By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Modi: पीएम मोदी ने स्पेनिश राष्ट्रपति के साथ टाटा प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- विमानन हब बन रहा भारत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > PM Modi: पीएम मोदी ने स्पेनिश राष्ट्रपति के साथ टाटा प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- विमानन हब बन रहा भारत
ताज़ा खबरेंविदेश

PM Modi: पीएम मोदी ने स्पेनिश राष्ट्रपति के साथ टाटा प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- विमानन हब बन रहा भारत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/10/28 at 1:07 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
10 Min Read
image 222
SHARE

PM Modi: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि ‘भारत में आपका स्वागत है’।

Contents
PM Modi: वडोदरा में विमान निर्माण प्लांट का किया उद्घाटनमुंबई का दौरा भी करेंगे स्पेनिश राष्ट्रपतियह प्लांट मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड मिशन को मजबूती देगा- पीएम मोदी‘भारत को विमानन हब बनाने के लिए काम कर रहे’

PM Modi: वडोदरा में विमान निर्माण प्लांट का किया उद्घाटन

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज वडोदरा पहुंचे, जो 18 वर्षों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए यह आधिकारिक यात्रा अहम है।’ वडोदरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राष्ट्रपति सांचेज का स्वागत किया। (PM Modi) स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज ने आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ वडोदरा में C295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन प्लांट का उद्घाटन किया, जो विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत प्रमुख पहल है। इस प्लांट की स्थापना टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने एयरबस स्पेन के साथ मिलकर की है।

image 222

मुंबई का दौरा भी करेंगे स्पेनिश राष्ट्रपति

स्पेन के राष्ट्रपति के वडोदरा दौरे के लिए शहर को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। यह राष्ट्रपति सांचेज़ की भारत की पहली यात्रा है, जो 18 साल बाद हो रही है। राष्ट्रपति सांचेज मुंबई भी जाएंगे, जहां आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वे व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं, थिंक टैंक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। (PM Modi) वे स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथे स्पेन इंडिया फोरम को संबोधित करेंगे। स्पेनिश राष्ट्रपति प्रमुख फिल्म स्टूडियो का भी दौरा करेंगे, जहां वे भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों से बातचीत करेंगे, ताकि भारतीय और स्पेनिश मीडिया और मनोरंजन उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज की यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने तथा व्यापार और निवेश, आईटी, नवाचार, बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, फार्मा, कृषि-तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी, संस्कृति और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और गहरा करने का अवसर होगा।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के कल के दौरे से पहले वडोदरा को सजाया गया। (PM Modi) प्रधानमंत्री मोदी स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की C295 विमान के लिए अंतिम असेंबली लाइन सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर रोड शो किया। दोनों नेता थोड़ी देर में टाटा के सी295 विमान निर्माण के प्लांट का उद्घाटन करेंगे। टाटा ने स्पेन के सहयोग से इस प्लांट का निर्माण किया है।

image 223

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) परिसर में C-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान बनने हैं, जिनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस द्वारा डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड इन 40 विमानों को भारत में बनाएगी। यह सुविधा भारत में सैन्य विमानों के लिए निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (FAL) होगी।

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने TASL प्लांट के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अगर भारतीय कंपनियां आगे बढ़ना चाहती हैं, तो मेरा विश्वास करें, वे स्पेन पर भरोसा कर सकती हैं। 2026 में, भारत में निर्मित पहला C295 वडोदरा के इस संयंत्र में बनाया जाएगा। यह विमान स्पेनिश और यूरोपीय एयरोनॉटिकल इंडस्ट्री का प्रतीक है। भारत की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने में योगदान देने के अलावा, यह तकनीकी विकास को भी बढ़ावा देगा, खासकर गुजरात राज्य के लिए, जो भारत का प्रमुख विनिर्माण केंद्र है। (PM Modi) यहां हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी और उच्च योग्य इंजीनियरों और तकनीशियनों की एक नई पीढ़ी को प्रशिक्षित किया जाएगा। मैं ऐसे देश से आता हूं जहां 99% कंपनियां बड़े, लघु और मध्यम उद्यम हैं। वे सामाजिक और क्षेत्रीय सामंजस्य को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’

स्पेनिश राष्ट्रपति ने कहा कि ‘1960 के दशक के अंत में, प्रतिभाशाली पाको डी लूसिया और महान भारतीय संगीतकार रवि शंकर संगीत के माध्यम से हमारे दोनों देशों को करीब लाए। साथ मिलकर वे फ्लेमेंगो और भारतीय शास्त्रीय संगीत, स्पेनिश गिटार, सितार की आध्यात्मिकता का मिश्रण करने में कामयाब रहे। शायद उन्हें तब यह पता नहीं था, लेकिन वे संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण कर रहे थे जिसने भविष्य का रास्ता खोला। (PM Modi) एक ऐसा भविष्य जो इस तरह की परियोजना का चेहरा है। यह संयंत्र औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रतीक, विकास का इंजन और घनिष्ठ और बढ़ती दोस्ती का प्रमाण होगा।’

यह प्लांट मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड मिशन को मजबूती देगा- पीएम मोदी

