Kerala Heavy Rain Flood: केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के कई जिलों में भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव की घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश के कारण नदियां और बांध उफान पर हैं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Kerala Heavy Rain Flood: नदियां उफान पर, पुल बहा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तेज बहाव के बीच एक पुल के टूटने का दृश्य दिखाई दे रहा है। (Kerala Heavy Rain Flood) लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Also Read –UP News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार तैयार, मार्गों पर सेवा शिविर से पथ प्रकाश तक इंतजाम
स्थिति को देखते हुए मुवट्टुपुझा वैली इरिगेशन प्रोजेक्ट के तहत स्थित मलंकारा बांध के पांच गेट खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी छोड़ा जा सके।
- Advertisement -
27 घर पूरी तरह तबाह, 196 मकान क्षतिग्रस्त
मुख्यमंत्री सतीशन के अनुसार, बारिश और भूस्खलन से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 अन्य मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राज्य सरकार ने प्रभावित इलाकों से 5,792 लोगों को सुरक्षित निकालकर 209 राहत शिविरों में पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों और जिन लोगों के घर या आजीविका प्रभावित हुई है, उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि पिछले दिन की तुलना में बारिश कुछ कम हुई है, लेकिन विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
“राज्य में बारिश से पैदा हुई आपदा की स्थिति को लेकर राजस्व मंत्री, संबंधित जिला मंत्रियों और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।”
“हर साल यही हाल, लाखों का नुकसान”
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रन्नी के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरा इलाका प्रभावित हो गया।
उन्होंने बताया कि महज डेढ़ घंटे के भीतर नदी उफान पर आ गई, जिससे अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें नहीं खोल सके और कई व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
दुकानदार ने कहा कि पिछले वर्षों की बाढ़ में भी उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला था और हर साल दोहराई जा रही इस स्थिति से लोग बेहद निराश हैं।
