By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान
राष्ट्रीय समाचार

Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/02/18 at 12:53 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
SHARE

Galgotia University Controversy: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोबोटिक डॉग ‘ओरियन’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजकों ने दावों में गड़बड़ी और सोशल मीडिया पर बढ़ते हंगामे को देखते हुए यूनिवर्सिटी को एक्सपो वेन्यू खाली करने का आदेश दिया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट राष्ट्रीय राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में चल रही थी।

Contents
Galgotia University Controversy: विवाद की मुख्य वजहसोशल मीडिया और फैक्ट-चेक का दबावराहुल गांधी और कांग्रेस का तीखा रुख

Galgotia University Controversy: विवाद की मुख्य वजह

समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर चीन निर्मित ‘Unitree Go2’ रोबोट को ‘ओरियन’ नाम देकर पेश किया गया। विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके इन-हाउस इनोवेशन होने पर सवाल उठाए। विवाद इतना बढ़ा कि आयोजकों ने समिट की गरिमा और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी को तुरंत प्रदर्शन रोकने और स्थान खाली करने का आदेश दिया। (Galgotia University Controversy) सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने एक कमर्शियल चाइनीज प्रोडक्ट को अपने इन-हाउस इनोवेशन के रूप में पेश किया, जो एक्सपो के नियमों का उल्लंघन था। आयोजक किसी भी प्रकार के बौद्धिक संपदा विवाद या गलत दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहते थे। इस कारण यूनिवर्सिटी को प्रदर्शन रोकने और वेन्यू खाली करने का निर्देश दिया गया।

Also Read –Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की रिलीज पर छाया संकट नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप, जाने क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया और फैक्ट-चेक का दबाव

यूनिवर्सिटी ने पहले बयान जारी किया था कि यह रोबोट छात्रों के लिए एक ‘लर्निंग टूल’ है और इसे अपना आविष्कार नहीं बताया गया। लेकिन वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि को स्पष्ट रूप से कहते सुना गया कि “इसे हमने बनाया है।” वीडियो में इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ द्वारा विकसित बताया गया। (Galgotia University Controversy) X कम्युनिटी नोट ने इसे भ्रामक करार दिया। असल में यह रोबोट चीन की प्रसिद्ध कंपनी ‘Unitree’ का ‘Go2’ मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 2-3 लाख रुपये है।

- Advertisement -

राहुल गांधी और कांग्रेस का तीखा रुख

Also Read –Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म गबरू का धमाकेदार पोस्टर हुआ जारी, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस समिट को ‘अव्यवस्थित पीआर तमाशा’ करार देते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के बजाय चीनी उत्पादों को प्रदर्शन के रूप में पेश किया गया। (Galgotia University Controversy) उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के पास डेटा और टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सरकार इसका सही उपयोग करने के बजाय इसे सिर्फ दिखावा बना रही है।

कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक हैंडल से सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एआई के क्षेत्र में देश को वैश्विक स्तर पर हंसी का पात्र बना दिया। (Galgotia University Controversy) पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की आलोचना करते हुए कहा कि वे खुद इन चीनी रोबोट्स को प्रमोट कर रहे थे। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने देश की छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचाई और AI जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को मजाक बना दिया।

You Might Also Like

Badrinath Donation Case: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव को पुलिस ने उठाया

Noida DM Office Bomb Threat: Noida डीएम Office को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां

Delivery Boy Harassment: प्राइवेट पार्ट, छेड़छाड़ से रेप तक…डिलीवरी बॉय महिलाओं को कैसे बना रहे निशाना? इन 5 खौफनाक कांड से दहला देश

Vinayak Raut Daughter in Law: तांत्रिक, गोमूत्र और टॉर्चर…अपनी ही बहु के साथ ये क्या कर रहे थे विनायक राउत? दास्तान जान कांप जाएगी रूह

MP Ethanol Scam: 1160 करोड़ के इथेनॉल घोटाले का खुलासा, SIT जांच में जुटी

TAGGED: #Galgotia University Controversy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 02 17 at 11.00.14 AM 4 Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म गबरू का धमाकेदार पोस्टर हुआ जारी, जाने कब रिलीज होगी फिल्म
Next Article WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 1
Movie Releasing This Friday: धमाल 4 के बाद जानिए इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 1
Badrinath Donation Case: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, BKTC अध्यक्ष के निजी सचिव को पुलिस ने उठाया
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21
Noida DM Office Bomb Threat: Noida डीएम Office को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़ीं सुरक्षा एजेंसियां
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21
Salman Khan Maatrubhumi Movie: सलमान खान की मातृभूमि मूवी सिनेमाघरो में कब होगी रिलीज, आया अपडेट
मनोरंजन 23 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?