सी-295 विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह मेरे मित्र पेड्रो सांचेज की पहली भारत यात्रा है। (PM Modi) आज से हम भारत और स्पेन की साझेदारी को नई दिशा दे रहे हैं। हम सी-295 विमान के उत्पादन कारखाने का उद्घाटन कर रहे हैं। यह कारखाना भारत-स्पेन संबंधों के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को भी मजबूत देगा।’

प्रधानमंत्री ने इस दौरान देश के दिग्गज उद्योगपति रहे रतन टाटा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि ‘हाल ही में हमने देश के महान सपूत रतन टाटा जी को खो दिया। अगर आज वो हमारे बीच होते तो उन्हें खुशी होती, लेकिन उनकी आत्मा जहां भी होगी, वो खुश होगी। ये सी-295 विमान फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है। (PM Modi) जब मैं गुजरात का सीएम था, तब वडोदरा में ट्रेन के कोच बनाने के लिए फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया गया था। रिकॉर्ड समय में फैक्ट्री को उत्पादन के लिए तैयार भी कर दिया गया। (PM Modi) आज हम उस फैक्ट्री में बने मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में इस फैक्ट्री में बने विमान भी दूसरे देशों को निर्यात किए जाएंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज भारत में रक्षा विनिर्माण इकोसिस्टम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर हमने 10 साल पहले ठोस कदम नहीं उठाए होते, तो आज इस स्तर तक पहुंचना असंभव होता। उस समय कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इतने बड़े पैमाने पर रक्षा विनिर्माण हो सकता है। लेकिन हमने नए रास्ते पर चलने का फैसला किया, अपने लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित किया। और आज नतीजा हमारे सामने है। (PM Modi) हमने रक्षा विनिर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी का विस्तार किया, सार्वजनिक क्षेत्र को कुशल बनाया, आयुध कारखानों को सात बड़ी कंपनियों में बदल दिया, DRDO और HAL को मजबूत किया, यूपी और तमिलनाडु में दो बड़े रक्षा गलियारे बनाए। ऐसे कई फैसलों ने रक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा से भर दिया।’

‘भारत को विमानन हब बनाने के लिए काम कर रहे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप सभी ने पिछले दशक में भारत के विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि और परिवर्तन देखा है। हम भारत को विमानन हब बनाने के लिए काम कर रहे हैं। (PM Modi) यह पारिस्थितिकी तंत्र भविष्य में मेड इन इंडिया नागरिक विमानों का मार्ग प्रशस्त करेगा। (PM Modi) विभिन्न भारतीय एयरलाइनों ने 1200 नए विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं। यह कारखाना भारत और दुनिया की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए नागरिक विमानों के डिजाइन और निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने जा रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मैंने सुना है कि स्पेन में योग भी बहुत लोकप्रिय है। स्पेन का फुटबॉल भी भारत में बहुत पसंद किया जाता है। कल रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच हुए मैच की भी भारत में चर्चा हुई। (PM Modi) बार्सिलोना की शानदार जीत की भी भारत में चर्चा हुई और मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि स्पेन की तरह भारत में भी दोनों क्लबों के प्रशंसकों के बीच जुबानी जंग हुई होगी।’

You Might Also Like

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

Trump Tariff India: भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला…रूस से तेल खरीदने पर लग सकता है 100% टैरिफ! क्या होगा इसका असर?

Alia Bhatt PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया कुछ ऐसा, अनोखे गिफ्ट ने खींचा सबका ध्यान

India-Pakistan Warships Collision: भारत-पाकिस्तान के युद्धपोतों की टक्कर! विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग को किया तलब…दिल्ली से इस्लामाबाद तक हड़कंप

India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’

TAGGED: #PM Modi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 219 Ranbir Kapoor: ने पैपराजी को दिया धक्का! हुए ट्रोल, नेटिजन्स बोले- ‘शर्म आनी चाहिए’
Next Article image 224 Youtuber Couple Suicide: यूट्यूबर दंपति ने दी जान, मौत से कुछ देर पहले ही अलविदा कहते हुए बनाया था वीडियो
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1
Prabhas New Movie: प्रभास की आने वाली फिल्में कौन-सी है, जानिए जिसके लिए फैंस हैं उत्सुक
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 का हुआ पहला एविक्शन, ये प्रतियोगी हुआ बाहर
मनोरंजन 8 घंटे ago
2045183 tmc new symbol 2026 mamata benerjee
Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral
विदेश 10 घंटे ago
2045183 tmc new symbol 2026 mamata benerjee
Trump Tariff India: भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला…रूस से तेल खरीदने पर लग सकता है 100% टैरिफ! क्या होगा इसका असर?
विदेश 11 घंटे ago
2045090 befunky2026 8 512 16 0
Alia Bhatt PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया कुछ ऐसा, अनोखे गिफ्ट ने खींचा सबका ध्यान
मनोरंजन 1 दिन ago
2045083 rahul gandhi slams bjp ec
Rahul Gandhi Slams BJP-EC: TMC के नाम-सिंबल पर EC की रोक, राहुल गांधी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?