By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Abhijeet Dipke: ‘पीएम पद छोड़, इन्फ्लुएंसर बन जाएं…’ PM Modi पर अभिजीत दीपके की टिप्पणी, Instagram वीडियो पर कसा तंज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Abhijeet Dipke: ‘पीएम पद छोड़, इन्फ्लुएंसर बन जाएं…’ PM Modi पर अभिजीत दीपके की टिप्पणी, Instagram वीडियो पर कसा तंज
राष्ट्रीय समाचार

Abhijeet Dipke: ‘पीएम पद छोड़, इन्फ्लुएंसर बन जाएं…’ PM Modi पर अभिजीत दीपके की टिप्पणी, Instagram वीडियो पर कसा तंज

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/30 at 12:59 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.13.25
SHARE

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सोशल मेडिअम प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) वीडियो को लेकर बेहद तगड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यदि पीएम सोशल मीडिया पर इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर (Influencer) बन जाना चाहिए।

Contents
Abhijeet Dipke: ‘इन्फ्लुएंसर बनने में अधिक अच्छे हैं PM Modi’प्रियंका गांधी ने भी उठाए सोशल मीडिया को लेकर सवालपेपर लीक कानून पर भी अभिजीत दीपके ने रखी अपनी रायफास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर भी साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने यह बयान महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपने गृहनगर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उनका यह बयान प्रधानमंत्री के उन इंस्टाग्राम वीडियो के बाद आया, जिनमें वह युवाओं को संबोधित करते हुए नजर आए थे।

Also Read –Bhopal Farmers Protest: भोपाल में खत्म हुआ किसानों का आंदोलन, मूंग खरीदी बढ़ाने और ई-टोकन खत्म करने के सरकार के आश्वासन पर बनी सहमति

Abhijeet Dipke: ‘इन्फ्लुएंसर बनने में अधिक अच्छे हैं PM Modi’

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्फ्लुएंसर बनने का काम ज्यादा बेहतर तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह इतने अच्छे इन्फ्लुएंसर हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए, इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए और देश चलाने की जिम्मेदारी किसी और को दे देनी चाहिए। दीपके का यह बयान अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है।

- Advertisement -

प्रियंका गांधी ने भी उठाए सोशल मीडिया को लेकर सवाल

प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंगलवार को संसद में कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया कंटेंट (Social Media Content) बनाकर युवा मतदाताओं का विश्वास नहीं जीता जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि नए एंगल से वीडियो बनाने भर से जेन जेड (Gen Z) का समर्थन नहीं मिलेगा। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री को कैमरे का एंगल बदलने के बजाय अपने दिल का एंगल बदलने की आवश्यकता है।

Also Read –Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की फिल्म भाई तेरा स्टार है कैसी है? जानिए इसके बारे में

पेपर लीक कानून पर भी अभिजीत दीपके ने रखी अपनी राय

लोकसभा (Lok Sabha) में पेपर लीक (Paper Leak) के खिलाफ पारित किए गए बिल पर भी अभिजीत दीपके ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून बना देने से दिक्कतें खत्म नहीं होगी। जब तक कानून को सही तरीके से लागू नहीं किया जाएगा, तब तक कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस देश में समय-समय पर कई अच्छे कानून बनाए गए हैं और लगातार नए कानून भी पास होते रहते हैं, लेकिन यदि उन्हें लागू करने की नीयत सही नहीं होगी तो उनका कोई विशेष लाभ नहीं होगा।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट को लेकर भी साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिन पहले पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का वादा किया था, जिससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि मामलों की जल्द सुनवाई होगी। लेकिन पहली ही सुनवाई टाल दी गई क्योंकि सीबीआई (CBI) के वकील मौजूद नहीं थे।

दीपके ने कहा कि चाहे जितने भी कानून बना लिए जाएं, लेकिन जब तक उन्हें लागू करने वाले लोग अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाएंगे, तब तक उन कानूनों का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा।

You Might Also Like

Bangladesh After BRICS: नाश्ते, लंच और डिनर में सिर्फ India के बारे में…BRICS से दूर रहे बांग्लादेश ने भारत पर निकाली खीझ!

Air India: भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, इंजन में खराबी की सूचना

India China Relations: Xi Jinping और PM मोदी की मुलाकात के बाद सीमा विवाद पर दोनों देशों की भाषा अलग, भारत-चीन बयान में बड़ा फर्क

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज

BRICS Summit 2026: BRICS में भारत का 14 साल का सफर: 2012 में ‘Weak Link’, 2026 में बना Growth Engine

TAGGED: #Abhijeet Dipke

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 27 at 11.18.37 AM Offensive Posts Against PM Modi: PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमाया! FIR के बाद X को नोटिस, यूजर्स की जानकारी तलब
Next Article WhatsApp Image 2026 07 29 at 16.13.25 1 Commonwealth Games 2026: पोलियो से जूझ रहे झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, नीरज चोपड़ा पर टिकीं निगाहें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 2
Ramayana Movie Bharat: रामायण मूवी में भरत का किरदार किसने निभाया, जानिए Jai Jai Ram गाने में दिखी पहली झलक
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 1
South Africa Road Accident: दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा! एक साथ कई वाहनों की जोरदार टक्कर, 21 लोगों की मौत | VIDEO
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1 1
India Iran Civilisational Ties: ‘भारत-ईरान के संबंध हजारों साल पुराने’ बोले ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, जानिए दोनों देशों के संबंधों का इतिहास
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Bangladesh After BRICS: नाश्ते, लंच और डिनर में सिर्फ India के बारे में…BRICS से दूर रहे बांग्लादेश ने भारत पर निकाली खीझ!
राष्ट्रीय समाचार 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 5
Qazi Touqeer Wedding Video: काजी तौकीर का वेडिंग वीडियो वायरल, क्या सच में हैं शादीशुदा?
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 4
Air India: भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप, इंजन में खराबी की सूचना
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?