By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: flydubai incident pilot: नब्ज धीमी पड़ गई, फिर मैंने पैर उठाए और… डेंटिस्ट ने ऐसे बचाई कैप्टन मच्छार की जान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > flydubai incident pilot: नब्ज धीमी पड़ गई, फिर मैंने पैर उठाए और… डेंटिस्ट ने ऐसे बचाई कैप्टन मच्छार की जान
राष्ट्रीय समाचार

flydubai incident pilot: नब्ज धीमी पड़ गई, फिर मैंने पैर उठाए और… डेंटिस्ट ने ऐसे बचाई कैप्टन मच्छार की जान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/07 at 12:15 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
2050967 flydubai hijack attempt latest news 1
SHARE

flydubai incident pilot: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन स्मित मच्छार पर को-पायलट हमाल अल-हम्मामी ने हमला कर दिया था. वो बुरी तरह ज़ख्मी हो चुके थे. उनके शरीर से खून रिस रहा था. फ्लाइट में एक डेंटिस्ट मौजूद थे, जिन्होंने स्मित की जान बचाई थी. अब उसी डेंटिस्ट ने कॉकपिट के अंदर की कहानी बताई है.

Contents
कॉकपिट में क्या हुआ?flydubai incident pilot: डेंटिस्ट और कैप्टन की बातचीतकैप्टन का होंठ नीला पड़ा

इजरायली डेंटिस्ट शुता मुसाएव फ्लाइट के अंदर करीब 45 मिनट तक कैप्टन के सिर और हाथ से निकल रहे खून को रोकने की कोशिश करते रहे. कैप्टन के सिर, गर्दन और हाथों पर बेहद गहरे जख्म थे. flydubai incident pilot) और हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके होंठ नीले पड़ने लगे थे.

Also Read –CEC Protest: राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा, आज 10 बजे संसद गेट पर फिर प्रदर्शन; CEC ज्ञानेश कुमार पर आर-पार

कॉकपिट में क्या हुआ?

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि उन्हें अचानक चीखने की आवाज सुनाई दी. वो आगे की तरफ भागे. वहां उन्होंने देखा कि एक पायलट फर्श पर पड़ा है और उसके शरीर से खून निकल रहा है.

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि कैप्टन के सिर और बाएं हाथ से बहुत ज्यादा खून निकल रहा था. उनके पास इलाज का कोई पूरा इंतजाम नहीं था. इसलिए उन्होंने पहले टी-शर्ट का इस्तेमाल किया और जख्म को दबाकर खून रोकने की कोशिश की. लेकिन खून नहीं रुक रहा था.

इसके बाद उन्होंने फ्लाइट के स्टाफ से बर्फ मांगी. डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि ज़ख्म काफी गहरे थे. उन्हें कई पैकेट बर्फ की जरूरत पड़ी. वो टी-शर्ट हटाकर जब भी जख्म देखते, खून पहले से ज्यादा निकलने लगता. इसलिए वो लगातार ज़ख्म को दबाते रहे और बर्फ लगाते रहे. करीब 45 मिनट तक उन्होंने यही किया. इस दौरान वो कैप्टन से बात भी कर रहे थे. उन्होंने कैप्टन से कहा, ‘सोइए मत, हमें आपकी जरूरत है.’

flydubai incident pilot: डेंटिस्ट और कैप्टन की बातचीत

मुसाएव बताते हैं, ‘मैंने उनसे उनके बच्चों के बारे में पूछा. बच्चों के नाम पूछे. उन्हें बार-बार भरोसा दिलाया कि वो अपने परिवार के पास वापस जाएंगे और जल्द ही प्लेन लैंड करने वाला है.’ डॉक्टर मुसाएव के मुताबिक, कैप्टन ने अपना नाम और उम्र बताई. उन्होंने कहा कि वो दुबई में रहते हैं और भारत से हैं. कैप्टन दर्द में थे और मदद मांग रहे थे.

