Leander Paes joins BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफों के पुल बांधे। पार्टी में शामिल होते ही अपने संबोधन में पेस ने कहा कि यह उनके जीवन का “सबसे बड़ा दिन” है और वह अब खेल के साथ-साथ देश और युवाओं की सेवा के लिए राजनीति में कदम रख रहे हैं।
अपने भाषण की शुरुआत में ही पेस ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी परिवार ने उन्हें अपनाया है, वह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। पेस ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।
Leander Paes joins BJP: खेल से देश सेवा तक का सफर
लिएंडर पेस ने अपने 40 साल के खेल करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश का नाम रोशन करने के लिए खेला। उन्होंने ओलिंपिक और डेविस कप जैसे बड़े- बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा, “यह केवल एक पर्ची नहीं है, यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब मेरा लक्ष्य है कि देश के युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से ‘सशक्त’ बनाया जाए।”
- Advertisement -
खेलो इंडिया और युवा सशक्तिकरण पर पूरा फोकस
पेस ने प्रधानमंत्री मोदी की खेलो इंडिया योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है, जहां 26 साल से कम उम्र के करोड़ों युवा हैं। ऐसे में खेल शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है।
Also Read –Kerala Election 2026: 18% ईसाई वोट बैंक पर टिकी थीं BJP की उम्मीदें, क्या अब केरल में बिगड़ेगा खेल?
उन्होंने खेलों के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन, फिजियोथेरेपी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर देने की बात कही। पेस का मानना है कि आगामी 20-25 सालों में यदि इन क्षेत्रों पर सही तरीके से काम किया जाए तो भारत खेलों में विश्व शक्ति बन सकता है।
साल 2036 ओलंपिक पर निगाह
लिएंडर पेस ने भारत में भविष्य में 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के आयोजन की संभावनाओं का भी जिक्र किया। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा कि यदि भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो देश को पहले से तैयारी करनी होगी, ताकि अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “जब साल 2036 में ओलंपिक भारत में होंगे, तब हमारा लक्ष्य 7-10 नहीं बल्कि 20-25 से अधिक मेडल जीतने का होना चाहिए।”
पेस ने खेलों में महिला सशक्तिकरण पर भी पूरा बल दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि टेनिस जैसे खेलों में महिलाओं और पुरुषों को बराबर पुरस्कार राशि मिलती है। उन्होंने सेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में भी इस तरह की समानता को बढ़ावा देना चाहिए।
इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर चिंता
अपने अनुभव साझा करते हुए पेस ने कहा कि जब उन्होंने साल 1986 में टेनिस खेलना शुरू किया था, तब देश में पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने आज भी देश में इंडोर टेनिस कोर्ट की कमी पर गंभीर रूप से चिंता जताई और कहा कि भारत जैसे देश में मौसम को देखते हुए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है।
लिएंडर पेस ने पीएम मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है। उन्होंने हाईवे, एयरपोर्ट और आर्थिक सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात जैसे कि रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट के युद्ध के बीच भारत के पास सुपरपावर बनने का सुनहरा अवसर है। (Leander Paes joins BJP) पेस ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नेतृत्व में भारत आगामी सालों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
“हर बच्चे को मिलेगा सुनहरा अवसर”
अपने संबोधन के अंत में पेस ने कहा कि वह देश के हर कोने, चाहे वह तमिलनाडु हो, पंजाब, गुजरात या नॉर्थ ईस्ट के तमाम युवाओं को अवसर दिलाने के लिए काम करेंगे। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हर बच्चा खेल के माध्यम से आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करे।
बता दे, लिएंडर पेस का यह राजनीतिक कदम खेल और राजनीति के संगम का एक नया अध्याय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मैदान के इस चैंपियन की राजनीति में पारी कितनी सफल रहती है।
