By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Narendra Modi: Trump और मोदी की अहम मुलाकात आज, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > PM Narendra Modi: Trump और मोदी की अहम मुलाकात आज, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी चर्चा
विदेश

PM Narendra Modi: Trump और मोदी की अहम मुलाकात आज, AI और वैश्विक सुरक्षा पर होगी चर्चा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/06/17 at 1:43 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 06 16 at 07.07.58
SHARE

PM Narendra Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को जी7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित वर्किंग लंच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Contents
PM Narendra Modi: जी7 आउटरीच सत्र में ट्रंप और मोदी की संक्षिप्त मुलाकातप्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराईग्लोबल साउथ के हितों को जी7 मंच पर उठाएगा भारतआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर रहेगा फोकसवैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत की बढ़ती भूमिका

बैठक के दौरान दोनों नेता आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), निवेश साझेदारी और विभिन्न वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।

Also Read –Bollywood And TV Celebs Suicide Case: बॉलीवुड समेत टीवी जगत के इन सितारों ने की खुदखुशी, मौत आज भी रहस्य

PM Narendra Modi: जी7 आउटरीच सत्र में ट्रंप और मोदी की संक्षिप्त मुलाकात

‘नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को पुनर्स्थापित करना’ विषय पर आयोजित जी7 वर्किंग सत्र से पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की। इस सत्र में जी7 देशों, साझेदार देशों, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा था कि यह बैठक उस समय होगी, जब दोनों नेता जी7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुख अधिकारियों के साथ वर्किंग लंच में शामिल होने वाले होंगे।

- Advertisement -

Also Read –Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

एवियन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विश्व नेताओं से मिलने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के एवियन पहुंच गया हूं। विश्व नेताओं के साथ बातचीत करने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए उत्सुक हूं। भारत अधिक टिकाऊ और समृद्ध विश्व के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ग्लोबल साउथ के हितों को जी7 मंच पर उठाएगा भारत

भारत को 15 से 17 जून तक आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत के साथ-साथ ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। यह जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सातवीं भागीदारी होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर रहेगा फोकस

16 और 17 जून को जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र आयोजित किए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी अन्य आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चा का मुख्य फोकस अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और विकास के लिए एकजुटता को मजबूत करने, समावेशी और संतुलित विकास को बढ़ावा देने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग पर रहेगा।

वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत की बढ़ती भूमिका

विदेश मंत्रालय ने कहा, “जी7 समिट में भारत की नियमित भागीदारी शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण की स्थिरता से जुड़ी ग्लोबल चुनौतियों से निपटने में भारत की भूमिका और योगदान को बढ़ती मान्यता को दर्शाती है। साथ ही, जी7 और जी20 व ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत ने लगातार ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं, चिंताओं और विकास संबंधी आकांक्षाओं को प्रमुखता से उठाया है।

You Might Also Like

America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

TAGGED: #PM Narendra Modi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 15 at 15.26.14 1 Israel: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इजरायल का सख्त रुख, दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना
Next Article WhatsApp Image 2026 06 16 at 07.07.58 Alpha Movie Trailer: ऋतिक रोशन की एंट्री ने बढ़ाया अल्फा का क्रेज, जाने कैसा है अल्फा का ट्रेलर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
The Odyssey Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, दूसरे दिन भी छापे खूब नोट
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM 1
America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
Abhijeet Dipke Ink Attack: भूख हड़ताल पर बैठे Abhijeet Dipke पर स्याही अटैक! मंच पर अचानक पहुंची महिला, मचा हड़कंप, VIDEO
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन’ का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मनोरंजन 2 दिन ago
jagannath photo
Jagannath Rath Yatra Ka Itihas: जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास, रहस्य, और आध्यात्मिक महत्व का संपूर्ण विवरण
धर्म 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?