By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
विदेश

America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/23 at 11:44 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
Diljit 1795343138245 v 2
SHARE

America: दुनिया में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ने के अनुमान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने ईसाइयों से शादी करने, ज्यादा बच्चे पैदा करने और उनकी परवरिश चर्च में करने की अपील की है।

Contents
America: 2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब पहुंचने का अनुमानजन्म दर में अंतर को बताया आबादी बढ़ने की बड़ी वजहमई में मां बनने के बाद छोड़ा था व्हाइट हाउस का पद

लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, ‘शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो, उन्हें चर्च में पालो और उन्हें अमेरिका से प्यार करना सिखाओ।’ उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्यू रिसर्च सेंटर और पोलैंड के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑफ पॉपुलेशन एंड रिलिजन के एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि साल 2035 तक दुनिया में मुस्लिम आबादी ईसाई आबादी से आगे निकल सकती है।

Also Read –COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह

America: 2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब पहुंचने का अनुमान

अध्ययन के मुताबिक, साल 2035 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी करीब 2.57 अरब हो सकती है, जबकि ईसाइयों की संख्या लगभग 2.52 अरब रहने का अनुमान है। यानी अनुमान सही साबित हुआ तो मुस्लिम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं। रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में दुनिया में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे। अध्ययन में दोनों धार्मिक समुदायों की आबादी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन मुस्लिम आबादी की रफ्तार ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों समुदायों की जन्म दर में अंतर बताया गया है।

- Advertisement -

Also Read –Rajasthan Panchayat Election Results: शहरी जीत के बाद BJP को ग्रामीण झटका! पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने कैसे पलट दी पूरी बाजी?

जन्म दर में अंतर को बताया आबादी बढ़ने की बड़ी वजह

प्यू रिसर्च सेंटर के जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट के मुताबिक, दुनिया में धार्मिक आबादी के इस बदलाव की मुख्य वजह लोगों का एक धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को अपनाना नहीं, बल्कि जन्म और मृत्यु के आंकड़े हैं। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा कि असल वजह बच्चे हैं। अध्ययन के अनुसार, मुस्लिम महिलाओं के औसतन 3.1 बच्चे होने का अनुमान है, जबकि ईसाई महिलाओं में यह आंकड़ा 2.5 और दूसरे धार्मिक समूहों की महिलाओं में 1.6 है। जनसंख्या को लंबे समय तक स्थिर रखने के लिए आमतौर पर प्रति महिला करीब 2.1 बच्चों की जन्म दर जरूरी मानी जाती है। ऐसे में मुस्लिम आबादी की तेज वृद्धि के पीछे अधिक जन्म दर को अहम कारण बताया गया है।

मई में मां बनने के बाद छोड़ा था व्हाइट हाउस का पद

कैरोलिन लेविट जनवरी 2025 से ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने अगस्त 2026 में यह पद छोड़ दिया था। मई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने कहा था कि मातृत्व और काम के बीच संतुलन बनाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। उन्होंने पद छोड़ने के फैसले को भावनात्मक रूप से कठिन बताया था और कहा था कि वह बाहर से ट्रंप का समर्थन जारी रखेंगी।

नवंबर में वह फॉक्स न्यूज से बतौर योगदानकर्ता जुड़ गईं। अब मुस्लिम आबादी को लेकर सामने आए अध्ययन के बाद ईसाइयों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की उनकी अपील चर्चा में है। हालांकि, अध्ययन यह नहीं कहता कि दुनिया में ईसाइयों की संख्या घटने वाली है। इसके मुताबिक, दोनों समुदायों की आबादी बढ़ेगी, लेकिन जन्म दर में अंतर के चलते मुस्लिम आबादी की वृद्धि ज्यादा तेज हो सकती है।

You Might Also Like

COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Dhaka News: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल! यूनुस के घर में आग, 28 जिलों में बम धमाके

Asian Energy Agency: मोदी की ‘बहन’ PM ताकाइची ने खेला ऐसा खेल! भारत समेत पूरे एशिया में थम जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

Bhindi Bazaar Mosque Demolition: मुंबई में दाऊद के गढ़ में 100 साल पुराने मुसाफिरखाने पर गरजेगा बुलडोजर! 18-19 नवंबर को होगी कार्रवाई

TAGGED: #America

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Diljit 1795343138245 v 1 COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह
Next Article Diljit 1795343138245 v 3 OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v 4
Thalapathy Vijay And Sangeeta: थलापति विजय और उनकी पत्नी तलाक की खबरों के बीच पहुँचे काव्या मारन और अनिरूद्ध के रिसेप्शन में
मनोरंजन 24 मिनट ago
Diljit 1795343138245 v 3
OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 1 घंटा ago
Diljit 1795343138245 v 1
COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह
विदेश 2 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 20 घंटे ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?