Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक देखना चाहते थे कि मिर्जापुर द मूवी में मेकर्स मिर्जापुर सीरीज की कहानी को किस तरह से पेश करते हैं। मिर्जापुर द मूवी में उन कैरेक्टर को फिर से जीवित किया गया है, जिनका देहांत मिर्जापुर सीरीज में हो गया था। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित कैरेक्टर मुन्ना भैया की वापसी हुई है। फिल्म को पॉजिटिव व निगेटिव दोनों तरह के रिव्यू दिए गए हैं। चलिए जानते हैं मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1)-
मिर्जापुर द मूवी को रिव्यू तो अच्छे मिले हैं। इसके साथ ही मिर्जापुर द मूवी के एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था। कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉस भी अच्छा मिला है। तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अबतक 07.86 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। अभी पूरी दिन का कलेक्शन आना बाकी है। लेकिन फिल्म जिस तरह से कलेक्शन कर रही है, उसको देखकर लग रहा है कि मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लेगी।
मिर्जापुर द मूवी की कहानी क्या है (Mirzapur The Movie Story)-
- Advertisement -
मिर्ज़ापुर द मूवी’ ताकत और महत्वाकांक्षा की कहानी है। अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ़ कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) मिर्ज़ापुर के निर्विवाद राजा या ‘बाहुबली’ हैं। उन्हें अपने बेटे फूलचंद त्रिपाठी उर्फ़ मुन्ना (दिव्येंदु) पर ज़्यादा भरोसा नहीं है, और वे गोविंद पंडित उर्फ़ गुड्डू (अली फ़ज़ल) और विनय पंडित उर्फ़ बबलू (जितेंद्र कुमार) की काबिलियत से ज़्यादा प्रभावित हैं। इसी बीच, जे.पी. यादव (प्रमोद पाठक) कालीन भैया पर अपने आने वाले चुनावी अभियान के लिए फंड का इंतज़ाम करने का दबाव डालते हैं।
पैसे जुटाने के लिए, कालीन एक नया सप्लायर ढूंढना शुरू करते हैं। तभी बबलू को जैसलमेर के एक बिज़नेसमैन बब्बन यादव (रवि किशन) के बारे में पता चलता है, जो सात ट्रक ड्रग्स बेचना चाहता है। हालाँकि, बब्बन का एक छिपा हुआ मकसद भी है – वह कालीन भैया को खत्म करना चाहता है। इसके बाद क्या होता है, यही फ़िल्म की बाकी कहानी है।
