By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran Protest: Iran छोड़ने वाले हैं खामेनई… होगा ‘तख्तापलट’? ट्रंप-इजराइल की इस ‘चाल’ से सुलग उठा मिडिल ईस्ट! भारत की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Iran Protest: Iran छोड़ने वाले हैं खामेनई… होगा ‘तख्तापलट’? ट्रंप-इजराइल की इस ‘चाल’ से सुलग उठा मिडिल ईस्ट! भारत की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन
विदेश

Iran Protest: Iran छोड़ने वाले हैं खामेनई… होगा ‘तख्तापलट’? ट्रंप-इजराइल की इस ‘चाल’ से सुलग उठा मिडिल ईस्ट! भारत की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/06 at 2:09 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
SHARE

Iran Protest: मौजूदा वक़्त में मिडिल ईस्ट एक बार फिर उबाल पर है। ईरान में जारी भयंकर विरोध प्रदर्शनों, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनियों, इजराइल की सैन्य कार्रवाइयों और भारत सहित कई देशों की ट्रैवल एडवाइजरी ने यह स्पष्ट रूप से संकेत दे दिए हैं कि हालात साधारण नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति के जानकार इसे सिर्फ आंतरिक असंतोष नहीं, बल्कि एक बड़े ‘जियोपॉलिटिकल’ खेल का अहम मान रहे हैं।

Contents
Iran Protest: ईरान में विरोध प्रदर्शन और बढ़ती हिंसाखामेनेई के देश छोड़ने की अटकलें तेजट्रंप की धमकियां और अमेरिकी रणनीतितेल, करेंसी और ‘रेयर अर्थ’ की लड़ाईइजराइल की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है?भारत की ट्रैवल एडवाइजरी का क्या अर्थ ?क्या है ‘ईरान’ है अमेरिका का अगला बड़ा टारगेट?

Iran Protest: ईरान में विरोध प्रदर्शन और बढ़ती हिंसा

ईरान के 70 से ज्यादा शहरों में बीते कई दिनों से जमकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इन प्रदर्शनों में हिंसा बढ़ गयी है, जिसमें अब तक लगभग 15 लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। (Iran Protest) आर्थिक बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी और निरंतर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों ने आम ईरानी नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे वक़्त से दबाव में चल रही ईरानी अर्थव्यवस्था अब रक बेहद निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का भावपूर्ण विदाई समारोह

खामेनेई के देश छोड़ने की अटकलें तेज

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हालात बिगड़ने पर तेहरान छोड़कर रूस के मॉस्को जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक इमरजेंसी कंटिन्जेंसी योजना बनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत खामेनेई अपने करीबी सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ देश छोड़ सकते हैं। (Iran Protest) हालांकि, ईरान सरकार और उसके दूतावास ने इन खबरों को पूर्ण रूप से फर्जी और प्रोपेगेंडा करार दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि जब आधिकारिक खंडन बार-बार किया जाए, तो सवाल खुद ब खुद आप खड़े हो जाते हैं।

- Advertisement -

Also Read –India-Bangladesh Relations: खेल का राजनीतिकरण क्यों? शशि थरूर ने बीसीसीआई को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा विवाद

ट्रंप की धमकियां और अमेरिकी रणनीति

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हैं, तो अमेरिका आगे आकर हस्तक्षेप कर सकता है। (Iran Protest) यह बयान ऐसे वक़्त में सामने आया है, जब अमेरिका पहले ही वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन से संबंधित घटनाक्रम के बाद बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिका की रणनीति सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि वह उन देशों को निशाना बना रहा है जो डॉलर आधारित व्यवस्था से बाहर जाकर तेल और संसाधनों का व्यापार कर रहे हैं।

तेल, करेंसी और ‘रेयर अर्थ’ की लड़ाई

ईरान और वेनेजुएला लंबे वक़्त से चीन को उसकी मुद्रा में तेल सप्लाई करते रहे हैं। यही बात अमेरिका को खटकती रही है। दूसरी तरफ, अमेरिका को रेयर अर्थ मिनरल्स की सख्त आवश्यकता है, जिन पर आज तक चीन का वर्चस्व माना जाता रहा है। (Iran Protest) ऐसे में ईरान पर दबाव बनाकर न सिर्फ मिडिल ईस्ट में संतुलन बदलने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि चीन की आर्थिक और रणनीतिक ताकत को भी कमजोर करने की योजना भी साफ़ नज़र आ रही है।

इजराइल की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है?

