By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव… लेकिन चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव… लेकिन चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर
ताज़ा खबरेंराजनीति

Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव… लेकिन चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/24 at 7:49 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव... लेकिन चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर
Punjab में नहीं हो पाया पैचअप, AAP-कांग्रेस अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव... लेकिन चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा के लिए अलायंस पर मुहर
SHARE

AAP और कांग्रेस में पिछले लंबे समय से गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत फाइनली मुकाम पर पहुंच गई है. दोनों दल इंडिया अलाएंस के तहत आगामी लोकसभा चुनाव पांच राज्यों में मिलकर लड़ेंगे. पंजाब में दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे.

Contents
गोवा में उम्मीदवार वापस लेगी आम आदमी पार्टीगुजरात में AAP को मिली दो सीटेंहरियाणा में AAP को मिली एक सीटचंडीगढ़ में कांग्रेस लडेगी चुनावदिल्ली में 4-3 का फॉर्मूलापंजाब में आमने-सामने होंगे कांग्रेस और आप

10-12 सालों में कई बार पैरानॉर्मल चीजें महसूस की, इस एक्टर ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा. #India24x7livetv pic.twitter.com/eckULvTC3X

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 24, 2024


आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस गठबंधन का ऐलान आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और AAP नेताओं ने किया और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा भी की. दोनों दलों के नेताओं ने ऐलान किया कि वो पंजाब को छोड़कर हरियाणा, दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और गुजरात में मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

गोवा में उम्मीदवार वापस लेगी आम आदमी पार्टी

image 218

गोवा की दो लोकसभा सीटें हैं जिनमें से एक पर आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था. AAP ने गोवा दक्षिण सीट पर वेंजी वेइगास को अपना उम्मीदवार बनाया था. अब गठबंधन के तहत AAP अपना उम्मीदवार यहां वापस लेगी और कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी.कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, “गोवा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और फिर यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.”

- Advertisement -

गुजरात में AAP को मिली दो सीटें

image 219

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं और फिलहाल सभी सीटों पर बीजेपी काबिज है. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने राज्य की दो सीटों -भरूच और भावनगर सीट से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था. अब गठबंधन के तहत भी AAP को यही दो सीटें मिली हैं. कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी. 2 सीटों भरूच लोकसभा सीट और भावनगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. ‘

हरियाणा में AAP को मिली एक सीट

image 220

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं और सभी पर बीजेपी काबिज है. अब आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने यहां पर कुरुक्षेत्र की सीट दी है जबकि बांकी 9 सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ेगी. कुरुक्षेत्र की सीट से फिलहाल बीजेपी के नायब सिंह सांसद हैं. कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे.”

चंडीगढ़ में कांग्रेस लडेगी चुनाव

image 221

चंडीगढ़ पर पहले आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर रही थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी यानी चंडीगढ़ सीट आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को देने का फैसला लिया है. मुकुल वासनिक ने कहा, ‘चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा.’

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला

image 222

आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. दिल्ली की सभी सात सीटों पर फिलहाल बीजेपी काबिज है.

पंजाब में आमने-सामने होंगे कांग्रेस और आप

जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पांच राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं दोनों दलों के बीच पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति नहीं बन पाई. यानि यहां दोनों दल सभी सीटों पर आमने-सामने होंगे. जब मुकुल वासनिक से पंजाब को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात अलग हैं.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !

Mathura News: प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़े बदलाव, दीक्षा पर अनिश्चितकालीन रोक; दर्शन के नियम भी बदले

TAGGED: #pmmodi, #politics, #politicsnews, up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में डील फाइनल, इन 4 सीटों पर लड़ेगी AAP, चांदनी चौक समेत ये 3 सीटें कांग्रेस के खाते में दिल्ली में डील फाइनल, इन 4 सीटों पर लड़ेगी AAP, चांदनी चौक समेत ये 3 सीटें कांग्रेस के खाते में
Next Article समुद्र के नीचे सुरंग में भी होगी 320 की रफ्तार, रेल मंत्री ने दिया हाई स्पीड ट्रेन पर सबसे बड़ा अपडेट समुद्र के नीचे सुरंग में भी होगी 320 की रफ्तार, रेल मंत्री ने दिया हाई स्पीड ट्रेन पर सबसे बड़ा अपडेट
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 3 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 4 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?