By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Arvind Kejriwal News: इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे CM आवास? जानें जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Arvind Kejriwal News: इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे CM आवास? जानें जवाब
ताज़ा खबरेंराजनीति

Arvind Kejriwal News: इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे CM आवास? जानें जवाब

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/18 at 11:50 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 97
SHARE

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही आतिशी ने एलजी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया. आतिशी और अरविंद केजरीवाल एक ही कार में एलजी दफ्तर पहुंच थे. लेकिन इस्तीफा देने के बाद वहां से केजरीवाल अकेले निकले.

Contents
Arvind Kejriwal News: सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आतिशी ने क्या कहा?‘केंद्र ने अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमें में जेल में रखा’

अब सवाल है कि क्या सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे? इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं का सीधे तौर पर कहना है कि अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अगर बंगला खाली करने के लिए पीडब्ल्यूडी का नोटिस उनके पास पहुंचता है तो वो इसे खाली कर देंगे.

दरअसल, इसके पीछे बीजेपी की तरफ से सेट किए गए नैरेटिव का जवाब देना है जिसमें आरोप लगाया जाता है कि मुख्यमंत्री का बंगला ‘शीशमहल’ है. इस नैरेटिव को भी अरविंद केजरीवाल खत्म करना चाहते हैं.

image 96

Arvind Kejriwal News: सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आतिशी ने क्या कहा?

आप नेता और दिल्ली की प्रस्तावित सीएम आतिशी ने कहा, ”आज अरविंद केजरीवाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. यह पार्टी और दिल्ली के लोगों के लिए एक भावनात्मक क्षण है. साथ ही दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले रहे हैं. जब तक चुनाव नहीं हो जाते मैं दिल्ली की देखभाल करूंगी.”

- Advertisement -

‘केंद्र ने अरविंद केजरीवाल को झूठे मुकदमें में जेल में रखा’

आतिशी ने आगे कहा, ”केंद्र सरकार ने एक के बाद एक सारी एजेंसियों को अरविंद केजरीवाल के पीछे छोड़ा. उन्हें झूठे मुकदमें में 6 महीने तक जेल में रखा. सुप्रीम कोर्ट ने ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी को बरी किया बल्कि केंद्र सरकार की एजेंसियों पर बहुत ही तीखी टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि केंद्र की एजेंसी पिंजड़े में बंद तोते की तरह है और केजरीवाल जी की गिरफ्तारी गलत भावना के तहत की गई थी.”

image 97

उन्होंने ये भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल जी की जगह कोई दूसरा नेता होता तो वो तुरंत जाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गया होता लेकिन उन्होंने जो फैसला लिया शायद ही इस देश के इतिहास में किसी नेता ने लिया होगा. उन्होंने कहा कि मेरे लिए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी नहीं है, मुझे दिल्ली की जनता का फैसला चाहिए. मैं दिल्ली की जनता की अदालत में जाऊंगा. अगर दिल्ली की जनता कहेगी कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं तो मैं तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा.

image 98

आतिशी ने आगे कहा, ”आने वाले कुछ महीने तक, जब तक ये जिम्मेदारी मेरे पास है, तब तक मेरे दो काम हैं. पहला ये मुहिम चलाना कि कैसे हम सब लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे और दूसरा जब तक चुनाव नहीं होते हैं तब तक दिल्ली की लोगों की रक्षा करना कि कही बीजेपी षड्यंत्र रचकर राजधानी के लोगों की फ्री बिजली, अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक में इलाज बंद न कर दे. ये मेरी जिम्मेदारी रहेगी”

You Might Also Like

Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 94 Mallikarjun Kharge: राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खरगे ने पीएम को लिखा पत्र; कहा- सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी
Next Article image 100 Lebanon Pager Blast: लेबनान में पेजर धमाकों के पीछे कौन? मोसाद का कारनामा सुन हो जाएंगे हैरान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 5 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 6 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?