Cocktail 2 Teaser : कॉकटेल मूवी 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आई है। इस फिल्म के गाने और फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। (Cocktail 2 Teaser) अब जाकर इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है। Cocktail 2 जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। अब जाकर फिल्म के टीजर की बारी है। फिल्म का टीजर धुरंधर 2 फिल्म के साथ रिलीज किया गया है। जिसका वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है।
Cocktail 2 Teaser: कॉकटेल 2 का टीजर धुरंधऱ 2 के साथ हुआ लीक
Also Read –Dhurandhar 2 Movie: धुरंधर 2 के रिलीज पर हाईकोर्ट ने लगाई 15 अप्रैल 2026 तक रोक
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म Cocktail 2 जोकि 2 जून 2026 को रिलीज होगी। तो वहीं फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। लेकिन ये टीजर ऑनलाइन नहीं रिलीज किया गया है। ये टीजर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ अटैच है। (Cocktail 2 Teaser) जोकि सिनेमाघरों में कल से ही दर्शकों द्वारा देखा जा रहा है। तो वहीं Cocktail 2 का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया है। जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच की केमिस्ट्री देखी गई है। तो वहीं फिल्म के टीजर के बैकग्राउंड में गाना “जब तलाक” है। तो वहीं Cocktail 2 के टीजर के साथ ही फिल्म की कहानी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन फिल्म का टीजर देख माहौल खुशनुमा हो गया है।
