flydubai incident pilot: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार पर को-पायलट हमाल अल-हम्मामी ने हमला कर दिया था. वो बुरी तरह ज़ख्मी हो चुके थे. उनके शरीर से खून रिस रहा था. फ्लाइट में एक डेंटिस्ट मौजूद थे, जिन्होंने स्मित की जान बचाई थी. अब उसी डेंटिस्ट ने कॉकपिट के अंदर की कहानी बताई है.
इजरायली डेंटिस्ट शुता मुसाएव फ्लाइट के अंदर करीब 45 मिनट तक कैप्टन के सिर और हाथ से निकल रहे खून को रोकने की कोशिश करते रहे. कैप्टन के सिर, गर्दन और हाथों पर बेहद गहरे जख्म थे. flydubai incident pilot) और हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके होंठ नीले पड़ने लगे थे.
कॉकपिट में क्या हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि उन्हें अचानक चीखने की आवाज सुनाई दी. वो आगे की तरफ भागे. वहां उन्होंने देखा कि एक पायलट फर्श पर पड़ा है और उसके शरीर से खून निकल रहा है.
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि कैप्टन के सिर और बाएं हाथ से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था. उनके पास इलाज का कोई पूरा इंतजाम नहीं था. इसलिए उन्होंने पहले टी-शर्ट का इस्तेमाल किया और जख्म को दबाकर खून रोकने की कोशिश की. लेकिन खून नहीं रुक रहा था.
इसके बाद उन्होंने फ्लाइट के स्टाफ से बर्फ मांगी. डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि ज़ख्म काफी गहरे थे. उन्हें कई पैकेट बर्फ की जरूरत पड़ी. वो टी-शर्ट हटाकर जब भी जख्म देखते, खून पहले से ज्यादा निकलने लगता. इसलिए वो लगातार ज़ख्म को दबाते रहे और बर्फ लगाते रहे. करीब 45 मिनट तक उन्होंने यही किया. इस दौरान वो कैप्टन से बात भी कर रहे थे. उन्होंने कैप्टन से कहा, ‘सोइए मत, हमें आपकी जरूरत है.’
flydubai incident pilot: डेंटिस्ट और कैप्टन की बातचीत
मुसाएव बताते हैं, ‘मैंने उनसे उनके बच्चों के बारे में पूछा. बच्चों के नाम पूछे. उन्हें बार-बार भरोसा दिलाया कि वो अपने परिवार के पास वापस जाएंगे और जल्द ही प्लेन लैंड करने वाला है.’ डॉक्टर मुसाएव के मुताबिक, कैप्टन ने अपना नाम और उम्र बताई. उन्होंने कहा कि वो दुबई में रहते हैं और भारत से हैं. कैप्टन दर्द में थे और मदद मांग रहे थे.
डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि कैप्टन उनसे कह रहे थे, ‘मेरी मदद कीजिए. प्लीज मेरी मदद कीजिए. मैं यहां मरना नहीं चाहता.’ कैप्टन के हाथों में गंभीर चोट थी. वो कह रहे थे कि उनके हाथ गर्म महसूस हो रहे हैं. डॉक्टर उन्हें लगातार समझाते रहे कि सब ठीक हो जाएगा. फिर एक वक्त ऐसा आया जब कैप्टन की हालत और बिगड़ने लगी. एक वक्त कैप्टन की नब्ज बहुत धीमी हो गई. डॉक्टर ने उनके पैर ऊपर उठाए. इसके बाद उनकी नब्ज वापस आ गई.
कैप्टन का होंठ नीला पड़ा
डॉक्टर ने देखा कि कैप्टन के होंठ नीले पड़ रहे हैं. उन्होंने फ्लाइट स्टाफ से कहा कि विमान को जल्दी लैंड कराना होगा, क्योंकि कैप्टन के पास ज्यादा वक्त नहीं है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैप्टन मच्छार दर्द की दवा मांगते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन डॉक्टर मुसाएव ने उन्हें दवा देने से मना कर दिया. उनका कहना था कि इस हालत में दवा देना या उन्हें ज्यादा हिलाना खतरनाक हो सकता था. उन्होंने कैप्टन को सिर्फ थोड़ा-थोड़ा पानी दिया.
डॉक्टर लगातार ये देखते रहे कि कैप्टन बात कर पा रहे हैं या नहीं, होश में हैं या नहीं, उनकी नब्ज कैसी है और उनके होंठों का रंग कैसा है. इस दौरान प्लेन के अंदर कुछ यात्रियों का एक ग्रूप ये भी देख रहा था कि कहीं कोई और हमलावर तो नहीं है. ये लोग विमान के अलग-अलग हिस्सों को देखते रहे. आखिरकार विमान सऊदी अरब के तबुक में लैंड हुआ.
लैंडिंग के बाद डॉक्टर मुसाएव ने कैप्टन को डॉक्टरों के हवाले कर दिया. जाते वक्त उन्होंने कैप्टन से कहा, “गुड लक, मेरे दोस्त. सब ठीक होगा.” कैप्टन स्मित मच्छार अब संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. मंगलवार 6 अक्तूबर को UAE में भारतीय दूतावास ने बताया कि उनकी हालत और सेहत दोनों में लगातार सुधार हो रहा है.
