Lock Upp 2 New Promo: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में शुरू हुआ रियलिटी शो लॉकअप 2 पहले दिन से ही चर्चा में है। लॉकअप सीजन 2 में टीवी की दुनिया के कई बड़े सितारे पहुंचे हैं, साथ ही कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स भी हैं, जो घर में खूब बवाल मचा रहें हैं। (Lock Upp 2 New Promo) बीते एपिसोड में श्रेष्ठा अय्यर लॉकअप 2 से बाहर हुईं, यानी कि श्रेष्ठा अय्यर का लॉकअप 2 की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया, जहां श्रेष्ठा अय्यर बाहर हुईं, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई गई। वहीं, अब आने वाले एपिसोड में लॉकअप 2 में और बवाल होने वाला है, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स भूख हड़ताल करने वाले हैं, आइए बताते हैं
Lock Upp 2 New Promo: लॉकअप 2 में कंटेस्टेंट्स ने किया भूख हड़ताल
लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स भूख हड़ताल कर रहें हैं, क्योंकि खाना पूरी तरह से पानी जैसा मिल रहा है। (Lock Upp 2 New Promo) यही वजह है कि सभी कंटेस्टेंट्स भूख हड़ताल कर रहें हैं। राम कपूर कहते नजर आ रहें हैं कि वो एक भी निवाला नहीं खायेंगे, राम कपूर ही नहीं, बल्कि किसी भी खिलाड़ी ने खाना नहीं खाया, जिस वजह से रितेश देशमुख को आना पड़ा।
रितेश देशमुख ने आते ही सबकी जमकर क्लास लगाई। राम कपूर रितेश देशमुख से बात जोड़कर कहते हैं कि – मुझसे शायद गलती हो गई है, मैं आपसे विनती करता हूं, प्लीज़ मुझे यहां से निकाल दीजिए, क्योंकि मैं इस शो के लिए नहीं बना हूं। (Lock Upp 2 New Promo) राम कपूर की ये बातें सुन रितेश देशमुख का गुस्सा हाई हो जाता है और वे राम कपूर को फटकार लगाते हुए कहते हैं – ये वो फिल्म नहीं है, आप अपना खर्चा पानी नहीं संभाल पाते तो हमारी गलती नहीं है। हमने जो कुछ भी प्रॉमिस किया था, सब आपको दे रहें हैं।
- Advertisement -
शिल्पा शिंदे की हुई शिवांगी जोशी से बहस
वहीं, आज के एपिसोड में शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री लेने वालीं हैं और शो में एंट्री लेते ही उन्होंने शिवांगी जोशी से पंगा ले लिया। (Lock Upp 2 New Promo) शिवांगी जोशी ही नहीं, बल्कि शिल्पा शिंदे का राम कपूर और आकांक्षा चमोला संग भी बहस हो गई। शिल्पा शिंदे लॉकअप 2 में आ गई है तो अब और अधिक झगड़ा होगा, क्योंकि शिल्पा शिंदे किसी को छोड़ने वाली नहीं हैं, वो बराबर जवाब देंगी।
