Hera Pheri 3 Controversy: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की इस समय सबसे ज्यादा विवादों में फंसी हुई है। फिल्म की अनॉउंसमेंट जब मेकर्स ने की तब फिल्म को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक थे। फिल्म की शूटिंग भी लगभग शुरू हो गई थी। लेकिन किसी कारणवश फिल्म की शूटिंग को बीच में रोक दिया गया। जिसके बाद हेरा फेरी 3 की अनॉउंसमेंट निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा किया गया। उसके बाद परेश रावल ने फिल्म से दूरी बनाने की घोषणा की जिसके बाद ये मामला सुलझते ही फिल्म कानूनी विवादों में फंस गई।
एक बार फिर से हेरा फेरी 3 चर्चाओं में छाई हुई है क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला ने अनॉउंस किया कि अब निर्देशक प्रियदर्शन इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में-
निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि हेरा फेरी 3 क्यों छोड़ी (Hera Pheri 3 Director Priyadarshan Exit Reason)-मिड-डे से बातचीत में फिल्म निर्माता ने बताया, “जब हेरा फेरी 3 की घोषणा हुई, तो मुझे सेवन आर्ट्स फिल्म्स के जीपी विजयकुमार का फोन आया कि अगर हम कभी यह फिल्म बनाते हैं, तो यह नियमों का उल्लंघन होगा। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसीलिए मैंने कहा कि हेरा फेरी 3 शायद उन्हीं किरदारों के साथ कभी सिनेमाघरों में न दिखे। आप उन्हें फिर कभी नहीं देख पाएंगे क्योंकि इसमें बहुत सारे कानूनी मुद्दे हैं। मेरे अनुसार, हेरा फेरी 2000 में रिलीज हुई थी। उसके बाद हेरा फेरी 2 जो 2006 में रिलीज हुई वो बीमार पड़ गई, और हेरा फेरी 3 तो बिल्कुल ही खत्म हो जाएगी।
”लेकिन कुछ दिन पहले ही फिरोज नाडियाडवाला ने वेलकम टू द जंगल की सफलता के बाद हेरा फेरी 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म जरूर बनेंगी और जल्द ही बनेंगी। लेकिन फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन नहीं करेंगे। अब प्रियदर्शन ने फिल्म को लेकर जिस तरह का बयान दिया है। उसकी वजह से फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस।
