By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘जो सोचता है भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वो हिंदू नहीं’: न्यूयॉर्क में मोहन भागवत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘जो सोचता है भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वो हिंदू नहीं’: न्यूयॉर्क में मोहन भागवत
विदेश

RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘जो सोचता है भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वो हिंदू नहीं’: न्यूयॉर्क में मोहन भागवत

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/30 at 1:15 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
7 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 6
SHARE

RSS Mohan Bhagwat US Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित ‘एक दुनिया, एक मानवता’ कार्यक्रम में धर्म, हिंदुत्व, मानवता और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्म और पूजा-पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता एक है और सत्य एक है।

Contents
RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक है’‘मुसलमानों को निकालना हिंदुत्व नहीं’भागवत ने कहा कि उन्होंने जवाब दिया था कि ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं है।हरियाणा विमान हादसे का दिया उदाहरणउन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य बदले में कुछ हासिल करना नहीं है।‘राजनीति से पहले समाज को बदलना होगा’‘सिर्फ ज्ञान नहीं, अभ्यास जरूरी’रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण‘निराश नहीं होना है’

मुसलमानों को लेकर भागवत ने कहा कि हिंदुत्व किसी समुदाय को भारत से बाहर करने की सोच को स्वीकार नहीं करता। (RSS Mohan Bhagwat US Speech) उन्होंने कहा, “अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा।”

Also Read –Sonam Wangchuk Parliament March: ‘राहुल गांधी मेरा अनशन तुड़वाएं…’ सोनम वांगचुक ने बताया 20 जुलाई के संसद मार्च का पूरा प्लान

RSS Mohan Bhagwat US Speech: ‘धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक है’

भागवत ने कहा कि भारतीय परंपरा अलग-अलग धार्मिक रास्तों को स्वीकार करती है। उनके मुताबिक सत्य एक है, लेकिन मनुष्य अपनी समझ, अनुभव और सीमाओं के आधार पर उसे अलग-अलग तरीके से देखता और समझाता है।

- Advertisement -

उन्होंने इसे समझाने के लिए कुत्ते और इंसान के देखने की क्षमता का उदाहरण दिया। भागवत ने कहा कि इंसान कई रंग देख सकता है, जबकि कुत्ते की रंग पहचानने की क्षमता सीमित होती है। (RSS Mohan Bhagwat US Speech) इसका अर्थ यह नहीं कि कुत्ते का अनुभव गलत है। वह अपनी क्षमता के अनुसार दुनिया को देखता है।

इसी तरह अलग-अलग धार्मिक परंपराएं सत्य को समझने के अलग-अलग रास्ते हो सकती हैं।

Also Read –Chitrakoot Flood: चित्रकूट में मंदाकिनी का प्रलयंकारी रूप, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा; रामघाट जलमग्न, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

‘मुसलमानों को निकालना हिंदुत्व नहीं’

RSS प्रमुख ने बताया कि उनसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सवाल किया था कि यदि RSS हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो भारत में मुसलमानों का क्या होगा? क्या उन्हें देश से बाहर कर दिया जाएगा?

भागवत ने कहा कि उन्होंने जवाब दिया था कि ऐसा सोचना हिंदुत्व नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर आप खुद को हिंदू कहना चाहते हैं, तो आपको विश्वास करना होगा कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा है। इंसानों के बीच कोई अंतर नहीं है।”

उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि जो व्यक्ति भारत में मुसलमानों के नहीं होने की इच्छा रखता है, वह हिंदू नहीं है।

हरियाणा विमान हादसे का दिया उदाहरण

भागवत ने सेवा की भावना समझाने के लिए हरियाणा में हुए एक विमान हादसे का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद RSS के स्वयंसेवक राहत और बचाव कार्य में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों ने घायलों की मदद की, शवों को निकालने में सहयोग किया, अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई और मृतकों की पहचान में उनके परिजनों की सहायता की।

भागवत ने कहा कि उस समय स्वयंसेवकों ने यह नहीं देखा कि पीड़ित हिंदू हैं या मुस्लिम। उन्होंने केवल इंसान के तौर पर उनकी मदद की।

उन्होंने कहा कि सेवा का उद्देश्य बदले में कुछ हासिल करना नहीं है।

‘राजनीति से पहले समाज को बदलना होगा’

भागवत ने कहा कि अगर राजनीति को सही दिशा में प्रभावित करना है तो पहले समाज को मजबूत करना होगा। (RSS Mohan Bhagwat US Speech) लोकतंत्र में जनमत की ताकत सबसे महत्वपूर्ण है और मजबूत जनमत के सामने राजनीतिक दल भी अपनी नीतियों पर विचार करने को मजबूर होते हैं।

उन्होंने स्थानीय स्तर पर ऐसे समुदाय और क्षेत्र विकसित करने की जरूरत बताई, जहां निस्वार्थ सेवा, संवाद और सामाजिक एकता का वातावरण हो।

उन्होंने कहा कि संवाद केवल बड़े मंचों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे राज्यों, जिलों और ब्लॉक स्तर तक ले जाना होगा।

‘सिर्फ ज्ञान नहीं, अभ्यास जरूरी’

भागवत ने कहा कि लोगों को सही और गलत का ज्ञान होना पर्याप्त नहीं है। (RSS Mohan Bhagwat US Speech) असली चुनौती उस ज्ञान को व्यवहार में बदलने की है।

उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें पता है कि डायबिटीज में चीनी नुकसानदायक है, फिर भी मिठाई सामने आने पर वह कभी-कभी खुद को खाने की अनुमति दे देते हैं।

उनका कहना था कि समाज में भी लोग सही बात जानते हैं, लेकिन आदत और इच्छाएं उनके व्यवहार को प्रभावित करती हैं। इसलिए केवल शिक्षा नहीं, बल्कि सही आदत और अभ्यास विकसित करना जरूरी है।

रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण

धार्मिक अनुष्ठानों की भूमिका पर बात करते हुए भागवत ने रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस ने अलग-अलग धार्मिक परंपराओं का अभ्यास किया और अपने अनुभव से अलग-अलग रास्तों के एक ही लक्ष्य तक पहुंचने की बात कही।

भागवत के अनुसार, धार्मिक विविधता को केवल बौद्धिक स्तर पर समझना पर्याप्त नहीं है। इसे व्यवहार में उतारना भी जरूरी है।

‘निराश नहीं होना है’

भागवत ने सामाजिक बदलाव को लंबी प्रक्रिया बताते हुए कहा कि लोगों की सोच बदलना आसान नहीं है। उन्होंने एक कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार सफलता से पहले सिर्फ “तीन फीट और” आगे बढ़ने की जरूरत होती है।

उन्होंने संदेश दिया कि सामाजिक बदलाव के लिए लगातार काम करना होगा और तत्काल परिणाम न मिलने पर निराश नहीं होना चाहिए।

न्यूयॉर्क के इस संबोधन में भागवत ने मानवता, धार्मिक विविधता, सेवा और सामाजिक एकता को केंद्र में रखा। मुसलमानों को लेकर उनका बयान—“जो सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वो हिंदू नहीं”- उनके भाषण का सबसे चर्चित हिस्सा रहा।

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #RSS Mohan Bhagwat US Speech

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sonam Wangchuk Parliament March: ‘राहुल गांधी मेरा अनशन तुड़वाएं…’ सोनम वांगचुक ने बताया 20 जुलाई के संसद मार्च का पूरा प्लान
Next Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 7 Sonam Wangchuk On Aamir Khan: सोनम वांगचुक का आमिर खान पर तंज, 3 इडियट्स से जुड़ा है पूरा मामला
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 5 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 6 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?