By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Punjab Lok Sabha Chunav 2024: ‘बिहार के लोगों पर मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया’, PM मोदी के बयान पर सुखपाल सिंह खेहरा का आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Punjab Lok Sabha Chunav 2024: ‘बिहार के लोगों पर मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया’, PM मोदी के बयान पर सुखपाल सिंह खेहरा का आरोप
ताज़ा खबरेंराजनीति

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: ‘बिहार के लोगों पर मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया’, PM मोदी के बयान पर सुखपाल सिंह खेहरा का आरोप

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/23 at 10:18 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खेहरा के बाहरी लोगों को लेकर दिए गए बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. जिसको लेकर सुखपाल सिंह खेहरा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, उन्होंने कभी भी बिहार के लोगों के खिलाफ नहीं बोला. (Punjab Lok Sabha Chunav 2024) बता दें कि बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब के एक कांग्रेस नेता कहते हैं कि बिहार के लोगों का बहिष्कार करना चाहिए.

Contents
Punjab Lok Sabha Chunav 2024: ‘पीएम मोदी का भाषण देखकर दुख हुआ’खेहरा बोले- ‘हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर कानून की मांग’प्रताप सिंह बाजवा की भी आई प्रतिक्रिया
image 181

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: ‘पीएम मोदी का भाषण देखकर दुख हुआ’

प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना की. कुछ दिन पहले की गई अपनी टिप्पणी को लेकर खेहरा कई राजनीतिक नेताओं के निशाने पर आ गए थे. खेहरा ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी ऐसा कानून बनना चाहिए ताकि गैर-पंजाबी जमीन न खरीद सकें, वोटर न बन सकें और सरकारी नौकरियां भी न ले सकें. खेहरा हिमाचल प्रदेश किरायेदारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 का जिक्र कर रहे थे जो गैर-हिमाचलियों को पहाड़ी राज्य में कृषि भूमि खरीदने से रोकता है. (Punjab Lok Sabha Chunav 2024) उन्होंने कहा कि इस संबंध में पिछले साल पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को एक निजी विधेयक दिया था. कांग्रेस के टिकट पर सगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे खेहरा ने कहा हाल ही में बिहार में पीएम मोदी का भाषण देखकर मुझे दुख हुआ, जहां उन्होंने मुझे गलत तरीके से प्रस्तुत किया.

PM Modi slams Bihar CM Nitish Kumar's comment on population control as  'obscene' - Hindustan Times

खेहरा बोले- ‘हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर कानून की मांग’

कांग्रेस नेता खेहरा ने कहा कि वह पंजाब की सरकारी नौकरियों और जनसांख्यिकीय स्थिति को बचाने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात की तर्ज पर कानून बनाने की अपनी मांग पर कायम हैं. बीजेपी की गुजरात सरकार से भी सवाल करता हूं कि उसने कच्छ क्षेत्र में सिख किसानों से उनकी जमीन का मालिकाना हक क्यों छीन लिया, जिसे उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर विकसित किया था? (Punjab Lok Sabha Chunav 2024) एक्स पर पोस्ट कर पोस्ट खेहरा ने कहा कि मैंने कभी बहिष्कार या बिहारी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. हम बिहार और यूपी से काम के लिए पंजाब आने वाले लोगों का स्वागत करते हैं.

प्रताप सिंह बाजवा की भी आई प्रतिक्रिया

वहीं खेहरा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कांग्रेस समावेशिता और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. खेहरा के विचार उनके अपने हैं. कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के अधिकार को बरकरार रखने के लिए दृढ़ है. (Punjab Lok Sabha Chunav 2024) बाजवा ने एक बयान में कहा खेहरा का दावा केवल एक व्यक्तिगत दृष्टिकोण को दर्शाता है. यह दृढ़ विश्वास के साथ है कि हम अपने देश के विस्तार में प्रत्येक व्यक्ति के रहने, काम करने और चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के अधिकार की पुष्टि करते हैं.

- Advertisement -

बाजवा ने आगे कहा कि पार्टी देश की समग्र संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने की समृद्ध छवि के संरक्षक के रूप में खड़ी है, और किसी भी खतरे से इसकी रक्षा करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है. जैसे-जैसे हम अपने विविध समाज की जटिलताओं से निपटते हैं, यह जरूरी है कि हम समावेशिता और सभी के लिए सम्मान के माहौल को बढ़ावा देने के अपने संकल्प पर दृढ़ रहें. बाजवा ने कहा इन मूल्यों के संरक्षण के माध्यम से ही हम एक मजबूत, अधिक एकजुट भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

You Might Also Like

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Iran News: राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर का क्या है अमेरिका से कनेक्शन? जानें क्रैश हुए बेल 212 के बारे में
Next Article RCB vs RR: दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंच गए संगाकारा?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?