By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Nepal flash floods: नेपाल में तबाही से पहले हुई थी मीटिंग, चीन ने ये डेटा छिपा लिया?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Nepal flash floods: नेपाल में तबाही से पहले हुई थी मीटिंग, चीन ने ये डेटा छिपा लिया?
विदेश

Nepal flash floods: नेपाल में तबाही से पहले हुई थी मीटिंग, चीन ने ये डेटा छिपा लिया?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/31 at 2:21 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18
SHARE

नेपाल में आई भीषण बाढ़ को समय रहते टाला जा सकता था, अगर सही समय पर चीन ग्लेशियर का डेटा नेपाल से शेयर कर देता. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद, चीन की कथित भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि चीन की ओर से नेपाल को आपदा से पहले समय रहते चेतावनी नहीं दी गई.

Contents
Nepal flash floods: नेपाल क्या दावा कर रहा?नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट सौहार्द जोशी ने रॉयटर्स को बताया,चीन ने क्या जवाब दिया?पहले भी चीन पर सवाल उठे थे

लेकिन चीन ने इस तरह के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. चीन ने कहा है कि उसने नेपाल के साथ महत्वपूर्ण जानकारी समय पर शेयर की थी. और बैठक में दोनों देशों ने आपदा प्रबंधन पर बात भी की थी. मगर नेपाल ऐसा नहीं मानता.

Nepal flash floods: नेपाल क्या दावा कर रहा?

रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई को चीन और नेपाल के अफसरों की एक बैठक हुई थी. जिसमें तिब्बत प्रतिनिधियों सहित 10 नेपाली अधिकारी और लगभग 12 चीनी अधिकारी शामिल हुए. इसमें बाढ़, मौसम और ग्लेशियर से संबंधित खतरों के दौरान आपसी सहयोग पर चर्चा हुई. मीटिंग में नेपाल ने चीन से ग्लेशियरों की हलचल और उससे होने वाले खतरों की मैपिंग करने की अपील की थी. उनका कहना है कि अगर उस समय सही डेटा दिया जाता तो समय रहते इस आपदा से निपटने के लिए और बेहतर तैयारी की जा सकती थी.

नेपाल के बाढ़ पूर्वानुमान विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट सौहार्द जोशी ने रॉयटर्स को बताया,

‘हम चीन से सिर्फ यहीं चाहते थे और अब भी सिर्फ यही चाहते हैं कि अगर ग्लेशियरों में कोई शुरुआती हलचल हो या उस एरिया के आसपास कोई हलचल हो तो हमें उसकी जानकारी थोड़ी पहले मिल जाए.’

- Advertisement -

ये भी पढ़ें –Ujjain Cremation Ground Video: ‘आज इंसान का मांस खाएंगे…’, जलती चिता के पास महिला का VIDEO वायरल, संतों में आक्रोश

एक और हाइड्रोलॉजिस्ट बिनोद पराजुली ने कहा, “जब चीन तिब्बत क्षेत्र में भारी वर्षा का पूर्वानुमान देखता है, तो वो हमें इसकी जानकारी देता है. पर इसमें बर्फ के पहाड़ गिरना, भूस्खलन और वाटर लेवल के बारे में जानकारी शामिल नहीं होती है.

चीन ने क्या जवाब दिया?

नेपाल के दावे पर चीन का साफ इनकार है. नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि दोनों देश में संबंध अच्छे हैं. आपदा संबंधी जानकारी शेयर करने में भी काफी प्रोग्रेस हुई है. उन्होंने कहा,

‘हमारी टीमों ने नेपाल के साथ जरूरी जानकारी समय पर साझा की थी. और यह भी कहा था कि हिमालयन बॉर्डर रीजन में खतरों की निगरानी करना महत्वपूर्ण चुनौती है.’

ये भी पढ़ें –Nepal Flash Floods: बचने के लिए 5 मिनट भी…महीनों पहले चीन से मांगी थी अर्ली वॉर्निंग, नेपाल में तबाही का जिम्मेदार कौन?

पहले भी चीन पर सवाल उठे थे

वैसे ये पहली बार नहीं जब आपदा के बाद नेपाल ने चीन पर सवाल उठाए हों. पिछले साल तिब्बत में हिमनद झील (glacial lake) फटने से आई बाढ़ के बाद भी ऐसे ही सवाल उठे थे. इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी. और 10 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे.

नेपाल अब चीन के साथ भी भारत जैसा समझौता करना चाहता है, जिसके तहत लगातार और समय-समय पर नदियां और मौसम से जुड़ा डेटा शेयर किया जाता है. नेपाल चाहता है कि अब चीन सिर्फ भारी बारिश का पूर्वानुमान ना जारी करे. बल्कि ग्लेशियर टूटने, भूस्खलन और वाटर लेवल की हर 10 मिनट की सटीक जानकारी दे.

You Might Also Like

Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !

Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा

marco rubio india visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आ रहे भारत, जयशंकर ने ट्रेड डील पर बड़ा इशारा कर दिया

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Houthi Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से दहशत में सऊदी क्राउन प्रिंस! बंकर वाले महल में शिफ्ट होने की खबर, रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला

TAGGED: #Nepal Flash Floods

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18 2 Nepal Flash Floods: बचने के लिए 5 मिनट भी…महीनों पहले चीन से मांगी थी अर्ली वॉर्निंग, नेपाल में तबाही का जिम्मेदार कौन?
Next Article WhatsApp Image 2026 08 31 at 10.29.18 1 SCO Summit 2026: मोदी, जिनपिंग और पुतिन एक ही टेबल पर, SCO में क्या पक रहा है?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 5 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 6 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?