Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी है। वैसे तो राखी सावंत अक्सर अपने द्वारा दिए हुए बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार राखी सावंत अपने द्वारा 16 साल पहले एक युवक के साथ जो किया था। उसकी वजह से चर्चा में है। जिसके कारण युवक ने सुसाइड कर ली थी। उस मामले में अब जाकर झांसी कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिसपर राखी सावंत का रिएक्शन आया है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या कहा एक्ट्रेस ने
Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी
झांसी की एक अदालत ने 16 साल पुराने एक मौत के मामले में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। राखी को जमानत के लिए अदालत में पेश होने को कहा गया है। उनके पेश होने का आदेश जारी कर जमानत प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनकी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिला सरकारी वकील (डीजीसी) मृदुलकांत श्रीवास्तव के अनुसार, यह मामला 2010 का है। झांसी के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले लक्ष्मण का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के प्रयास में, वह फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत द्वारा आयोजित एक टेलीविजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
Also Read –Bigg Boss 20 Elimination: इस हफ्ते बिग बॉस 20 से टीवी का ये फेमस चेहरा हुआ बाहर, सलमान ने लगाई क्लास
- Advertisement -
आगे बताया कि लक्ष्मण की मां सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि प्रसारण के दौरान उनके बेटे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। परिवार का दावा है कि कार्यक्रम के प्रसारण के बाद लक्ष्मण मानसिक रूप से परेशान होने लगे। नवंबर 2010 में उनका निधन हो गया। परिवार का आरोप है कि शो में हुए अपमान का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा। युवक की मृत्यु के बाद, उसकी मां की शिकायत के आधार पर राखी सावंत सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए। कानूनी कार्यवाही जारी रही और जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया।
राखी सावंत का गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट पर आया रिएक्शन
राखी सावंत के खिलाफ जब गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। उसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अभी दुबई में हैं। और उनके खिलाफ ये सब कौन कर रहा है, सभी को पता है, उनको देश के कानून व्यवस्था और पुलिस पर भरोसा है। इसके अलावा राखी सावंत ने कहा- मैं अपनी ज़ेन-जी, अपने छात्र, अपने देश, अपने लोगों के लिए कुछ भी कर सकती हूँ। आप मुझे जहाँ चाहें ले जा सकते हैं, उन्हें जेल में डाल सकते हैं। मुझे 20 साल बाद जेल में डालिए। उन्हें इस मामले की याद है और मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें चैनल पर यह मामला चलाना चाहिए था, लेकिन चैनल अब मौजूद नहीं है। सोचिए, चैनल, और मैं तो बस एक होस्ट था, और यह एक कॉन्सेप्ट था। मैं इस आदमी के बारे में कुछ नहीं जानता। यह राखी इंसाफ का शो था, और मैं नहीं जानता कि यह आदमी कौन है। मुझे लगता है कि इन लोगों का चैनल के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट है। मेरा इन लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।
