By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Donald Trump: इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज होंगे ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Donald Trump: इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज होंगे ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
ताज़ा खबरेंविदेश

Donald Trump: इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज होंगे ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/12 at 1:44 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 54
SHARE

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आगामी प्रशासन के लिए एक अहम नियुक्ति की है, जो भारत के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकती है। दरअसल ट्रंप ने अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज को अपना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने का फैसला किया है। (Donald Trump) ट्रंप ने सोमवार को एलान किया कि फ्लोरिडा से सांसद और अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के प्रमुख माइक वाल्ज उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे।

Contents
Donald Trump: बाइडन की विदेश नीति के रहे हैं कट्टर आलोचकभारत को मिल सकता है फायदामार्को रूबियो हो सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री

Donald Trump: बाइडन की विदेश नीति के रहे हैं कट्टर आलोचक

50 वर्षीय माइक वाल्ट्ज एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। माइक वाल्ज अमेरिकी सेना के विशेष बल ग्रीन बेरेट में काम कर चुके हैं। माइक वाल्ज साल 2019 में अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे। (Donald Trump) माइक वाल्ज को राष्ट्रपति बाइडन की विदेश नीति का कट्टर आलोचक माना जाता है। माइक वाल्ज हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी, हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी और हाउस इंटेलीजेंस कमेटी में भी बतौर सदस्य काम कर चुके हैं।

image 54

वाल्ज यूरोपीय देशों और अमेरिका से यूक्रेन का और मजबूती से समर्थन करने के समर्थक रहे हैं, लेकिन साल 2021 में अफगानिस्तान से जिस तरह से अमेरिकी सेना की वापसी हुई, उसकी वाल्ज ने तीखी आलोचना की थी। (Donald Trump) वाल्ज ने डोनाल्ड ट्रंप की उस नीति का समर्थन किया, जिसमें ट्रंप ने नाटो देशों से अपनी सुरक्षा पर ज्यादा खर्च करने को कहा था। रिपब्लिकन पार्टी ने चीन को लेकर जो टास्क फोर्स बनाई हुई है, उसमें भी माइक वाल्ज शामिल हैं।

भारत को मिल सकता है फायदा

माइक वाल्ज अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं। यह अमेरिकी संसद में किसी देश पर केंद्रित सबसे बड़ा समूह है। इंडिया कॉकस एक द्विदलीय समूह है। (Donald Trump) इसमें वर्तमान में सीनेट के 40 सदस्य शामिल हैं। वाल्ज का भारत के प्रति रुख नरम रहा है। ऐसे में अमेरिका की हिंद प्रशांत महासागर को लेकर बनने वाली रणनीति में भारत की भूमिका अहम हो सकती है। वाल्ज भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और चीन का मुकाबला करने के मामले में मजबूत रणनीति बनाने के समर्थक रहे हैं। वह अनुभवी विदेश नीति विशेषज्ञ हैं। उन्हें अमेरिका-भारत गठबंधन का प्रबल समर्थक माना जाता है। उन्होंने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की वकालत की है। उनका कहना है कि अमेरिका और भारत को रक्षा व सुरक्षा सहयोग के मामले में आगे बढ़ना चाहिए।

- Advertisement -

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले सूजी विलेस को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त कर चुके हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाली सूजी विलेस पहली महिला हैं। साथ ही ट्रंप ने स्टीफन मिलर को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। अब ट्रंप ने माइक वाल्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने का एलान किया है।

image 55

मार्को रूबियो हो सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री

डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में विदेश मंत्रालय की कमान फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रूबियो को मिल सकती है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मार्को रूबियो का नाम अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप उनके नाम पर सहमत हैं। मार्को रूबियो क्यूबा मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और वे साल 2016 में ट्रंप के साथ रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदारों में शामिल थे। साल 2024 में ट्रंप के उपराष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में भी मार्को रूबियो का नाम शामिल था।

You Might Also Like

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Cockroach Awami Party Pakistan: भारत से उठा ‘कॉकरोच’ तूफान पहुंचा पाकिस्तान, युवाओं ने बना डाली अपनी नई पार्टी, बोले- ‘हम भी कॉकरोच…’

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Boiling River Peru: 100°C तक खौलता है इस नदी का पानी, गलती से भी गिरे तो बचना मुश्किल

Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 52 Sri Lanka: श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने संसदीय चुनाव को लेकर किए कई एलान, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी वादा
Next Article image 56 USA News: मार्को रूबियो बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री, कभी डोनाल्ड ट्रंप को बताया था सबसे घटिया इंसान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.13.25 1
Commonwealth Games 2026: पोलियो से जूझ रहे झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, नीरज चोपड़ा पर टिकीं निगाहें
स्पोर्ट्स 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.13.25
Abhijeet Dipke: ‘पीएम पद छोड़, इन्फ्लुएंसर बन जाएं…’ PM Modi पर अभिजीत दीपके की टिप्पणी, Instagram वीडियो पर कसा तंज
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM
Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 3
Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है कैसी है? जानिए इसके बारे में
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 2
Ramayana Movie: रामायण मूवी ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM 1 2
Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी
ताज़ा खबरें 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?