Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। (Greater Noida Bus Fire) आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर और कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ यात्री तेजी से फैली आग की वजह से बस के अंदर फंस गए।
जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। चालक ने आग का पता चलते ही बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। (Greater Noida Bus Fire) कई दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Also Read –Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के दौरान बस से पटाखे फूटने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। (Greater Noida Bus Fire) इसी आधार पर बस में सामान के साथ पटाखे ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -
आग की विकरालता को देखते हुए जेवर टोल और फलैदा कट पर कुछ समय के लिए यातायात भी रोका गया था। आग बुझने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कराया गया। घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है।
डबल डेकर बस में हादसा
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास बुधवार देर रात दिल्ली से महोबा जा रही निजी स्लीपर/डबल डेकर बस BR32 PA8647 में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। (Greater Noida Bus Fire) कई लोगों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जान बचाई। 9 यात्रियों की जलकर मौत की पुष्टि तड़के करीब 3:30 बजे हुई। मृतकों में महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम और करीब 4-5 फायर टेंडर व पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
