By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश

US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/01 at 1:49 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
SHARE

US News: ‘जंग में सब कुछ जायज है’. इस फिल्मी डायलॉग को कहीं सच होते देखना है तो ईरान और इजरायल की जंग पर नजर रखें. यहां कुछ भी हो रहा है. मंगलवार, 31 मार्च को ईरान ने धमकी दी है कि अब वो अपने देश पर हर हमले के जवाब में पश्चिमी एशिया इलाके में मौजूद 18 अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनियों पर मिसाइल मारेगा. (US News) किस देश से हमला शुरू होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं दी है. ईरान की ये नई धमकी उन खबरों के बीच आई है, जिसमें अमेरिका दावा कर रहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए ईरान से बात चल रही है.

Contents
दुबई के पास तेल टैंकर जलायाईरान का बात से इनकार

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू किया था. 31 दिन से भी ज्यादा वक्त से दोनों पक्षों में ‘मिसाइलबाजी’ चल रही है. इसके बाद भी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. (US News) हालात ये हैं कि जिन लोगों ने ये सब शुरू किया था, मामला उनके हाथ से भी निकल चुका है. डॉनल्ड ट्रंप समझौते की घंटी लेकर घूम रहे हैं लेकिन ईरान उसे पहनने को तैयार नहीं. इसी बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आगाह किया कि अगले कुछ दिन इस युद्ध के लिए बेहद अहम हैं. अगर तेहरान से कोई समझौता नहीं होता है तो उस पर हमले और तेज होंगे.

यही बात ट्रंप ने भी कही कि ईरान ने होर्मुज का रास्ता नहीं खोला तो वह उसके पावर प्लांट को तबाह कर देंगे. मिसाइल के साथ ईरान पर ‘धमकियां’ गिर रही हैं लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन धमकियों पर पलटवार करते हुए ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने नई धमकी दी है कि 1 अप्रैल से पश्चिमी एशिया के इलाके में मौजूद अमेरिकी कंपनियों को भी निशाना बनाया जाएगा. (US News) ऐसी 18 कंपनियों की लिस्ट ईरानी सेना ने जारी की है, जहां ईरान पर हमले के जवाब में तबाही मचाई जाएगी. इनमें Microsoft, Google, Apple, Intel, IBM, Tesla और Boeing जैसी बहुराष्ट्रीय (मल्टीनेशनल) कंपनियां शामिल हैं.

- Advertisement -

IRGC ने कहा कि ये 18 कंपनियां तैयार रहें. बुधवार 1 अप्रैल को तेहरान के समय के मुताबिक, रात 8 बजे से ईरान में हर ‘आतंकवादी’ हमले के बदले में इन जगहों पर तबाही (Destruction) होगी. हालांकि, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने उन देशों के नाम नहीं बताए हैं, जहां ये हमले किए जाएंगे.

दुबई के पास तेल टैंकर जलाया

इससे पहले ईरान ने दुबई के पास एक तेल से भरे टैंकर में आग लगा दी थी. वह 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद से खाड़ी इलाके में और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है. (US News) इसकी वजह से दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति का प्रवाह रुक गया है. भारत भी इस संकट से प्रभावित है.

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार, 30 मार्च को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता और होर्मुज को नहीं खोलता है तो उसके ऊर्जा ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा.

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा कि ट्रंप समझौता करने के लिए तैयार हैं. ईरान से बातचीत जारी है, लेकिन अगर ईरान समझौता नहीं माना तो अमेरिका जंग जारी रखने के लिए भी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास विकल्प बढ़ रहे हैं और ईरान के पास कम हो रहे हैं.

ईरान का बात से इनकार

हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है. मंगलवार, 31 मार्च को इस्माइल बघाई ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है. (US News) उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन की ओर से केवल नेगोशिएशन का प्रस्ताव आया है.

प्रस्ताव में शांति समझौते के लिए अमेरिका की मांगें भी शामिल हैं. लेकिन ये प्रस्ताव सीधे अमेरिका से नहीं आया है. कुछ मध्यस्थों की ओर से आया है, जिसमें पाकिस्तान भी है. (US News) उन्होंने कहा कि शुरू से ही हमने क्लियर स्टैंड लिया है. अमेरिकी सैन्य अभियान अपने फुल फोर्स में है, लेकिन ईरान भी अपनी रक्षा करना जानता है.

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने

TAGGED: US News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2 Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Next Article WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1 Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 4 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?