By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bigg Boss OTT 3: संघर्ष के दिन याद करके रो पड़े साई केतन राव, सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं शिवानी कुमारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bigg Boss OTT 3: संघर्ष के दिन याद करके रो पड़े साई केतन राव, सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं शिवानी कुमारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Bigg Boss OTT 3: संघर्ष के दिन याद करके रो पड़े साई केतन राव, सजा मिलने के बाद बेहोश हुईं शिवानी कुमारी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/29 at 3:25 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में धमाल मच रहा है. घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. बीते एपिसोड में देखा गया कि साई केतन राव अपने संघर्ष और गरीबी के दिनों को याद कर रहे थे. जिसे बताते-बताते वह रो पड़े. वहीं शिवानी कुमारी को पौलोमी दास को ‘तुम जैसी लड़कियां’ कहना भारी पड़ गया. शो में उनको घरवालों से माफी मांगने की सजा सुनाई गई, जिसके बाद वह रोते हुए बेहोश हो गईं. चलिए जानते हैं कि शो में और क्या-क्या दिलचस्प हुआ.

Contents
Bigg Boss OTT 3: बेहोश हो गईं शिवानीसाई केतन की आंखों में आए आंसू

Bigg Boss OTT 3: बेहोश हो गईं शिवानी

शिवानी कुमारी बिग बॉस में आने के बाद से सुर्खियों में हैं. (Bigg Boss OTT 3) पिछले दिनों शिवानी कुमारी ने पौलमी दास के कपड़ों पर कमेंट किया था कि वो इतने डीप नेक कपड़े कैसे पहन लेती हैं. इसके बाद उन्होंने पौलोमी को ‘तुम जैसी लड़कियां…’ कहा. पौलोमी और शिवानी की खूब बहस हुई. बीते दिन बिग बॉस ने सभी को घर के लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और शिवानी व रणवीर शौरी को सबसे माफी मांगनी थी. रणवीर तो सबसे माफी मांगते दिखे, लेकिन शिवानी ने कहा कि वह कुछ भी टास्क करेंगी, लेकिन माफी नहीं मांगेगी. यह बोलते हुए वह बेहोश हो गईं. इसके बाद अरमान मलिक उनको मेडिकल रूम में लेकर गए.

image 281

शो में शिवानी और पौलोमी की लड़ाई भी हुई थी. (Bigg Boss OTT 3) दरअसल पौलमी ने अरमान और विशाल के झगड़े को देखते हुए पूछा था ‘यह अभी भी हो रहा है’? इसपर शिवानी बोलीं, ‘जाकर खुद देख लो, मुझे कैसे पता चलेगा’? शिवानी की इस बात पर पौलोमी को गुस्सा आ गया. उन्होंने शिवानी को तरीके से बात करने के लिए कहा. इसके बाद शिवानी ने पौलोमी को कहा, ‘मत करो बात, तुम जैसी लड़कियां तो…’. दोनों के बीच काफी तीखी नोंकझोक देखने को मिली.

साई केतन की आंखों में आए आंसू

इसके अलावा साई केतन राव अपनी जिंदगी के संघर्ष पर बात करते दिखे. साई केतन राव ने खुलासा किया कि उनके पिता ने परिवार को छोड़ दिया और उनकी मां को उनके ससुराल वालों में हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा. (Bigg Boss OTT 3) साई केतन ने कहा कि उनकी मां और उन्होंने एक साथ बहुत कुछ सहा है. वह रेलवे की पटरियों के किनारे सोते थे. साई ने कहा कि उनकी मां दो बच्चों की परवरिश करते हुए अपना खर्च चलाने के लिए बहुत से काम करती थीं.

- Advertisement -
image 282

शो में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल पौलोमी दास ने कृतिका से अरमान का तौलिया इस्तेमाल करने की बात पर सवाल किया. पौलोमी ने पूछा, तुम लोग एक दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हो? अरमान ने कहा, कर लेते हैं, मियां बीवी हैं क्यों नहीं कर लेंगे, क्यों? नहीं करना चाहिए? इसपर कृतिका का जवाब हैरान करने वाला था. कृतिका ने कहा, ‘यार जब दूसरे का पति उसे कर लेती हूं तो ये तो फिर भी तौलिया है’. इस बात पर पौलोमी जोर से हंस पड़ीं.

You Might Also Like

Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम

Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स

Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़

Movie Releasing This Friday: धमाल 4 के बाद जानिए इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

Salman Khan Maatrubhumi Movie: सलमान खान की मातृभूमि मूवी सिनेमाघरो में कब होगी रिलीज, आया अपडेट

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Munawar Faruqui Wedding: महजबीन से नहीं की मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी? खानजादी ने कर दिया शॉकिंग दावा
Next Article Islam-Hindu Education: इस्लाम या हिंदू? किस धर्म के लोग सबसे कम पढ़े-लिखे, रिसर्च में खुलासा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 12 at 20.31.21 2
Rohit Chandel Case Update: रोहित चंदेल ने कुबूला अपना गुनाह, जानिए कौन थी वो नाबालिक, जिसके संग किया छेड़छाड़
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?