Also Read –Virat Kohli Anushka Sharma News: विराट कोहली और Anushka Sharma को प्रेमानंद महाराज जी के यहाँ करोड़ों देकर बुलाया जाता है, लगा आरोप

डॉक्टर मुसाएव ने बताया कि कैप्टन उनसे कह रहे थे, ‘मेरी मदद कीजिए. प्लीज मेरी मदद कीजिए. मैं यहां मरना नहीं चाहता.’ कैप्टन के हाथों में गंभीर चोट थी. वो कह रहे थे कि उनके हाथ गर्म महसूस हो रहे हैं. डॉक्टर उन्हें लगातार समझाते रहे कि सब ठीक हो जाएगा. फिर एक वक्त ऐसा आया जब कैप्टन की हालत और बिगड़ने लगी. एक वक्त कैप्टन की नब्ज बहुत धीमी हो गई. डॉक्टर ने उनके पैर ऊपर उठाए. इसके बाद उनकी नब्ज वापस आ गई.

कैप्टन का होंठ नीला पड़ा

डॉक्टर ने देखा कि कैप्टन के होंठ नीले पड़ रहे हैं. उन्होंने फ्लाइट स्टाफ से कहा कि विमान को जल्दी लैंड कराना होगा, क्योंकि कैप्टन के पास ज्यादा वक्त नहीं है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैप्टन मच्छार दर्द की दवा मांगते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन डॉक्टर मुसाएव ने उन्हें दवा देने से मना कर दिया. उनका कहना था कि इस हालत में दवा देना या उन्हें ज्यादा हिलाना खतरनाक हो सकता था. उन्होंने कैप्टन को सिर्फ थोड़ा-थोड़ा पानी दिया.

डॉक्टर लगातार ये देखते रहे कि कैप्टन बात कर पा रहे हैं या नहीं, होश में हैं या नहीं, उनकी नब्ज कैसी है और उनके होंठों का रंग कैसा है. इस दौरान प्लेन के अंदर कुछ यात्रियों का एक ग्रूप ये भी देख रहा था कि कहीं कोई और हमलावर तो नहीं है. ये लोग विमान के अलग-अलग हिस्सों को देखते रहे. आखिरकार विमान सऊदी अरब के तबुक में लैंड हुआ.

लैंडिंग के बाद डॉक्टर मुसाएव ने कैप्टन को डॉक्टरों के हवाले कर दिया. जाते वक्त उन्होंने कैप्टन से कहा, “गुड लक, मेरे दोस्त. सब ठीक होगा.” कैप्टन स्मित मच्छार अब संयुक्त अरब अमीरात के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. मंगलवार 6 अक्तूबर को UAE में भारतीय दूतावास ने बताया कि उनकी हालत और सेहत दोनों में लगातार सुधार हो रहा है.

You Might Also Like

CEC Protest: राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा, आज 10 बजे संसद गेट पर फिर प्रदर्शन; CEC ज्ञानेश कुमार पर आर-पार

India by-election 2026: बंगाल-असम से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें

CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव

Uttarakhand News: CM धामी ने नानकमत्ता साहिब में किया श्रमदान, झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश; बोले- हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी

Siberia Plague Death: क्या फिर लौट रहा है ब्लैक डेथ का खौफ? साइबेरिया में प्लेग से महिला की मौत के बाद अलर्ट

TAGGED: #flydubai incident pilot

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2050967 flydubai hijack attempt latest news 13 CEC Protest: राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा, आज 10 बजे संसद गेट पर फिर प्रदर्शन; CEC ज्ञानेश कुमार पर आर-पार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

2050967 flydubai hijack attempt latest news 13
CEC Protest: राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद रिहा, आज 10 बजे संसद गेट पर फिर प्रदर्शन; CEC ज्ञानेश कुमार पर आर-पार
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 12
priyanka singh rawat: कितने करोड़ के मालिक हैं BJP के राज्यसभा प्रत्याशी? श्रुति गंगवार के पास सबसे ज्यादा सोना-चांदी
ताज़ा खबरें 4 घंटे ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 11
Trump on Oil Prices: ‘बस बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध…’, तेल की ‘कीमतों’ पर Trump का दावा, होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव!
विदेश 1 दिन ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 10
India by-election 2026: बंगाल-असम से तमिलनाडु तक 6 सीटों पर वोटिंग शुरू, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 9
CEC Gyanesh Kumar: ‘CJP नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है’, सौरव दास का बड़ा दावा; 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले बढ़ा सियासी तनाव
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
2050967 flydubai hijack attempt latest news 8
Rakul Preet Singh Post: रकुलप्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?