बता दे, इजराइल ईरान को अपने अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा संकट मानता है। हाल के महीनों में इजराइल द्वारा किए गए हमलों में ईरान की कई महत्वपूर्ण और बड़े सैन्य और सुरक्षा संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। (Iran Protest) ईरान की एलिट सिक्योरिटी फोर्स के कई बड़े कमांडर मार दिए गए, जिससे सत्ता की पकड़ कमजोर होने की अटकलें और भी तेज हो गईं।

भारत की ट्रैवल एडवाइजरी का क्या अर्थ ?

भारत सरकार ने ईरान के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को गैर-जरूरी तरीके से यात्रा से बचने की सलाह दी है। (Iran Protest) साथ ही, ईरान में रह रहे भारतीयों को दूतावास के संपर्क में रहने और अपना पंजीकरण अपडेट रखने को कहा गया है। कूटनीतिक हलकों में ऐसा माना जा रहा है कि जब स्थिति नियंत्रण में होती है, तब ऐसी एडवाइजरी की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे यह संकेत मिल रहा है कि हालात आगामी कुछ ही दिनों में और बिगड़ सकते हैं।

क्या है ‘ईरान’ है अमेरिका का अगला बड़ा टारगेट?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का अगला बड़ा टारगेट ईरान हो सकता है, हालांकि यह वेनेजुएला जितना आसान नहीं होगा। ईरान सैन्य, वैचारिक और क्षेत्रीय प्रभाव के लिहाज से कहीं अधिक मजबूत देश है, जो कि अमेरिका ऐसा कुछ सोच नहीं सकता। लेकिन आर्थिक रूप से दबाव, प्रतिबंध, आंतरिक असंतोष और बाहरी हस्तक्षेप किसी भी सरकार के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बता दे, ईरान की मौजूदा स्थिति सिर्फ एक देश का आंतरिक संकट ही नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय बन चुकी है। (Iran Protest) अब आगामी कुछ ही वक़्त में यह पूर्ण रूप से साफ हो जाएगा कि यह संकट शांत होगा है या फिर मिडिल ईस्ट एक और बड़े भू-राजनीतिक बदलाव की तरफ बढ़ता है। फिलहाल दुनिया की नजरें तेहरान पर टिकी हुई हैं, और हर नया घटनाक्रम आने वाले बड़े तूफान का संकेत दे रहा है।

You Might Also Like

Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप

America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

TAGGED: #Iran Protest

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 03 at 11.52.36 AM 8 India-Bangladesh Relations: खेल का राजनीतिकरण क्यों? शशि थरूर ने बीसीसीआई को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा विवाद
Next Article WhatsApp Image 2026 01 06 at 11.19.48 AM 3 Ali Khamenei Security: वेनेजुएला के बाद अब खामेनेई की बारी? सीक्रेट प्लान हुआ लीक, जानिए कौन है ईरान के सुप्रीम लीडर का पहरेदार?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 1
Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20
CM Vijay Anti Corruption Drive: CM विजय की भ्रष्टाचार पर स्ट्राइक! 7 अफसर सस्पेंड, ₹2.39 लाख के GPay लेन-देन से हड़कंप
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
The Odyssey Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, दूसरे दिन भी छापे खूब नोट
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM 1
America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
Abhijeet Dipke Ink Attack: भूख हड़ताल पर बैठे Abhijeet Dipke पर स्याही अटैक! मंच पर अचानक पहुंची महिला, मचा हड़कंप, VIDEO
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?