By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
ताज़ा खबरें

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/03/24 at 4:05 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 03 23 at 11.17.39 PM
SHARE

रिपोर्ट -मनोज कुमार

UP News: बाराबंकी जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। (UP News) इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर त्वरित राहत प्रदान की।

समाधान दिवस के दौरान श्रीमती फूलकुमारी पत्नी स्व० रामू, निवासी बनार, फतेहपुर द्वारा अपने पति की मृत्यु के उपरांत दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण एवं शिक्षा के लिए सहायता की गुहार लगाई गई। (UP News) जिलाधिकारी ने प्रकरण को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत ₹30,000 की एकमुश्त सहायता, निराश्रित महिला पेंशन के तहत ₹1000 प्रतिमाह पेंशन, तथा दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ते हुए ₹2500 प्रति बच्चा प्रतिमाह अनुदान दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी पुत्री को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किए जाने हेतु तत्काल आवेदन कराए जाने तथा अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इसी प्रकार, आवेदिका पुष्पा देवी पत्नी चन्द्र, निवासी बारोलिया द्वारा भी पति की असामयिक मृत्यु के उपरांत नाबालिग पुत्र के भरण-पोषण हेतु सहायता का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए बालक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

UP News: मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

श्री शंभू पुत्र नान्हू, निवासी धरौली द्वारा खाद गड्ढा एवं खलिहान पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाए तथा राजस्व एवं विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वहीं, श्रीमती मायादेवी, निवासी पचघरा कस्बा फतेहपुर द्वारा राशन कार्ड से विवाहित पुत्री का नाम हटाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं संबंधित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 291 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 43 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील फतेहपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 78 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार तहसील राम सनेहीघाट में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। (UP News) सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। (UP News) जिसमें कुल 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 11 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। (UP News) जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 08 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 04 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

You Might Also Like

Aban Ahmed Death: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के लिए काल बनी तेज रफ्तार क्रेटा, दो की मौत, तीन घायल

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

Noida Mamura Fire: EV चार्जिंग बनी काल! Noida की 4 मंजिला बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत

Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

Noida AC Blast: अरण्या सोसायटी के फ्लैट में AC फटने से लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 03 23 at 11.17.41 PM 1 Israel Iran conflict: …तो क्या खत्म होने वाला है महायुद्ध! ट्रंप की ‘सीक्रेट’ कॉल और नेतन्याहू के इस बयान ने बढ़ाई हलचल
Next Article WhatsApp Image 2026 03 24 at 11.32.51 PM Armaan Malik First Wife Payal Malik: अरमान मलिक बने पिता पहली पत्नी पायल मलिक ने दिया चौथे बच्चे को जन्म, सामने आई तस्वीरें देखें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2033428 befunky2026 7 623 15 54
Ranabaali Movie Poster: तिरंगे में लिपटे दिखे विजय देवरकोंडा, ‘राणाबाली’ का दमदार पोस्टर हुआ जारी
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 4
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में नजर आएंगे बॉलीवुड के कई बड़े सितारे
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 3
Indonesia Earthquake 7.7 Magnitude: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी से मची दहशत; ऊंचे इलाकों की ओर भागे लोग
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 1
Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत के दावे से हड़कंप, PTI ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31
Indian Killed in Germany: हरियाणा के लड़के की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या, बहन से कहा था इस रक्षाबंधन गोल्ड रिंग दूंगा
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 13 at 14.54.31 2
The Paradise Movie: द पैराडाइज’ के मेकर्स ने कई एकड़ में फैला एक बहुत बड़ा सेट तैयार किया
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?