By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Leander Paes joins BJP: BJP ज्वाइन करते ही PM मोदी के ‘विजन’ पर फिदा हुआ ये युवा खिलाड़ी… देश के युवाओं को लेकर कही चौंकाने वाली बात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Leander Paes joins BJP: BJP ज्वाइन करते ही PM मोदी के ‘विजन’ पर फिदा हुआ ये युवा खिलाड़ी… देश के युवाओं को लेकर कही चौंकाने वाली बात
राष्ट्रीय समाचार

Leander Paes joins BJP: BJP ज्वाइन करते ही PM मोदी के ‘विजन’ पर फिदा हुआ ये युवा खिलाड़ी… देश के युवाओं को लेकर कही चौंकाने वाली बात

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/02 at 2:55 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 5
SHARE

Leander Paes joins BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफों के पुल बांधे। पार्टी में शामिल होते ही अपने संबोधन में पेस ने कहा कि यह उनके जीवन का “सबसे बड़ा दिन” है और वह अब खेल के साथ-साथ देश और युवाओं की सेवा के लिए राजनीति में कदम रख रहे हैं।

Contents
Leander Paes joins BJP: खेल से देश सेवा तक का सफरखेलो इंडिया और युवा सशक्तिकरण पर पूरा फोकससाल 2036 ओलंपिक पर निगाहइंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर चिंता“हर बच्चे को मिलेगा सुनहरा अवसर”

अपने भाषण की शुरुआत में ही पेस ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी परिवार ने उन्हें अपनाया है, वह उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। पेस ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है।

Also Read –Qatar suspends visa on arrival for Pakistan: Pak को मिली ‘दगाबाज़ी’ की सबसे बड़ी सजा… आसिम मुनीर को लगा ‘मुस्लिम’ देश का ज़ोरदार तमाचा! भारत पर बरसाया प्यार

Leander Paes joins BJP: खेल से देश सेवा तक का सफर

लिएंडर पेस ने अपने 40 साल के खेल करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश का नाम रोशन करने के लिए खेला। उन्होंने ओलिंपिक और डेविस कप जैसे बड़े- बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा, “यह केवल एक पर्ची नहीं है, यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। अब मेरा लक्ष्य है कि देश के युवाओं को खेल और शिक्षा के माध्यम से ‘सशक्त’ बनाया जाए।”

- Advertisement -

खेलो इंडिया और युवा सशक्तिकरण पर पूरा फोकस

पेस ने प्रधानमंत्री मोदी की खेलो इंडिया योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है, जहां 26 साल से कम उम्र के करोड़ों युवा हैं। ऐसे में खेल शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है।

Also Read –Kerala Election 2026: 18% ईसाई वोट बैंक पर टिकी थीं BJP की उम्मीदें, क्या अब केरल में बिगड़ेगा खेल?

उन्होंने खेलों के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस, स्पोर्ट्स मेडिसिन, फिजियोथेरेपी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर देने की बात कही। पेस का मानना है कि आगामी 20-25 सालों में यदि इन क्षेत्रों पर सही तरीके से काम किया जाए तो भारत खेलों में विश्व शक्ति बन सकता है।

साल 2036 ओलंपिक पर निगाह

लिएंडर पेस ने भारत में भविष्य में 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के आयोजन की संभावनाओं का भी जिक्र किया। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा कि यदि भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो देश को पहले से तैयारी करनी होगी, ताकि अधिक से अधिक पदक जीते जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “जब साल 2036 में ओलंपिक भारत में होंगे, तब हमारा लक्ष्य 7-10 नहीं बल्कि 20-25 से अधिक मेडल जीतने का होना चाहिए।”

पेस ने खेलों में महिला सशक्तिकरण पर भी पूरा बल दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि टेनिस जैसे खेलों में महिलाओं और पुरुषों को बराबर पुरस्कार राशि मिलती है। उन्होंने सेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में भी इस तरह की समानता को बढ़ावा देना चाहिए।

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर चिंता

अपने अनुभव साझा करते हुए पेस ने कहा कि जब उन्होंने साल 1986 में टेनिस खेलना शुरू किया था, तब देश में पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने आज भी देश में इंडोर टेनिस कोर्ट की कमी पर गंभीर रूप से चिंता जताई और कहा कि भारत जैसे देश में मौसम को देखते हुए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है।

लिएंडर पेस ने पीएम मोदी के नेतृत्व की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है। उन्होंने हाईवे, एयरपोर्ट और आर्थिक सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात जैसे कि रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट के युद्ध के बीच भारत के पास सुपरपावर बनने का सुनहरा अवसर है। (Leander Paes joins BJP) पेस ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नेतृत्व में भारत आगामी सालों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

“हर बच्चे को मिलेगा सुनहरा अवसर”

अपने संबोधन के अंत में पेस ने कहा कि वह देश के हर कोने, चाहे वह तमिलनाडु हो, पंजाब, गुजरात या नॉर्थ ईस्ट के तमाम युवाओं को अवसर दिलाने के लिए काम करेंगे। (Leander Paes joins BJP) उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हर बच्चा खेल के माध्यम से आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करे।

बता दे, लिएंडर पेस का यह राजनीतिक कदम खेल और राजनीति के संगम का एक नया अध्याय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि मैदान के इस चैंपियन की राजनीति में पारी कितनी सफल रहती है।

You Might Also Like

Air India Drug Test: टर्बुलेंस घटना के बाद Air India में बढ़ी जांच, 2 पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव; फ्लाइट रोस्टर से हटे

Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी

Partition Horrors Remembrance Day: PM मोदी ने विभाजन पीड़ितों को किया याद, बोले- ‘लोगों ने शून्य से फिर खड़ी की जिंदगी’

Russia-Ukraine Dispute: रूस-यूक्रेन विवाद में पूर्व CJI चंद्रचूड़ की एंट्री! रूस ने बनाया आर्बिट्रेटर, मिलियन डॉलर का है केस

CJP School Thik Karo Campaign: CJP का बड़ा ऐलान…15 अगस्त से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांवों के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर?

TAGGED: #Leander Paes joins BJP

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 4 Qatar suspends visa on arrival for Pakistan: Pak को मिली ‘दगाबाज़ी’ की सबसे बड़ी सजा… आसिम मुनीर को लगा ‘मुस्लिम’ देश का ज़ोरदार तमाचा! भारत पर बरसाया प्यार
Next Article 1990745 nbcs Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2033765 befunky2026 7 113 8 7
Jannat 3 Movie: Awarapan 2 की सफलता के बीच बड़ा ऐलान, बनेगी Jannat 3; फिर दिखेंगे इमरान हाशमी?
मनोरंजन 4 घंटे ago
2033786 whatsapp image 2026 08 17 at 135736
Air India Drug Test: टर्बुलेंस घटना के बाद Air India में बढ़ी जांच, 2 पायलट ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव; फ्लाइट रोस्टर से हटे
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
Congress on Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- ‘सरकार की पूरी प्लानिंग धराशायी
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
2033428 befunky2026 7 623 15 54
Ranabaali Movie Poster: तिरंगे में लिपटे दिखे विजय देवरकोंडा, ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 4
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 3
Indonesia Earthquake 7.7 Magnitude: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मची दहशत; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?