By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: India China Relations: Xi Jinping और PM मोदी की मुलाकात के बाद सीमा विवाद पर दोनों देशों की भाषा अलग, भारत-चीन बयान में बड़ा फर्क
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > India China Relations: Xi Jinping और PM मोदी की मुलाकात के बाद सीमा विवाद पर दोनों देशों की भाषा अलग, भारत-चीन बयान में बड़ा फर्क
राष्ट्रीय समाचार

India China Relations: Xi Jinping और PM मोदी की मुलाकात के बाद सीमा विवाद पर दोनों देशों की भाषा अलग, भारत-चीन बयान में बड़ा फर्क

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/13 at 10:57 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 3
SHARE

India China Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शनिवार को हुई मुलाकात के बाद जारी भारत और चीन के आधिकारिक बयानों में सीमा विवाद को लेकर शब्दों का महत्वपूर्ण अंतर सामने आया है। दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने और सीमा विवाद का समाधान तलाशने की बात कर रहे हैं, लेकिन दोनों की प्राथमिकता और क्रम अलग दिखाई देता है।

Contents
India China Relations: चीन ने दोनों मुद्दों पर समानांतर प्रगति की बात कहीभारत ने सीमा पर शांति को रिश्तों की बुनियाद बतायाअसली अंतर क्या है?दोनों बयानों में सबसे अहम फर्क प्राथमिकता और क्रम का है।ताजा अपडेट: मोदी-शी मुलाकात से रिश्तों में ‘सावधानी वाली गर्माहट’व्यापार बना अगली बड़ी परीक्षाBRICS में भारत-चीन की असली कहानी

शी जिनपिंग का सात साल बाद भारत दौरा ऐसे समय हुआ है जब 2020 के गलवान संघर्ष के बाद दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय तक तनाव रहा। गलवान हिंसा में 20 भारतीय सैनिक और चार चीनी सैनिक मारे गए थे।

Also Read –Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा

India China Relations: चीन ने दोनों मुद्दों पर समानांतर प्रगति की बात कही

चीनी बयान में कहा गया कि दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सीमा प्रश्न का समाधान भी तलाशना चाहिए। बीजिंग ने इसे “parallel, mutually reinforcing progress” यानी दोनों मोर्चों पर समानांतर और एक-दूसरे को मजबूत करने वाली प्रगति बताया।

- Advertisement -

चीन ने आपसी सम्मान और समझ के आधार पर “मतभेदों को दूर करने” तथा सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

भारत ने सीमा पर शांति को रिश्तों की बुनियाद बताया

वहीं, भारत के बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता “द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास के लिए एक आवश्यक आधार” है।

Also Read –Russia India Defence Deal: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन के बीच रूस का बड़ा दांव! भारत को देगा Su-57E, जानें कैसे बढ़ेगी ताकत

मोदी ने दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मौजूदा समझौतों और आपसी सहमतियों का पालन करने की जरूरत पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के “निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य” समाधान की दिशा में प्रतिबद्धता जताई।

असली अंतर क्या है?

दोनों बयानों में सबसे अहम फर्क प्राथमिकता और क्रम का है।

चीन का दृष्टिकोण: व्यापक द्विपक्षीय रिश्तों और सीमा विवाद पर समानांतर तरीके से आगे बढ़ना। यानी सीमा विवाद भी रहेगा और रिश्ते भी रहेंगे।

भारत का दृष्टिकोण: सीमा पर शांति और समझौतों का पालन व्यापक रिश्तों को आगे बढ़ाने की बुनियादी शर्त है।

गलवान संघर्ष के बाद भारत लगातार यह संकेत देता रहा है कि सीमा पर स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। चीन का ताजा बयान हालांकि यह गुंजाइश रखता है कि सीमा विवाद का अंतिम समाधान लंबित रहने के बावजूद दोनों देशों के आर्थिक, राजनीतिक और अन्य संबंधों में प्रगति जारी रह सकती है।

ताजा अपडेट: मोदी-शी मुलाकात से रिश्तों में ‘सावधानी वाली गर्माहट’

BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने भारत-चीन संबंधों में जारी सुधार को नई गति दी है। शी की यह भारत यात्रा सात साल बाद हुई है और 2020 के गलवान संघर्ष के बाद दोनों नेताओं की भारत में यह पहली मुलाकात है। लेकिन दोनों राष्ट्रों के बयानों में काफी सावधानी बरती गई। किसी भी पक्ष की ओर से सीमा विवाद पर कोई स्पष्ट कदम की बात नहीं की गई।

यही अंतर मोदी-शी मुलाकात के बाद जारी दोनों बयानों को कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

व्यापार बना अगली बड़ी परीक्षा

रिश्तों में सुधार के बावजूद आर्थिक मोर्चे पर भारत की बड़ी चिंता चीन के साथ व्यापार घाटा है। 2025 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार करीब 155.6 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन भारत का आयात चीन से लगभग 132 अरब डॉलर रहा—यानी व्यापार संतुलन अब भी चीन के पक्ष में भारी है।

मोदी-शी वार्ता में मार्केट एक्सेस, व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और कारोबारी संपर्क जैसे मुद्दे भी सामने आए।

BRICS में भारत-चीन की असली कहानी

BRICS Summit ने भारत-चीन रिश्तों को सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दे से निकालकर बड़े वैश्विक संदर्भ में भी रखा है। भारत ने 2026 की अध्यक्षता के दौरान BRICS को किसी देश के खिलाफ गठबंधन के बजाय Global South के सहयोग और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के मंच के रूप में पेश किया है। चीन ने भारत की BRICS अध्यक्षता का समर्थन किया है और भारत ने अगले साल चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन जताया है।

You Might Also Like

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज

BRICS Summit 2026: BRICS में भारत का 14 साल का सफर: 2012 में ‘Weak Link’, 2026 में बना Growth Engine

Pune Liquor Ban: शराबबंदी के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, ‘10 दिन शराब नहीं मिली तो अस्पताल भर जाएंगे’, प्रशासन से मांगा जवाब

Hanuman Ansh 2: हनुमान अंश 2 फिल्म में नजर आएंगे Virat-Anushka, जानिए कितने पार्ट में बनेंगी फिल्म

Satya Niketan building collapse: दुकान बड़ी करने के चक्कर में गिरी बिल्डिंग… सत्य निकेतन हादसे में हुआ खुलासा

TAGGED: #India China Relations

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2 Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 2
Chinese Media on PM Modi-Xi Jinping Meeting: PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद बदला चीन का सुर! भारत संग रिश्तों पर चीनी अखबारों का बड़ा दावा
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM
CM Yogi Adityanath: हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी
Blog 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM 1
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज
राष्ट्रीय समाचार 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 11 at 4.59.07 PM
Pawan Singh Mohra Movie: पवन सिंह की नई फिल्म मोहरा का ट्रेलर कब और किस समय होगा रिलीज, जानिए
मनोरंजन 22 घंटे ago
2042634 news track 2026 09 11t161553527 ezremove 1
Hamza Bin Laden Video: जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? 7 साल बाद अल-कायदा ने जारी किया हमजा का अनदेखा Video
विदेश 1 दिन ago
2042634 news track 2026 09 11t161553527 ezremove
BRICS Summit 2026: BRICS में भारत का 14 साल का सफर: 2012 में ‘Weak Link’, 2026 में बना Growth Engine
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?