Pranit More Video: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 19 फेम प्रणीत मोरे इस साल अच्छे खासे विवाद में फंस गए थे, उनके शो में कुछ ऐसा हो गया था, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया, उन्हें भद्दे कमेंट्स और लोगों की आलोचनाओं का खूब सामना करना पड़ा, मामला इतना बढ़ गया था कि उनके खिलाफ कई FIR भी हुई। हालांकि अब जाकर मामला शांत हो गया है और प्रणीत मोरे ने भी लंबे समय बाद अपनी वापसी की, विवाद के बाद प्रणीत मोरे का पहला स्टैंडअप शो हुआ, जिस दौरान वे दर्शकों के सामने ही रो पड़े।
Pranit More Video: प्रणीत मोरे की आंखों से छलके आंसू
प्रणीत मोरे अपना कमबैक कर चुके हैं, 370 बिरयानी विवाद के बाद उनका पहला स्टैंडअप शो हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रणीत मोरे वहां मौजूद ऑडियंस से माफी मांगते हैं, और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रणीत मोरे कह रहें हैं, “जब मैं स्टेज पर आया, तुम लोगों ने चीयर किया, मुझे ऐसा लग रहा था कि क्या ये लोग एक्सेप्ट करेंगे? मुझे बहुत अच्छा लगा कि तुम लोग बहुत ही सपोर्टिव थे। जो भी चीजें हुईं, उसके बाद भी आप सभी ने इतना सपोर्ट किया, थैंक्यू।” प्रणीत की ये बात सुन वहां मौजूद ऑडियंस हूटिंग करते सुनाई दे रही है। वहीं प्रणीत की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो अपना आंसू पोछते दिखे।
- Advertisement -
प्रणीत मोरे ने फिर कहा, “इतनी सारी चीजें हो गईं, देखो! स्टैंडअप मैंने चालू ही इसलिए नहीं किया था कि पैसे मिलेंगे, मैं फेमस हो जाऊंगा, मैंने इसलिए किया था कि मैं जो जॉब करता था, उसके बाद मैंने स्टैंडअप करना चालू किया, मुझे ऐसा लगा था कि इससे मुझे खुशी मिली है और हमेशा प्वाइंट यही था कि बाकी लोगों को भी खुशी मिले और ये जब नहीं होता तो थोड़ा बुरा तो लगता है।” यहां देखें वीडियो –
क्या था पूरा मामला
प्रणीत मोरे के स्टैंडअप कॉमेडी शो को लेकर अच्छा खासा विवाद हो गया था, जिसे 370 बिरयानी विवाद के नाम से जाना जाता है। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि प्रणीत के शो के दौरान, ऑडियंस में बैठे हिंमाशु जांगड़ा नाम के 22 वर्षीय युवक ने अपना डेटिंग अनुभव साझा किया, उसने बताया कि उसने एक लड़की को 370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी, और उसे वो वसूल करना चाहता था। उसने कई आपत्तिजनक बातें साझा की थी और प्रणीत मोरे भी इस दौरान उसे टोकने के बजाय हंसते और मजे लेते दिखे। यह क्लिप जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई बवाल मच गया। प्रणीत के साथ ही हिंमाशु जांगड़ा का खूब मजाक बना, हिमांशु को जॉब से भी निकाल दिया गया था।
