By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Blood Moon: दुनिया की 85 प्रतिशत आबादी ने देखा ऐतिहासिक Blood Moon का दुर्लभ नजारा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Blood Moon: दुनिया की 85 प्रतिशत आबादी ने देखा ऐतिहासिक Blood Moon का दुर्लभ नजारा
ताज़ा खबरें

Blood Moon: दुनिया की 85 प्रतिशत आबादी ने देखा ऐतिहासिक Blood Moon का दुर्लभ नजारा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/09/08 at 1:24 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE
image 13

Blood Moon: साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) खत्म हो चुका है. भारतीय समयानुसार ये ग्रहण 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म हुआ. आखिरी बार इस तरह का पूर्ण चंद्रग्रहण 2018 में दिखा था. यह दुर्लभ घटना खगोलशास्त्रियों से लेकर ज्योतिष का अध्ययन करने वालों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा. इस बार चांद बिल्कुल लाल दिखा इसलिए इसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जा रहा है. (Blood Moon) नैनीताल के आर्यभट्ट प्रेक्षक विज्ञान शोध संस्थान (Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences) में लगे देश के सबसे बड़े देवस्थल टेलीस्कोप (Devasthal Telescope) से भी यह दुर्लभ घटना देखी गई.

रात 11 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक गया, जिसने इसे ‘ब्लड मून’ या यूं कहें कि एकदम लाल चांद का रूप दिया. (Blood Moon) आर्यभट्ट प्रेक्षक विज्ञान शोध संस्थान (ARIES) के देवस्थल से इस ग्रहण की शानदार तस्वीरें कैद हुईं, जो अब सोशल मीडिया और वैज्ञानिक समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ARIES नैनीताल द्वारा इन तस्वीरों में चंद्रमा के लाल रंग और उसकी सतह की बारीकियों को बेहद स्पष्टता से दर्शाया है.

ये भी पढ़ें –Uttarakhand: उत्तराखंड की आपदा पर केंद्र की टीम का आज दौरा, 5700 करोड़ के राहत पैकेज की होगी चर्चा

चंद्र ग्रहण के समय जब चंद्रमा लाल रंग का दिखता है तो इस घटना को ‘ब्लड मून’ कहते हैं. खगोलविदों के अनुसार, जब पृथ्वी की छाया सूर्य की रोशनी को रोक देती है, तब वातावरण में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों के कारण लाल रंग की किरणें ही चंद्रमा तक पहुंचती हैं. इसी वजह से चंद्रमा लाल दिखता है.

- Advertisement -

पूरी दुनिया की 85 प्रतिशत आबादी को ये चंद्रग्रहण नजर आया. वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है. (Blood Moon) इसे देखने के लिए किसी चश्मे या प्रोटेक्टिव ग्लास/फिल्टर जैसी चीज जरूरत नहीं पड़ती. इसके उलट सूर्यग्रहण में सोलर रेडिएशन का खतरा रहता है. यही वजह है कि सूर्यग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. मशहूर यूट्यूब चैनल टाइम एंड डेट ने इस ग्रहण के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग भी की जिससे लोग घर बैठे अपने मोबाइल या टीवी पर इस शानदार घटना को देख सकें.

ये भी पढ़ें –Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन या बी. सुदर्शन रेड्डी? उपराष्ट्रपति चुनाव में दक्षिण का रण, किसका पलड़ा भारी

Blood Moon: कब लगता है चंद्रग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के ठीक बीच में आ जाती है. पृथ्वी सूर्य से आने वाले रोशनी को रोक लेती है, जिससे चंद्रमा पर छाया पड़ जाती है. इस छाया के कारण चंद्रमा बहुत धुंधला दिखाई देता है और कभी-कभी उसकी सतह का रंग चटक लाल हो जाता है जैसा 7 सितंबर को हुआ. (Blood Moon) चंद्रमा लाल इसलिए दिखाई देता है क्योंकि उसे रोशनी करने वाली रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है, जो नीले रोशनी को बिखेरता है और लाल रोशनी को चंद्रमा की ओर मोड़ देती है. लाल रंग की तीव्रता इस बात से तय होती है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया में कहां है.

You Might Also Like

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

Delhi volcanic ash cloud: दिल्ली में इथियोपियाई हाहाकार! 130 KM/H की रफ़्तार से पहुंचा राख का जहरीला बादल, अलर्ट पर DGCA

Dharmendra Death: धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर पहुँचा शमशान घाट, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देखें वीडियो

Social Media Addiction India: रील, स्टेटस और स्टोरी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 22 2 Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन या बी. सुदर्शन रेड्डी? उपराष्ट्रपति चुनाव में दक्षिण का रण, किसका पलड़ा भारी
Next Article US Tarrif on India: ‘हां मैं तैयार हूं’, ट्रंप ने रूस पर सैंक्शन बढ़ाने की दी धमकी, क्या भारत पर भी होगा असर?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM 1
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में बैक टू बैक धमाका, जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM
India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
विदेश 11 घंटे ago
World news: चीन और रूस के साथ एक टेबल पर बैठेगा भारत! अमेरिका के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से दुनिया सन्न
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 12 at 10.52.23 AM 1 1
Goa nightclub owners arrest update: ‘हमें मार दिया जाएगा!’ लूथरा भाइयों को सताने लगा मौत का डर, कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2025 12 12 at 10.52.23 AM 1
Pakistan judiciary vs military: Pak में सिर्फ मुनीर राज! सेना की तानाशाही ने कोर्ट की उड़ाई धज्जियां, CM को इमरान से मिलने से रोका
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2025 12 12 at 10.52.23 AM 1
Putin-Maduro Phone Call: बड़े युद्ध की तैयारी में पुतिन! अचानक ट्रंप के सबसे बड़े दुश्मन को मिलाया फ़ोन, हो गई सबसे बड़ी डील
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?