By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Delhi NCR News: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: सस्पेंस अब भी बरकरार, इस तर्ज पर विधायक दल की बैठक में आज होगा खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Delhi NCR News: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: सस्पेंस अब भी बरकरार, इस तर्ज पर विधायक दल की बैठक में आज होगा खुलासा
ताज़ा खबरेंराजनीति

Delhi NCR News: कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: सस्पेंस अब भी बरकरार, इस तर्ज पर विधायक दल की बैठक में आज होगा खुलासा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/02/19 at 10:59 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
Delhi NCR News
SHARE

Delhi NCR News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका पता आज चल सकता है। दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। (Delhi NCR News) इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा।

Contents
Delhi NCR News: केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगीदिल्ली में धमाकेदार वापसी को यादगार बनाने में जुटी भाजपाराजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगेराजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगे

Delhi NCR News: केंद्र से नियुक्त ऑब्जर्वर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी

मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला आज विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। उन्हें नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। (Delhi NCR News) इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्रराज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

दिल्ली में धमाकेदार वापसी को यादगार बनाने में जुटी भाजपा

केंद्र से लेकर प्रदेश भाजपा की टीमें शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में जुटी हैं। बैठकों के साथ-साथ आयोजन स्थल रामलीला मैदान में भाजपा नेता दौरा भी कर रहे हैं। (Delhi NCR News) राजनिवास से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। आयोजन स्थल पर टेंट और सोफे लगाए गए है। मेहमानों के बैठने के लिए बड़ी संख्या में कुर्सियां और एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। रामलीला मैदान की चहारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया गया है।

- Advertisement -

राजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगे

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी बैठक हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। वीरेंद्र सचदेवा व तरुण चुघ ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी मुलाकात की। इधर, रामलीला मैदान में तीन मंच तैयार किए गए हैं। मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित 50 से ज्यादा हाई सिक्योरिटी वाले नेता रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। (Delhi NCR News) केंद्रीय मंत्रिमंडल समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर बैठेंगे, जबकि दूसरे मंच पर नवनिर्वाचित भाजपा विधायक व तीसरे पर साधु-संत, फिल्म कलाकार समेत विशेष अतिथि देखेंगे।

राजनेता, धर्म गुरु, कलाकार, मुंबई के उद्योगपति मौजूद रहेंगे

समारोह से पहले रंगारंग कार्यक्रम होगा। कैलाश खैर की प्रस्तुति भी हो सकती है। केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वर्ग के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें लाडली-बहनों को भी बुलाया जाएगा। फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार, मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति, किसानों समेत करीब 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में बाबा धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है।

You Might Also Like

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

TAGGED: Delhi NCR News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 83 Champions Trophy 2025: कल से शुरू हो रहा है मिनी वर्ल्ड कप, जानें चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सबकुछ
Next Article image 85 US Deport: 100 या 200 नहीं… अब 14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से निकालने की तैयारी; क्या चाहती है ट्रंप सरकार?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 3
Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 2
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को 47 कि उम्र में फिर हुआ प्यार, जानिए किसके लिए धड़का ड्रामा क्वीन का दिल
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 1
US Iran tensions: अमेरिका की ‘नाकेबंदी’ से बढ़ी टेंशन! भारत के साथ इस ‘ताकतवर’ देश की इकॉनमी हिलने के आसार
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Thalapathy Vijay Video: थलापति विजय के फैंस ने रैली में दी उनकी पत्नी की फोटो, देखें क्या किया विजय ने फोटो का
मनोरंजन 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM
Hormuz Crisis: होमुर्ज ब्लॉकेड के बीच ट्रंप ने फिर खेला ‘शांति कार्ड’! जीत का दावा, कहाः जंग खत्म होने के करीब
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 4
Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर में इस एक्टर की एंट्री? जानें नाम
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?