By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश
विदेश

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन में थमेगी तबाही? ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेंगे दोनों देश

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/15 at 11:27 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4
SHARE

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन और रूस, दोनों ऊर्जा ठिकानों (Energy Facilities) पर हमला नहीं करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूक्रेन रूसी ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेगा और रूस भी ऐसा ही करने के लिए राजी हो गया है।

Contents
Russia Ukraine War: जेलेंस्की से हमले रोकने को कहा थायूक्रेन लगातार तेल-गैस सेक्टर को बना रहा निशानाअमेरिका में ईंधन की कीमत बना बड़ा मुद्दा‘उन्हें एक काम करना होगा’ट्रंप के दावे से क्या बदलेगा?

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ईरान युद्ध (Iran War) की वजह से नहीं, बल्कि रूस और यूक्रेन की ओर से किए जा रहे ऊर्जा ठिकानों पर हमलों के कारण हुई है। (Russia Ukraine War) हालांकि, रूस और यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस कथित समझौते (Agreement) की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Russia Ukraine War: जेलेंस्की से हमले रोकने को कहा था

इससे पहले रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से रूसी तेल रिफाइनरियों (Russian Oil Refineries) और डीजल के उत्पादन व वितरण में इस्तेमाल होने वाले दूसरे बुनियादी ढांचों पर हमले रोकने का आग्रह किया था।

ट्रंप ने कहा था कि इन हमलों की वजह से ईंधन की कमी (Fuel Shortage) पैदा हो रही है। उनका यह बयान उस समय आया था जब शुक्रवार को अमेरिका में डीजल की कीमत (Diesel Price) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी और औसत कीमत छह डॉलर प्रति गैलन से ज्यादा हो गई थी।

- Advertisement -

Also Read –Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान

यूक्रेन लगातार तेल-गैस सेक्टर को बना रहा निशाना

दरअसल, यूक्रेन कई महीनों से लंबी दूरी के हमलों (Long Range Attacks) के जरिए रूस के तेल और गैस उद्योग (Oil And Gas Industry) को निशाना बना रहा है। इन हमलों का असर रूस के अंदर ईंधन की उपलब्धता पर भी पड़ा और पूरे देश में ईंधन की कटौती करनी पड़ी।

इसके बाद मॉस्को ने जुलाई में डीजल के निर्यात (Diesel Exports) पर रोक लगा दी। इससे पहले से ही कमजोर वैश्विक बाजार (Global Market) में ईंधन की आपूर्ति और कम हो गई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट (Fuel Crisis) की सिर्फ यही एक वजह नहीं है। ईरान में युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait Of Hormuz) के रास्ते तेल की आपूर्ति में आई बाधा ने भी दुनिया भर में ईंधन बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

Also Read –Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने किया पवन सिंह का सपोर्ट कहा- जिन्होंने अपनी मेहनत से कुछ नहीं उखाड़ा, देखें

अमेरिका में ईंधन की कीमत बना बड़ा मुद्दा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) की तैयारियों के बीच ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतें बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई हैं। इसी बीच ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले हमलों को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है।

एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा था कि क्या उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ हालिया बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया है।

‘उन्हें एक काम करना होगा’

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन के केंद्रों (Diesel Fuel Facilities) को नष्ट करना बंद करना होगा।

ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने जेलेंस्की से इस बारे में बात की है। (Russia Ukraine War) उन्होंने कहा कि हमलों में दूसरी चीजों को भी निशाना बनाया जा सकता है, लेकिन डीजल ईंधन को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

ट्रंप के दावे से क्या बदलेगा?

अब ट्रंप का दावा सामने आने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा ठिकानों (Energy Targets) पर हमलों को लेकर एक नया मोड़ दिखाई दे रहा है। अगर दोनों देशों के बीच वास्तव में ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को लेकर सहमति बनती है, तो इसका सीधा असर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के साथ-साथ वैश्विक ईंधन बाजार (Global Fuel Market) पर भी पड़ सकता है।

हालांकि, फिलहाल इस कथित समझौते की रूस या यूक्रेन की ओर से सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए ट्रंप के दावे के आधार पर ही दोनों देशों के बीच औपचारिक सहमति हो जाने की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

You Might Also Like

Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद

Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर कांपी धरती! 4.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, पहले आए 7.0 के झटकों में 16 की मौत

Gangster Himanshu Bhau Arrest: कौन है गैंगस्टर हिमांशु भाऊ? जिसे अमेरिका में FBI ने उठाया, भारत को जल्द मिल सकती है कस्टडी

TAGGED: #Russia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2 Saudi Arabia Uranium: मदीना में 110 अरब किलो यूरेनियम! सऊदी अरब के खुलासे से दुनिया शॉक्ड, ईरान से टेंशन और US डील के बीच एलान
Next Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4 1 Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 3
Naseeruddin Shah On BJP: नसीरूद्दीन शाह ने कहा- बीजेपी विरोधियों से बदला ले रही है, अपशब्द बोले देखें वीडियो
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 2
Vijay Deverakonda Unfollow Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को किया अनफॉलो, शादी को नहीं हुआ एक साल भी
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 1
Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44
India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद
विदेश 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM 1
Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM
Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?