By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India Pakistan War Update: अमेरिका का पाकिस्तान को तगड़ा झटका: ये हमारा झगड़ा नहीं’– बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारत-पाक तनाव पर अमेरिका ने भी छोड़ दिया पाकिस्तान का साथ!
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > India Pakistan War Update: अमेरिका का पाकिस्तान को तगड़ा झटका: ये हमारा झगड़ा नहीं’– बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारत-पाक तनाव पर अमेरिका ने भी छोड़ दिया पाकिस्तान का साथ!
ताज़ा खबरेंविदेश

India Pakistan War Update: अमेरिका का पाकिस्तान को तगड़ा झटका: ये हमारा झगड़ा नहीं’– बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारत-पाक तनाव पर अमेरिका ने भी छोड़ दिया पाकिस्तान का साथ!

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/05/10 at 12:26 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

India Pakistan War Update: जब एशिया की दो परमाणु ताक़तें भारत और पाकिस्तान सीमा पर आमने-सामने खड़ी हों, तो पूरी दुनिया की सांसें थम जाती हैं।आतंकी हमले, जवाबी एयरस्ट्राइक्स, मिसाइल हमले और अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया… माहौल कुछ वैसा ही है जैसे इतिहास दोहराने को तैयार हो। लेकिन इस बार,अमेरिका ने एक अलग रुख अपनाया है ना हस्तक्षेप, सिर्फ कूटनीति। (India Pakistan War Update) 8 मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने इस गंभीर स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए साफ कहा, “हम एक ऐसे युद्ध में शामिल नहीं होंगे जो बुनियादी रूप से हमारा नहीं है।” उन्होंने यह टिप्पणी उस वक़्त की जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है।

Contents
India Pakistan War Update: भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ स्ट्राइक और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाईअमेरिका का संतुलित रुखराजनयिक चैनलों पर बढ़ी हलचल
image 22

India Pakistan War Update: भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ स्ट्राइक और पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई

तनाव की यह नई लहर उस समय उठी जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई। (India Pakistan War Update) इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार रात मिसाइल और ड्रोन के जरिए जम्मू, पठानकोट, उधमपुर समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया। भारत ने साफ कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिका का संतुलित रुख

जेडी वांस ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, “जब दो परमाणु शक्तियां टकराती हैं, तो हमें चिंता होती है। लेकिन हम इन देशों को नियंत्रित नहीं कर सकते।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह एक क्षेत्रीय संघर्ष है, जिसे वॉशिंगटन सिर्फ राजनयिक प्रयासों से सुलझाने की कोशिश करेगा। (India Pakistan War Update) वांस ने आगे कहा, “हम भारतीयों को यह नहीं कह सकते कि अपने हथियार डाल दो। न ही हम पाकिस्तानियों को ऐसा आदेश दे सकते हैं। हमारी भूमिका केवल कूटनीति के ज़रिए तनाव कम करने की है।”

राजनयिक चैनलों पर बढ़ी हलचल

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ से बात की। उन्होंने दोनों नेताओं से तत्काल डी-एस्केलेशन की अपील की। साथ ही भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों के प्रति अमेरिकी समर्थन दोहराया। फिलहाल दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें दक्षिण एशिया पर टिकी हैं। जेडी वांस ने उम्मीद जताई कि यह तनाव किसी बड़े युद्ध, खासकर परमाणु टकराव की ओर न बढ़े। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा हुआ, तो यह पूरी दुनिया के लिए तबाही होगा। लेकिन अभी हम नहीं मानते कि मामला वहां तक जाएगा।”

- Advertisement -

You Might Also Like

Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Xi Jinping India Visit 2026: PM Modi के निमंत्रण पर 7 साल बाद भारत आ रहे शी जिनपिंग, BRICS Summit से बदलेंगे भारत-चीन के रिश्ते?

Apple iPhone: Apple का पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च, 7.6-inch डिस्प्ले और Apple Pencil सपोर्ट; जानिए कीमत

US-Iran War: सऊदी अरब में हूती हमले से 73 घायल, तेल ठिकानों तक पहुंची अमेरिका-ईरान जंग!

TAGGED: India Pakistan War Update

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 21 India Pakistan: पाकिस्तान पर इन देशों का आने लगा प्रेशर! अमेरिका से पहुंचा पहला फोन; देखें क्या बात हुई
Next Article image 25 Operation Sindoor: कर्नल सोफिया कुरैशी ने सलमान खान को लेकर कह दी ऐसी बात सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस, देखें वीडियो
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM
CM Yogi Adityanath: हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी
Blog 17 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज
राष्ट्रीय समाचार 33 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM
Pawan Singh Mohra Movie: पवन सिंह की नई फिल्म मोहरा का ट्रेलर कब और किस समय होगा रिलीज, जानिए
मनोरंजन 56 मिनट ago
2042634 news track 2026 09 11t161553527 ezremove 1
Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video
विदेश 5 घंटे ago
2042634 news track 2026 09 11t161553527 ezremove
BRICS Summit 2026: BRICS में भारत का 14 साल का सफर: 2012 में ‘Weak Link’, 2026 में बना Growth Engine
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
2042634 news track 2026 09 11t161553527 ezremove
Pune Liquor Ban: शराबबंदी के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, ‘10 दिन शराब नहीं मिली तो अस्पताल भर जाएंगे’, प्रशासन से मांगा जवाब
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?