Balrampur News: बछुआर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल पशु को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
फौरन पशु चिकित्सक 1962 की टीम मौके पर पहुंचकर गाय का इलाज करने लगी। सूचना मिलने पर बदलापुर के खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के सहयोग से तत्काल वाहन की व्यवस्था कराई गई। प्रशासनिक पहल के बाद घायल गाय को उपचार और देखभाल के लिए नजदीकी गौशाला, मल्लूपुर, भेज दिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
