Sanjay Dutt On Marathi: बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त जिन्होंने अपने करियर में कई सारे सफल फिल्में दी हैं। हालहि में संजय दत्त को 7 डॉग्स फिल्म में देखा गया है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सलमान खान भी नजर आए थे। ये दुबई सिनेमा में बनी फिल्म है। दोनों की साथ में पहली विदेशी फिल्म है। (Sanjay Dutt On Marathi) इसके अलावा धुरंधर 2 में अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है। इन सबके बीच संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मिनिस्टर के सामने मराठी बोलने से मना कर दिया है।
Sanjay Dutt On Marathi: संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मिनिस्टर के सामने मराठी बोलने से किया इंकार
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें संजय दत्त से महाराष्ट्र के एक मंत्री मराठी बोलने की गुजारिश ठुकराई, कहा- मैं मराठी नहीं सीख पाया, जबकि मैं 6 साल तक येरवडा जेल में रहा, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
बता दे कि संजय दत्त जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के दौरान गए थे। जहाँ पर उन्होंने अपनी फिल्म वास्तव का फेमस डायरलॉग 50 तोला भी जनता के सामने बोला। संजय दत्त के इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स का तरह-तरह का रिएक्शन आ रहा है। (Sanjay Dutt On Marathi) एक यूजर ने लिखा-मैं 6 साल पुणे की यरवदा जेल में रहा फिर भी मराठी नहीं सीख पाया – संजय बाबा मुंह पर बेइज्जती कर दी लेकिन किसी की औकात नहीं जो संजय बाबा का बाल भी सीधा कर सके।
- Advertisement -
संजय दत्त के बारे में
संजय दत्त का जन्म महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस के यहाँ हुआ है। संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। संजय दत्त पर गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उनको जेल भी जाना पड़ा था। जिसका जिक्र उन्होंने अपने बयान में किया है।
