By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Lok Sabha Election: दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Lok Sabha Election: दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल
ताज़ा खबरेंविदेश

Lok Sabha Election: दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/05 at 4:34 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Lok Sabha Election: आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर ज्यादातर सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के चयन कर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट समेत कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं।

Lok Sabha Election

I.N.D.I गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची गुरुवार को आ सकती है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। (Lok Sabha Election) इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकारों ने मुताबिक पहली सूची में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने है। उसके बाद धीरे-धीरे दूसरे चरण की सूची में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाते रहेंगे।

image 86

कांग्रेस की सूची में सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों पर लगी हैं। दरअसल पार्टी ने अभी तक उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी जैसी अपनी महत्वपूर्ण सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा इसका खुलासा नहीं किया है। (Lok Sabha Election) क्योंकि इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसलिए इस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा निगाहें लगी हुई हैं। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि रायबरेली से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी सियासी मैदान में उतरेंगे। क्योंकि पिछले महीने सोनिया गांधी की ओर से जारी की गई रायबरेली के लोगों की चिट्ठी में कुछ ऐसी ही संकेत दिए गए थे, जिससे कि गांधी परिवार के ही किसी का यहां से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि यहां से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी प्रत्याशी हो सकते हैं।

image 85

इसके अलावा गुरुवार को कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक के बाद अमेठी के सीट पर भी नाम फाइनल होना तय माना जा रहा है। दरअसल पिछला चुनाव राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे। (Lok Sabha Election) इसलिए कांग्रेस के भीतर ही इस बात की निगाहें लगी हुई हैं कि यहां से प्रत्याशी कौन होगा। सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि इस बार भी यहां से गांधी परिवार से ही कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में होगा। (Lok Sabha Election) अब इस सीट पर भी राहुल और प्रियंका में से किसी एक के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी को अमेठी से और राहुल गांधी को रायबरेली सीट पर चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

- Advertisement -

कांग्रेस की पहली सूची में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश समेत राजस्थान और महाराष्ट्र की सीटें भी महत्वपूर्ण हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा महत्वपूर्ण होगी। (Lok Sabha Election) चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इस बार यह सीट जा सकती है। इसी तरह राजस्थान और महाराष्ट्र की भी कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर लोगों में प्रत्याशियों के नाम की उत्सुकता बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार जीडी शुक्ला कहते हैं कि इस बार कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। खासतौर से उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी समेत बनारस की सीट महत्वपूर्ण है। अब देखना यही है कि गुरुवार को होने वाली इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद क्या तय होता है।

You Might Also Like

Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज

Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत

US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके

Bangladesh Anti India Protest: ‘दिल्ली ना ढाका’ के नारों से गूंजा बांग्लादेश, भारत के खिलाफ किसने खोला मोर्चा?

US-Iran Peace Deal: ईरान यूरेनियम का भंडार देश से बाहर भेजेगा? अमेरिका के साथ समझौते का नया प्रस्ताव

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IND vs ENG: भारत सीरीज जीतने के बावजूद आखिरी टेस्ट में मारना चाहेगा बाजी, जानिए जीत क्यों अहम
Next Article Bastar Trailer: ‘बस्तर’ का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, नक्सलियों के खिलाफ मैदानी जंग लड़ती दिखीं अदा शर्मा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 2
Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1 1
Trump Harvard Lawsuit 2026: ट्रंप प्रशासन को अदालत से बड़ा झटका, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रवेश रिकॉर्ड माँगने वाला मुकदमा खारिज
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
Crude Oil Price Crash 2026: ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में 8 फीसदी की भारी गिरावट, भारत को मिल सकती है बड़ी आर्थिक राहत
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 23 at 2.07.33 PM 1779525490942 v ezremove 1
US-Iran War: ईरान में फिर शुरू हुई तबाही? ट्रंप के इनकार के अगले ही दिन केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, गूंजे धमाके
विदेश 10 घंटे ago
2061076 india skills report 2026202611021634120000 1
Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
neha bora 1793611767193 qkvk 1793611767428 BiC8 b7a54f30 1ed0 40fa ad57 1ade0fffff8e rEKu
Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?