By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: ARVIND KEJRIWAL: अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले ED के ये अफसर कौन हैं?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > ARVIND KEJRIWAL: अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले ED के ये अफसर कौन हैं?
ताज़ा खबरें

ARVIND KEJRIWAL: अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने वाले ED के ये अफसर कौन हैं?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/23 at 12:33 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE

ARVIND KEJRIWAL: 6 महीने की लंबी रस्साकशी के बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले के एक मामले में हुई है. (ARVIND KEJRIWAL) गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली के सीएम को 9 समन भेजे थे.

Contents
ARVIND KEJRIWAL: इस स्पेशल स्टोरी में उन्हीं अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं…हालांकि, बाद में ईडी ने उन्हें भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया.

ईडी सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल से करीब 3 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई, लेकिन वे पूरे शराब घोटाले को प्रोपगंडा बताकर खारिज करते रहे. (ARVIND KEJRIWAL) आखिर में जांच एजेंसी ने उन्हें अपने गिरफ्त में ले लिया.

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट के फैसले के बाद ईडी की टीम सक्रिय हुई और पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री के आवास पहुंचीं. ईडी की इस टीम को जांच एजेंसी के अतिरिक्त निदेशक कपिल राज लीड कर रहे थे.

टीम में उनके अलावा 3 बड़े अधिकारी भी शामिल थे, जो 2022 से ही शराब घोटाले की जांच में जुटे हुए हैं. ये अधिकारी इस केस में अब तक केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और के. कविथा को गिरफ्तार कर चुके हैं.

- Advertisement -
image 313

ARVIND KEJRIWAL: इस स्पेशल स्टोरी में उन्हीं अधिकारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

कपिल राज- आईआरएस अधिकारी कपिल राज वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक पद पर हैं. उनके पास रांची जोन का प्रभार भी है. राज हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के वक्त सुर्खियों में आए थे.

उन पर हेमंत सोरेन ने उस वक्त एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई थी.

image 314

राज अभी कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे हैं, जिसमें दिल्ली शराब घोटाला, झारखंड जमीन घोटाला और विधायक खरीद-फरोख्त का मामला प्रमुख हैं.

2009 बैच के आईआरएस (सी एंड सीई) अधिकारी राज सितंबर 2023 में ईडी के अतिरिक्त निदेशक बने थे और अभी एक साल के डेप्युटेशन पर हैं. झारखंड से पहले कपिल राज बंगाल में पदस्थापित रहे हैं और कई मामलों की जांच कर चुके हैं.

ईडी सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने जब 8वां समन स्कीप किया, तब राज खुद एक्टिव हुए और 17 मार्च को उन्होंने 9वां समन भेजवाया. (ARVIND KEJRIWAL) केजरीवाल इस समन के खिलाफ हाईकोर्ट गए, लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली.

हाईकोर्ट ने राहत देने से जैसे ही इंकार किया, वैसे ही कपिल राज ईडी की अपनी टीम के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए.

रोबिन गुप्ता- प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक रोबिन गुप्ता भी दिल्ली शराब घोटाले की जांच टीम में हैं. 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी गुप्ता ईडी से पहले जीएसटी के मुंबई डिपार्टमेंट में थे.

2019 में वित्त मंत्रालय ने गुप्ता को ईडी में तैनात किया. उस वक्त उनका पद डिप्टी डायरेक्टर का था.

भानुप्रिया मीणा- दिल्ली शराब घोटाले मामले की जांच कर रही ईडी की टीम में डिप्टी डायरेक्टर भानुप्रिया मीणा भी हैं. मीणा हाल ही में केसीआर की बेटी के कविथा को गिरफ्तारी के वक्त सुर्खियों में आई थीं. उन पर विधायक केटीआर ने जबरन गिरफ्तारी का आरोप लगाया था.

मीणा 2015 बैच की आईआरएस (सी एंड सीई) अधिकारी हैं. (ARVIND KEJRIWAL) साल 2020 में उन्हें डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया था.

भानुप्रिया 2022 से दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही हैं. सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने में भी उनका नाम सामने आया था. संजय सिंहने उस वक्त उन पर गवाहों से जबरदस्ती बयान लेने का आरोप लगाया था.

जोगेंद्र- प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक जोगेंद्र दिल्ली शराब घोटाले के जांच अधिकारी (आई.ओ) हैं. इन्हीं की देखरेख में पूरी जांच चल रही है. ईडी की ओर से सभी समन जोगेंद्र ने ही केजरीवाल को जारी किए.

साल 2020 में जोगेंद्र ईडी में एसिस्टेंट डायरेक्टर बनाए गए थे. (ARVIND KEJRIWAL) तब से उनकी तैनाती राजधानी दिल्ली में ही है.

2023 में आप सांसद संजय सिंह ने जोगेंद्र के खिलाफ वित्त मंत्रालय से मुकदमा करने की मंजूरी मांगी थी. संजय सिंह का कहना था कि दिल्ली शराब घोटाले में उनका नाम जानबूझकर पहले जोड़ा और फिर हटाया.

हालांकि, बाद में ईडी ने उन्हें भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया.

ईडी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली शराब मामले में आप के 2 और बड़े नेता रडार में हैं. (ARVIND KEJRIWAL) इनमें पहला नाम राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दूसरा नाम मंत्री कैलाश गहलोत का है.

ईडी ने मई 2023 में शराब घोटाला के मामले में राघव चड्ढा का नाम भी मेंशन किया था. वहीं ईडी के एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कैलाश गहलोत का भी नाम है.

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा जा रहा है कि ईडी की टीम अब इन लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है.

You Might Also Like

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Moscow Concert Hall Attack: हमारे लड़ाकों ने ईसाइयों पर बोला हमला- मॉस्को टेरर अटैक की ISIS ने ली जिम्मेदारी, अब तक 70 की मौत
Next Article CSK vs RCB: IPL से रिटायर होंगे दिनेश कार्तिक! CSK-RCB मैच के बाद दिए बड़े संकेत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
Flydubai Flight Attack: ‘इस्लामिक कट्टरपंथी ट्रेंड था को-पायलट’, फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद नेतन्याहू का बड़ा दावा, ईरान एंगल की भी जांच
विदेश 35 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 3
Washington: ईरान पर फिर बरसेंगे अमेरिकी बम? 10 हजार सैनिक और तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा, ट्रंप ने दिए संकेत
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 2
Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूच के एक्सीडेंट के बाद सामने आया पहला वीडियो, टूटी रीढ़ की हड्डी, देखें
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 1
Mumbai News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद अगला नंबर किसका? दीपके ने बताया बड़ा प्लान
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM
Jantar Mantar Protest: आतिशी-नेहा बोरा समेत 700 प्रदर्शनकारी डिटेन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग
राष्ट्रीय समाचार 20 घंटे ago
2049675 whatsapp image 2026 10 01 at 095624 7
Gandhi Jayanti: राजघाट पर बापू को PM मोदी ने किया नमन, राजनाथ सिंह और खड़गे समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?