By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद
राष्ट्रीय समाचार

Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तारी और धमकी से नहीं डरेंगे’, अभिजीत दीपके का ऐलान; सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/10 at 11:37 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
2052183 befunky2026 9 413 45 21 2
SHARE

Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह मुंबई के फोर सीजन्स होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। CJP के एक पदाधिकारी के मुताबिक, दीपके के सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रास्ते से ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

Contents
Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तार कर लें, डरने वाले नहीं’, दीपके का संदेशगृह मंत्रालय भी अलर्ट, राज्यों को दिल्ली पुलिस से समन्वय के निर्देशदिल्ली में 35 हजार से अधिक जवान तैनात, मेट्रो और इंटरनेट पर पाबंदी

Also Read –Nana Patekar Son Video: नाना पाटेकर के बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

दीपके ने प्रदर्शन से पहले साफ कर दिया कि गिरफ्तारी या किसी कानूनी कार्रवाई की धमकी से वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र चयन प्रक्रिया बनाने की मांग की है।

Jantar Mantar 2.0, Abhijeet Dipke: ‘गिरफ्तार कर लें, डरने वाले नहीं’, दीपके का संदेश

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में कहा था कि अगर उन्हें एयरपोर्ट पर या दिल्ली पहुंचने के बाद हिरासत में लिया जाता है, तब भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने UAPA और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसे कानूनों के इस्तेमाल की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि वह इससे नहीं डरते।

- Advertisement -

दीपके ने लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की, लेकिन साथ ही प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल लोग कानून का पालन करें और ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे प्रदर्शन की छवि प्रभावित हो।

Also Read –India-Pakistan UN: ‘दूसरों को ज्ञान देने के बजाए, अपना काला रिकॉर्ड देखें’, UN में फिर टर्र-टर्र कर रहा था पाकिस्तान, भारत ने भरे सभा में लताड़ा

शनिवार सुबह मुंबई से निकलने से पहले दीपके ने एक्स पर लिखा, “जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं, एक जो हो रहा है होने दो, बर्दाश्त करते जाओ, या फिर जिम्मेदारी उठाओ उसे बदलने की।”

गृह मंत्रालय भी अलर्ट, राज्यों को दिल्ली पुलिस से समन्वय के निर्देश

प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

पत्र में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित जुटान और दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति खारिज किए जाने का उल्लेख किया गया है। मंत्रालय ने आशंका जताई है कि CJP समर्थक अनुमति नहीं मिलने के बावजूद राजधानी में पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।

CJP का यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के व्यापक विरोध के बीच हो रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचने के बाद प्रदर्शन स्थल तक पहुंच पाते हैं या पुलिस उन्हें रास्ते में ही रोकती है।

दिल्ली में 35 हजार से अधिक जवान तैनात, मेट्रो और इंटरनेट पर पाबंदी

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में जांच बढ़ा दी है और कई सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 20 हजार लोगों के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश करने का अनुमान है।

शुक्रवार रात 10 बजे से जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। यह पाबंदी शनिवार रात 10 बजे तक लागू रहने वाली है।

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का शुरुआती आदेश दिया गया था, जिसे बाद में घटाकर 45 स्टेशन कर दिया गया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की ओर भीड़ बढ़ने की आशंका के आधार पर यह कदम उठाया है।

पुलिस ने प्रदर्शन करने की कोशिश करने वालों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं। हिरासत में लिए गए लोगों को छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम और अन्य निर्धारित केंद्रों पर ले जाने की व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए अतिरिक्त CCTV कैमरे, ड्रोन, छतों पर तैनात निगरानीकर्मी और चेहरे की पहचान करने वाली प्रणालियां भी इस्तेमाल किए जाने की तैयारी है।

You Might Also Like

Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट

PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अकवान ने अचानक बदली चाल, झारखंड में मचेगी आफत? इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

TAGGED: #Jantar Mantar 2.0

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2052183 befunky2026 9 413 45 21 1 India-Pakistan UN: ‘दूसरों को ज्ञान देने के बजाए, अपना काला रिकॉर्ड देखें’, UN में फिर टर्र-टर्र कर रहा था पाकिस्तान, भारत ने भरे सभा में लताड़ा
Next Article 2053350 rahul gandhi vote chori Vote Chori Protest: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: सोमवार को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA Bloc, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v 4
Thalapathy Vijay And Sangeeta: थलापति विजय और उनकी पत्नी तलाक की खबरों के बीच पहुँचे काव्या मारन और अनिरूद्ध के रिसेप्शन में
मनोरंजन 17 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 3
OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 17 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 2
America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
विदेश 18 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 1
COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह
विदेश 19 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 2 दिन ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?