्ट, की थी ‘भारत को सबक सिखाने’ की बात
विदेश

China Zhao Zongqi: गलवान के गुनहगार पर चला चाबुक! चीनी जनरल से छिनी सभी बड़ी पोस्ट, की थी ‘भारत को सबक सिखाने’ की बात

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/30 at 1:37 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 8
SHARE

China, Zhao Zongqi: चीन में सेना के बड़े अधिकारियों पर चल रही कार्रवाई के बीच भारत से जुड़े दो अहम सीमा विवादों के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बेहद महत्वपूर्ण कमांडर रहे जनरल झाओ जोंगछी पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है।

Contents
China Zhao Zongqi: गलवान और डोकलाम के दौरान भारत के सामने था झाओCPPCC से झाओ को हटाया गयाकार्रवाई के पीछे क्या वजह है?2017 का डोकलाम विवाद क्या था?गलवान संघर्ष के समय भी झाओ थे कमांडरअमेरिकी खुफिया आकलन में झाओ का नामभारत के लिए झाओ की कार्रवाई क्यों अहम?

झाओ को चीन की टॉप पॉलिटिकल एडवाइजर ऑर्गेनाइजेशन चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (CPPCC) से हटा दिया गया है। (China Zhao Zongqi) वह 2017 के डोकलाम गतिरोध और 2020 के गलवान संघर्ष के समय PLA के वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रमुख थे। ये एक्शन ऐसे समय में लिया गया है, जब शी चिनफिंग की भारत यात्रा से पहले देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग गए हुए हैं।

Also Read –Sonam Wangchuk On Aamir Khan: सोनम वांगचुक का आमिर खान पर तंज, 3 इडियट्स से जुड़ा है पूरा मामला

China Zhao Zongqi: गलवान और डोकलाम के दौरान भारत के सामने था झाओ

झाओ जोंगछी फरवरी 2016 में पुनर्गठित वेस्टर्न थिएटर कमांड के पहले कमांडर बने थे। यह चीन की सेना के सबसे रणनीतिक कमांड में से एक है। इसके तहत तिब्बत और शिनजियांग के अलावा भारत से लगी चीन की सीमा के बड़े हिस्से में PLA की सैन्य गतिविधियां आती हैं। (China Zhao Zongqi) झाओ के कार्यकाल में भारत और चीन के बीच दो बड़े सीमा विवाद हुए। पहला 2017 में डोकलाम में हुआ और दूसरा 2020 में पूर्वी लद्दाख में शुरू हुआ, जिसका सबसे गंभीर परिणाम गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के रूप में सामने आया।

- Advertisement -

Also Read –Chitrakoot Flood: चित्रकूट में मंदाकिनी का प्रलयंकारी रूप, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा; रामघाट जलमग्न, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

CPPCC से झाओ को हटाया गया

26 अगस्त को चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था ने झाओ को 14वीं नेशनल कमेटी की CPPCC स्टैंडिंग कमेटी से हटाने का फैसला किया। (China Zhao Zongqi) इसके साथ ही उन्हें CPPCC की सदस्यता से भी मुक्त कर दिया गया। झाओ को CPPCC की जातीय और धार्मिक मामलों की समिति के उप निदेशक पद से भी हटा दिया गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और आधिकारिक अखबार पीपुल्स डेली ने इस फैसले की जानकारी दी।

कार्रवाई के पीछे क्या वजह है?

चीन की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताए जाने के कारण झाओ पर हुई कार्रवाई को लेकर अटकलें तेज हैं। इसे राष्ट्रपति शी जिनपिंग की PLA में चल रही व्यापक कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।

2017 का डोकलाम विवाद क्या था?

डोकलाम विवाद जून 2017 में शुरू हुआ था। चीन की सेना उस क्षेत्र में सड़क बनाने की कोशिश कर रही थी, जिस पर चीन और भूटान दोनों अपना दावा करते हैं। भारत ने इसका विरोध किया और भारत-चीन-भूटान के ट्राइजंक्शन के पास भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। यह सैन्य गतिरोध करीब 72 दिनों तक चला और बाद में दोनों पक्षों के पीछे हटने के साथ खत्म हुआ। उस समय झाओ वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रमुख थे। उन्हें डोकलाम गतिरोध के दौरान चीन की सैन्य रणनीति और भारत के साथ सैन्य बातचीत से जुड़े प्रमुख PLA अधिकारियों में माना गया था।

गलवान संघर्ष के समय भी झाओ थे कमांडर

मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ना शुरू हुआ। (China Zhao Zongqi) वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के कई इलाकों में चीनी सैनिकों की तैनाती के बाद दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गईं। 15 जून 2020 को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का मुकाबला किया। भारत के 20 जवान शहीद हुए।

चीन ने आधिकारिक तौर पर अपने चार सैनिकों की मौत की बात स्वीकार की थी। हालांकि, बाद की कुछ जांच और रिपोर्टों में चीन के वास्तविक नुकसान को इससे कहीं अधिक बताया गया और कम से कम 38 चीनी सैनिकों के मारे जाने का अनुमान सामने आया।

अमेरिकी खुफिया आकलन में झाओ का नाम

गलवान संघर्ष को लेकर सामने आए एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में झाओ जोंगछी का नाम भी आया था। 2020 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, झाओ ने उस सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी थी जिसका उद्देश्य भारत को सबक सिखाना था।

यह रिपोर्ट एक ऐसे व्यक्ति के हवाले से सामने आया था, जो कथित तौर पर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट से परिचित था। (China Zhao Zongqi) रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की कोशिश भारत और अमेरिका के सामने कमजोर नहीं दिखने की थी।

भारत के लिए झाओ की कार्रवाई क्यों अहम?

झाओ जोंगछी ऐसे समय में भारत-चीन सीमा से जुड़े सबसे संवेदनशील दौर के प्रमुख सैन्य अधिकारियों में रहे, जब दोनों देशों के संबंधों में भारी तनाव था। डोकलाम और गलवान दोनों घटनाओं ने भारत-चीन संबंधों को लंबे समय तक प्रभावित किया। ऐसे में झाओ को अब चीन की शीर्ष राजनीतिक सलाहकार संस्था से हटाया जाना भारत के लिए भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #China Zhao Zongqi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 7 Sonam Wangchuk On Aamir Khan: सोनम वांगचुक का आमिर खान पर तंज, 3 इडियट्स से जुड़ा है पूरा मामला
Next Article WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18 2 Nepal Flash Floods: बचने के लिए 5 मिनट भी…महीनों पहले चीन से मांगी थी अर्ली वॉर्निंग, नेपाल में तबाही का जिम्मेदार कौन?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 3 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 4 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?