By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Madhya Pradesh: धीरेंद्र शास्त्री के हेयर लॉस पर , एक डॉक्टर ने भी उन्ही की तरह निकाली पर्ची, वीडियो हुआ वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Madhya Pradesh: धीरेंद्र शास्त्री के हेयर लॉस पर , एक डॉक्टर ने भी उन्ही की तरह निकाली पर्ची, वीडियो हुआ वायरल
ताज़ा खबरें

Madhya Pradesh: धीरेंद्र शास्त्री के हेयर लॉस पर , एक डॉक्टर ने भी उन्ही की तरह निकाली पर्ची, वीडियो हुआ वायरल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/19 at 5:04 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
WhatsApp Image 2024 07 18 at 9.39.15 PM 1
SHARE

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम सरकार के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे लोगों को पर्ची निकालकर उनकी समस्याएं बताते हैं। हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उद्योगपित मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। (Madhya Pradesh) इस दौरान उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। जिन्हें देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची निकाली है। जिसमें डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को उनके बालों को लेकर सलाह दी है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि डॉ. सिन्हा ने वीडियो के जरिए पंडित शास्त्री को ही सलाह दे डाली।

डॉ अशोक सिन्हा, जो मुंबई में Adon Hair Clinic संचालित करते हैं, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बालों की स्थिति पर टिप्पणी की। डॉ सिन्हा ने वीडियो में कहा, “ये हैं बाघेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी। (Madhya Pradesh) ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं, लेकिन आज मैंने इनकी पर्ची निकाली है।”

Madhya Pradesh: क्या सच में गंजे हो रहा पंडित धीरेंद्र शास्त्री?

इस पर्ची में डॉ सिन्हा ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग और फ्रंट तथा मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग है। इसके अलावा, दोनों एंगल में बाल्डनेस भी है। इस समस्या का मुख्य कारण जेनेटिक है। डॉ सिन्हा ने यह भी बताया कि शास्त्री जी रात में देर से सोते हैं और वक्त पर खाना नहीं खाते हैं। (Madhya Pradesh) उनकी मिठाई खाने की आदत और प्रोटीन की कमी भी समस्या को बढ़ा रही है।

डॉ सिन्हा ने शास्त्री जी के लिए ट्रीटमेंट की सलाह भी दी, जिसमें टॉपिकल सॉल्यूशन मिनोक्सिडिल और फिनस्टेराइड शामिल हैं। इसके साथ ही, मल्टीविटामिन लेने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी को आठ बजे खाना और दस बजे सो जाना चाहिए, मिठाई कम और प्रोटीन ज्यादा खानी चाहिए। यदि दवाइयों से परहेज है, तो पीआरपी जरूर कराना चाहिए।

- Advertisement -

वीडियो में डॉ सिन्हा ने यह भी बताया कि बाल दो तरह के होते हैं, एक मोटा और एक पतला। पतले बाल गिरते हैं पर दिखते नहीं हैं, जिससे बगैर हेयर लॉस के भी डेंसिटी कम होती जाती है।

डॉ सिन्हा का कहना है कि उन्होंने अब तक धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात नहीं की है, लेकिन वे उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं और उनके सनातन धर्म के कार्यों की सराहना करते हैं। डॉ सिन्हा के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है, और लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

You Might Also Like

Balrampur News: BDO की तत्परता से घायल गाय सुरक्षित, प्रशासन की हुई प्रशंसा

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

TAGGED: #Madhya Pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 128 Bikaner Accident News: चीन पर भारी पड़ा भारत का जोर… तीस्ता नदी परियोजना पर शेख हसीना की अहम घोषणा
Next Article image 129 Pakistan: ओसामा बिन लादेन का करीबी आतंकी अमीन उल हक पाकिस्तान से गिरफ्तार, बना रहा था कई हस्तियों को निशाना
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 7
Ghaziabad News: लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में ‘अग्निकांड’! इंदिरापुरम में 100 झुग्गियों में भयंकर आग, ताबड़तोड़ फट रहे सीलेंडर
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 1
Global Debt Crisis 2029: 80 साल बाद दुनिया पर मंडराया सबसे बड़ा आर्थिक खतरा, 2029 तक ‘महा-कंगाल’ होंगे सुपरपावर देश
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 6
Indian Army: मुनीर पहुंचे ईरान, इधर भारत ने उतारी मिलिट्री! ‘डस्टलिक’ के शंखनाद से कांपा पाकिस्तान, देखिए भारतीय सेना का खौफनाक ट्रेलर
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 5
Lahore Attack: हाफिज सईद के ‘दोहिना हाथ’ कहे जाने वाले आतंकी को पाकिस्तान में मारी गोली, मचा कोहराम
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 3
Yash On Toxic Movie: Toxic एक गैंगस्टर फिल्म नहीं, उससे भी बढ़कर है, Yash ने कहानी पर दिया हिंट
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 04 15 at 11.17.12 AM 2
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत को 47 कि उम्र में फिर हुआ प्यार, जानिए किसके लिए धड़का ड्रामा क्वीन का दिल
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?